For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 170207816
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। |  Ajmer Breaking News: छोटे पर्दे पर महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में बसने वाले प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता सौरभ राज जैन तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। | 

राष्ट्रीय न्यूज़: राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने भरा नामांकन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहे पहले प्रस्तावक

Post Views 41

June 25, 2022

देश की पहली आदिवासी  द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना तय, एनडीए ने किया शक्ति प्रदर्शन

एनडीए से राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को पार्लियामेंट लाइब्रेरी बिल्डिंग में अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्रोपदी मुर्मू के पहले प्रस्तावक बने। नामांकन के दौरान गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई केंद्रीय मंत्री व पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे।
बीजेडी और जेडीयू के बाद वाईएसआर कांग्रेस ने भी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन दिया है, जिससे द्रौपदी मुर्मू का देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति बनना तय माना जा रहा है।
द्रौपदी मुर्मू के नामांकन पर कई राज्यों के आदिवासी सांसदों और विधायकों ने भी हस्ताक्षर किए हैं। वहीं द्रोपदी मुर्मू ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी से भी फोन कर समर्थन मांगा है।
 नामांकन के समय समस्त नेताओं को जुटाकर एनडीए ने शक्ति प्रदर्शन किया। इस मौके पर वाईएसआर कांग्रेस के सांसद वी विजय साई रेड्डी व बीजेडी के सांसद भी मौजूद रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved