For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 170300548
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। |  Ajmer Breaking News: छोटे पर्दे पर महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में बसने वाले प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता सौरभ राज जैन तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। | 

अजमेर न्यूज़: हरीभाऊ उपाध्याय विस्तार डी ब्लॉक में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना

Post Views 161

June 28, 2022

परिवार गया था पुष्कर पीछे से चोरों ने ताले तोड़कर सोने के आभूषण सहित चुराई नगदी

क्रिश्चियनगंज थाना अंतर्गत हरीभाऊ उपाध्याय विस्तार डी ब्लॉक में रहने वाले श्याम पाराशर के सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाकर घर के ताले तोड़कर घर में रखे सोने के आभूषण और नकदी चुरा ली।
मकान मालिक श्याम पाराशर ने बताया कि मूलतः वह पुष्कर के रहने वाले हैं बच्चों की पढ़ाई की वजह से अजमेर में रहना पड़ता है। 26 जून को पड़ोसी गगन ने फोन पर सूचना दी कि आपके घर के ताले टूटे हुए हैं। जिस पर वह देर रात वापस लौटे तो घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर अलमारियों सहित पलंग और सेठी के अंदर से सारा सामान बिखरा हुआ था। जांच पड़ताल करने पर एक लाल बैग में रखा पर्स जिसमें दो सोने की अंगूठी और एक सोने की चेन थी साथ ही लगभग 3 से 4 हजार रुपये की नकदी थी जिसे चोर चुरा कर ले गए। चोरों ने घर में लगे नल भी तोड़ कर चुरा लिए। उन्होंने चोरी की सूचना क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस को दी। जहां से आये पुलिस कर्मियों ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। श्याम पाराशर ने बताया कि वर्ष 2017 में भी उनके मकान में चोरी हुई थी जिसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी लेकिन आज तक उसका कुछ पता नहीं चला है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved