For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 174802126
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पंचायतीराज चुनाव-2026 संभागीय आयुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक ने विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा |  Ajmer Breaking News: उर्स के दौरान विशेष रेलगाड़ियों के संचालन व यात्री व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक संपन्न |  Ajmer Breaking News: छतों पर सोलर प्लांट लगाकर बिजली बिल में पाएं राहत, पीएम सूर्यघर योजना के लिए विशेष शिविर शुरू कलेक्ट्रेट परिसर में शिविर का हुआ शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: राजस्थान पुलिस के उप निरीक्षक सर्वेश पारीक ने अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक जीता,  |  Ajmer Breaking News:  तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत अजमेर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, सीएमएचओ डॉ. ज्योत्स्ना रांगा ने किया जागरूकता पोस्टर का विमोचन |  Ajmer Breaking News: भारतीय जनता पार्टी का जन जागरण अभियान लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ को लेकर निकली पदयात्रा,भाजपा का विपक्ष पर तीखा हमला |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर में मंत्री का जानकार बताकर एक व्यक्ति पर ट्रांसफर कराने के नाम पर 1 लाख रुपए हड़पने का आरोप |  Ajmer Breaking News: गुरुवार को सेंट मेरिज़ सी-सै-स्कूल अजमेर की छात्राओं द्वारा खुशियों का खज़ाना बाँटकर मनाई दिवाली |  Ajmer Breaking News: वन्दे मायलेजर कंपनी के एमडी सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने प्रेस वार्ता कर लगाए गंभीर आरोप, बोले- कंपनी की छवि खराब करने और अवैध वसूली का बनाया गया दबाव,करेंगे क़ानूनी कार्यवाही  |  Ajmer Breaking News: देश के युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और उन्हें नशे की लत से दूर रखने के लिए आज से 'टोबैको फ्री यूथ कैंपेन 4.0 की शुरुआत हो गई | 

राजस्थान न्यूज़: क्षेत्र का विकास कर जनता को राहत देना प्रथम उद्देश्य - अल्पसंख्यक मामलात मंत्री

Post Views 81

June 25, 2022

अल्पसंख्यक मामलात मंत्री श्री शाले मोहम्मद शुक्रवार को जैसलमेर के पोकरण क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्थानों पर जनसुनवाई कर आमजन की परिवेदनाओं को सुना एवं संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

श्री मोहम्मद ने भिखोड़ाई जूनी में जल जीवन मिशन योजना के तहत घर- घर जल कनेक्शन योजना के कार्यों का शिलान्यास किया वहीं ग्राम पंचायत के गेट एवं मेघवाल वास में इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के निस्तारण एवं विकास के लिए वे शिद्दत से प्रयास कर रहे हैं। वर्तमान कार्यकाल में दो वर्ष कोरोना वैश्विक महामारी ने खराब कर दिए। इसके बाद भी पोकरण विधानसभा क्षेत्र में बजट घोषणाओं में जनता से जुड़े कई बड़े कार्य करवाए गए हैं। न केवल घोषणाएं कराई, बल्कि क्रियान्वयन को लेकर नियमित मॉनिटरिंग कर कार्य पूरे करवाने के लिए शिद्दत से प्रयास कर रहे हैं। 


उन्होंने कहा कि पोकरण में जिला परिवहन कार्यालय, एएसपी ऑफिस, ट्रॉमा सेंटर, उप जिला अस्पताल, कॉलेज, कृषि महाविद्यालय, महिला महाविद्यालय, छात्रावास, भणियाणा में आवासीय महाविद्यालय, उप तहसील, तहसील कार्यालय, नवीन ग्राम पंचायतों के साथ पंचायत समितियों का गठन कराया गया। साथ ही बंद किये स्कूलों वापस शुरू करवाने के साथ ही नए स्कूल खोले गए, स्कूलों को क्रमोन्नत किया गया है। खेलकूद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्टेडियम बनाया है। पेयजल किल्लत को दूर करने के लिए हर घर जल कनेक्शन के कार्य युद्ध स्तर पर चल रहे हैं। प्रयास यही है कि जल्द से जल्द आमजन को मीठा पानी उपलब्ध कराना है। 


उन्होंने कहा कि सड़कों के विस्तारीकरण, सुदृढ़ीकरण के कार्य करवाए जा रहे हैं। इससे क्षेत्र की जनता को आवागमन की सहूलियत रहेगी। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में बड़े कार्य कर आमजन को राहत देने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने भिखोड़ाई जूनी में जनता जल योजना के 2 करोड़ 70 लाख के कार्यों का शिलान्यास किया तथा विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं समय पर कराएं। मंत्री ने कहा कि पोकरण उप जिला अस्पताल के भवन निर्माण के लिए 41 करोड़ रुपए की मंजूरी मिल गई है, जल्द ही भवन निर्माण कार्य करवाया जाएगा, इसके बाद क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी सुविधाएं मुहैया हो सकेंगी। 


जनसुनवाई कर अभाव अभियोग सुने


अल्पसंख्यक मामलात् मंत्री ने विभिन्न स्थानों पर जनसुनवाई कर आमजन के अभाव अभियोग सुने एवं संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण कर आमजन को आवश्यक कार्यवाही कर राहत देने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में राजस्व, शिक्षा, पानी, बिजली, सार्वजनिक निर्माण विभाग, पंचायतीराज, स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी परिवेदनाएं प्राप्त हुई।


नवीन कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया


उन्होंने ग्राम पंचायत बेतिना के नव निर्मित पंचायत भवन, भिखोड़ाई जूनी में इंटरलॉकिंग सड़क, एवं पंचायत के गेट का लोकार्पण किया। वहीं जल जीवन मिशन के कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए बजट की कमी नहीं आने दी जाएगी। क्षेत्र का विकास ही उनकी प्राथमिकता है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved