For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 168029481
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: चाय विक्रेता पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद |  Ajmer Breaking News: नए दोहरीकृत रेल मार्ग पर चली ट्रेन (झड़वासा–सिंघावल दोहरीकृत रेल खंड पर संरक्षा स्वीकृति के बाद रेल यातायात शुरू) |  Ajmer Breaking News: स्वच्छता पखवाड़ा के तहत अजमेर मंडल के स्टेशनों पर अवांछित पोस्टर, बैनर और गुटखा के दाग हटाए गए |  Ajmer Breaking News: सही खान-पान स्वस्थ राजस्थान अभियान के अंतर्गत बिरला पब्लिक स्कूल की मैस में मिली गंभीर अनियमितताएं, निरमा वाशिंग पाउडर से बर्तन धोए जा रहे थे |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में भिक्षुक के 8 हजार रुपए चोरी, किराना दुकान भी निशाने पर, देव नगर रोड पर दुकान से नकदी और सामान ले गए चोर; |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर: घूघरा गांव का पोलिंग बूथ बदलने पर ग्रामीणों में आक्रोश, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।   |  Ajmer Breaking News: घूघरा गांव में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, 11-12 लाख के जेवर-नकदी पार; मुख्य सड़क पर वारदात से सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: अजमेर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज व चिकित्सालय परिसर में राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन द्वारा प्रदर्शन, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में प्रोफेसर से लूट करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, एक आरोपी गिरफ्तार; छीना गया मोबाइल बरामद |  Ajmer Breaking News: सामूहिक प्रयासों से ही बनेगा बाल विवाह मुक्त राजस्थान : देवनानी | 

अजमेर न्यूज़: आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा ने निकाली तिरंगा रैली

Post Views 111

August 9, 2022

भारतीय जनता युवा मोर्चा की तिरंगा रैली में स्कूली बच्चे भी हुए शामिल,शहीद स्मारक पहुंच कर हुई सम्पन्न 

भारत की आजादी के 75 वें वर्ष के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा मंगलवार शाम फव्वारा सर्किल से विशाल तिरंगा रैली का शुभारंभ किया गया। हाथों में तिरंगा थामें युवाओं की भीड़ विधायक वासुदेव देवनानी और भाजयुमो शहर जिला अध्यक्ष राहुल जायसवाल के नेतृत्व में सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता वंदे मातरम ,भारत माता की जय के जयघोष के साथ शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए स्टेशन रोड स्थित शहीद स्मारक पहुंचे। इस तिरंगा यात्रा में द्रौपदी देवी स्कूल के बच्चों सहित कई स्कूलों के विद्यार्थी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा थामे हुए चल रहे थे, तो वही डीजे व ढोल की थाप पर देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत युवा आतिशबाजी करते हुए नाचते गाते चल रहे थे । विधायक वासुदेव देवनानी ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान का आगाज कर प्रत्येक भारतीय के दिलों में राष्ट्रप्रेम राष्ट्रीयता ओर राष्ट्रभक्ति का जज्बा जगा दिया गया है। आज बच्चों से लेकर बड़ों तक में इस बात का उत्साह है कि वह 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा फहराएंगे। इसी को लेकर सुरक्षाबलों व स्वयंसेवी संस्थाओं, राजनीतिक दलों सभी के द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन कर लोगों में जागरूकता पैदा की जा रही है और लोगों में इसका उत्साह भी देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में झंडों की बिक्री भी हो रही है और लोग झंडे खरीद कर घरो पर लगाने की तैयारी में जुटे हुए हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved