For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169521329
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर JLN अस्पताल के शिशु ICU के टॉयलेटों की बदहाल स्थिति, गंदगी से संक्रमण का खतरा बढ़ने की आशंका |  Ajmer Breaking News: सुल्तानुल हिंद के शहर अजमेर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जलसा.. |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर दिखेगा श्रद्धा-भक्ति का अद्भुत संगम, शारदीय नवरात्रा का छठ मेला शुक्रवार, 16 अक्टूबर को |  Ajmer Breaking News: पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया अजमेर पहुंचे कुछ देर सर्किट हाउस में रुकने के बाद, श्री सम्मेद शिखरजी के दर्शन के लिए हुए रवाना |  Ajmer Breaking News: दशहरा उत्सव - रावण पुतला निर्माण की तैयारियां जोर-शोर पर |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि और आगामी त्योहारों को लेकर अजमेर पुलिस अलर्ट, एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के नेतृत्व में निकाला रूट मार्च,  |  Ajmer Breaking News: शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत नवरात्र पर्व के दौरान गरबा एवं डांडिया महोत्सव में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अजमेर पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है |  Ajmer Breaking News: स्नैपचैट पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर नाबालिग से दोस्ती, दुष्कर्म के आरोपी को मिली 20 साल की सजा। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 5 लाख का माल पार, ₹50 हजार नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी |  Ajmer Breaking News: अजमेर के कोटड़ा स्थित प्रगति नगर में एडीए की अनदेखी से बदहाल पड़ा बी ब्लॉक का सबसे बड़ा पार्क, स्थानीय निवासियों में रोष   | 

उदयपुर न्यूज़: अंधविश्वास की पराकाष्टा : किशोरी ने तलवार से काट डाला मासूम भतीजी का सिर

Post Views 71

August 2, 2022

ajmer news , rajasthan news , horizon , horizon hind

बीचबचाव करने आए पिता व भाई पर भी हमला


अनिल वनवानी . उदयपुर। संभाग के डूंगरपुर जिले में अंधविश्वास के चक्कर में 15 वर्षीय किशोरी ने मासूम भतीजी को न केवल घसीटा, बल्कि तलवार से उसका सिर काट डाला। बीच-बचाव करने आए पिता और भाई पर भी उसने हमले का प्रयास किया।

पुलिस के अनुसार जिले के चितरी थाना क्षेत्र के झिंझवा फला गांव में यह दिल दहलाने वाली घटना हुई। झिंझवा फला गांव में रविवार रात दशा माता व्रत पर्व के दौरान माताजी का भाव आना बताते हुए 15 वर्षीय किशोरी ने तलवार लेकर जमकर उत्पात मचाया। वहां सो रही सात वर्षीय भतीजी पर तलवार से ताबड़तोड़ वार करते हुए उसकी गर्दन धड़ से अलग कर दी। शंकर पुत्र रामजी डेंडोर के घर पर रविवार रात को दशा माता की पूजा का कार्यक्रम रात 8 बजे से शुरू हुआ, जो देर रात तक चलता रहा। इसी दौरान शंकर की 15 वर्षीय पुत्री हाथों में तलवार लेकर माता का भाव आना बताते हुए लोगों से कहने लगी कि मैं सबको मार डालूंगी। यह कहते हुए तलवार लेकर घर-आंगन में दौड़ने लगी। शंकर एवं उसके बड़े बेटे सुरेश ने किशोरी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन किशोरी ने पिता व भाई पर तलवार से वार किया जिससे दोनों को हल्की चोटें आई। इसी घर के एक कमरे में सुरेश की 7 वर्षीय पुत्री वर्षा सोई हुई थी। किशोरी उसके पास गई और उसे घसीटते हुए मकान के दूसरे हिस्से में ले जाकर तलवार से ताबड़तोड़ वार कर गर्दन धड़ से अलग कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। मौके पर बांसवाड़ा से एसएफएल की टीम को बुलाया गया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved