For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 170396443
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। |  Ajmer Breaking News: छोटे पर्दे पर महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में बसने वाले प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता सौरभ राज जैन तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। | 

राजस्थान न्यूज़: जयपुर जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने 15 अगस्त स्वाधीनता दिवस एवं मोहर्रम पर विशेष व्यवस्थाओं के दिए निर्देश

Post Views 61

August 9, 2022

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ब्लॉक लेवल मीटिंग का आयोजन

जयपुर जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित के निर्देशानुसार सांभर लेक उपखंड अधिकारी जयंत चौधरी ने 15 अगस्त स्वाधीनता दिवस एवं मोहर्रम ब्लॉक लेवल मीटिंग बुला कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। आजादी के 75 वे वर्ष में में मनाये जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ब्लॉक लेवल मीटिंग में बताया गया कि सोशल मीडिया पर आने वाली अफवाह पर ध्यान न दे एवं पुलिस को तुरंत सूचित करे साथ ही उन्होंने डीजे लाउडस्पीकर नही चलाने के आदेश दिये। लाइसेंस के मुताबिक ही ताजियों की ऊंचाई निर्धारित करने एवं इसका उल्लघंन करने वालों पर कानूनी कार्यवाही करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने सांभर लेक विद्युत वितरण निगम को बिजली के झूलते तारों कोे ठीक करने,पेड़ों की छटनी करने, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को पेयजल की समुचित व्यवस्था करने, सार्वजनिक निर्माण विभाग को सड़कों की मरम्मत करने, नगर निगम को साफ सफाई, फायर ब्रिगेड को वाहन निश्चित स्थान पर लगाने,चिकित्सा विभाग को एम्बुलेंस मय स्टाफ मेडिकल किट के साथ लगाने, प्रमुख चौराहों पुलिस बल लगाने एवं संबंधित विभागों को अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्य करने के निर्देश दिये। बैठक में तहसीलदार हरि सिंह राव, बीडीओ पंचायत समिति प्रधान सहदेव गुर्जर, ब्लॉक सीएमएचओ राज सिंह चौधरी, जन स्वास्थ अभियंत्रिकी विभाग के AEN जग्गा राम वर्मा, सांभर थानाधिकारी पूरणमल यादव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved