For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 156313865
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: रेलवे अधिकारी रवि मीणा के अपहरण का मामला, पुलिस ने बांदीकुई से अपहरणकर्ता से सकुशल छुड़ाया,  सीओ नॉर्थ शिवम जोशी ने किया खुलासा |  Ajmer Breaking News: कांग्रेस ने भाजपा सरकार से मांगा 21 सवालों का जवाब, देवनानी को घेरा, प्रेस वार्ता कर मीडिया के सामने कांग्रेस की एकजुटता को दिखाने का भी किया प्रयास। |  Ajmer Breaking News: आई बैंक सोसायटी आफ राजस्थान अजमेर चैप्टर के द्वारा 25 अगस्त से 8 सितंबर तक नेत्रदान पखवाड़े का किया जाएगा आयोजन, |  Ajmer Breaking News: मंडल रेल प्रबंधक अजमेर का ब्यावर, सोजत रोड और मारवाड़ जंक्शन दौरा |  Ajmer Breaking News: जयपुर रोड स्थित न्यू घुघट रेस्टोरेंट में चोरी, शटर और CCTV कैमरा तोड़कर अंदर घुसा बदमाश, रेस्टोरेंट में रखे हुए गुटके बीड़ी सिगरेट सहित लगभग 20 हजार के माल पर  किया हाथ साफ  |  Ajmer Breaking News: पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब के 1501 वें जश्न ईद मीलादुन्नबी पर कौमी एकता और सामाजिक समरसता के साथ निकला जुलूस,  |  Ajmer Breaking News: नगर निकाय चुनाव को लेकर दावेदारों का शक्ति प्रदर्शन लगातार देखने को मिल रहा है। |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष देवनानी के भाजपा कार्यक्रम में शामिल होने पर कांग्रेस ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की करी मांग |  Ajmer Breaking News: बिना अनुमति नर्सिंग स्कूल संचालन और फीस वसूली का आरोप, छात्रों ने कलेक्टर से लगाई कार्रवाई की गुहार |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर थाना पुलिस की एरिया डोमिनेशन के तहत  कार्रवाई, तीन वारंटी गिरफ्तार, दो हिस्ट्रीशीटर हिरासत में | 

अजमेर न्यूज़: आजादी के अमृत महोत्सव महापर्व में हो जन-जन की सहभागिता,अमृत स्वरूप राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध कराएगा प्रबुद्ध जन प्रकोष्ठ

Post Views 91

August 9, 2022

अजमेर संभाग में लगेंगे 5100 राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्र के स्वाभिमान एवं आत्मनिर्भर भारत के लिए दिलाये जाएंगे संकल्प 

संपूर्ण राष्ट्र के स्वाभिमान एवं गौरव को जागृत रखने के लिए भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अजमेर संभाग में शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में भाजपा प्रबुद्ध जन प्रकोष्ठ कई कार्यक्रम आयोजित करेगा। प्रबुद्ध जन प्रकोष्ठ संभाग संयोजक सुभाष काबरा ने बताया कि राष्ट्र का गौरव तभी जागृत होगा जब हम अपने स्वाभिमान और बलिदान को याद करते रहेंगे। उसी की परिणति स्वरूप भारत  यशस्वी प्रधानमंत्री की पहल पर नए संकल्पों का अमृत पान करेगा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन मंत्री  चन्द्रशेखर एंव प्रबुद्व जन प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजेन्द्र सिंह शेखावत के  4 अगस्त को आयोजित प्रदेश कार्यक्रम में निर्देशनुसार एंव जिला भाजपा की सहमति एवं निर्देशन में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अजमेर संभाग में राष्ट्र सम्मान एंव ध्वज के प्रति आस्था एवं सम्मान हेतु शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा इसके तहत गणमान्य नागरिकों को जन जागृति हेतु राष्ट्र निर्माण में सहयोग करने हेतु संकल्प दिलाये जाएंगे, साथ ही हर वर्ग में घर घर में राष्ट्रीय ध्वज  लहरायेगें। इस क्रम में लगभग 5100 झंडे वितरित किए जाएंगे। अजमेर जिला संयोजक उमेश गर्ग ने बताया कि इसी की परिणति स्वरूप अजमेर जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र हाथीखेडा, अजयसर एवं माकडवाली हेतु 2100 राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही स्वाभिमान भारत एवं राष्ट्र निर्माण में सहयोग हेतु संकल्प दिलाया जाएगा। मंगलवार को पत्रकार वार्ता में आजादी के अमृत महोत्सव के भारतीय जनता पार्टी के जिला संयोजक आनंद सिंह राजावत, अजमेर संभाग प्रभारी सुभाष काबरा, जिला संयोजक उमेश गर्ग, सह-संयोजक सुभाष दत्त शर्मा, सह-संयोजक महिला उषा करण जोशी, प्रेम प्रकाश पारीक, अशोक जोशी, श्याम भाटिया, उदय सिंह चौगुले, देवीसिंह कच्छावा, विजेंद्र सिंह बूंदवाल , महेन्द्र सिंह रावत, मांगीलाल टांक, अनील बंसल, सोनू रावत, साजन चौहान, लालसिह, पांचू, बसीर खां, बबलू, मानसिंह, नन्दू सिंह, विक्रम सिंह, फूलसिंह, सोहन सिंह रावत, गोविन्द सिंह, जयसिंह सहित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved