For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 167093751
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: युवा कांग्रेस के चुनाव परिणाम के बाद  विजयी टीम मैक्स के संघर्ष के वफादार साथी हेमंत गुर्जर अध्यक्ष व जय वाल्मीकि उपाध्यक्ष का मधुसूदन मैक्स पाराशर के कार्यालय पर हुआ भव्य स्वागत, |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना क्षेत्र स्थित गुलाब बाड़ी विकास विहार कॉलोनी में कार का साइड ग्लास तोड़ने को लेकर विवाद, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में पंचायत चुनावों के संबंध में भाजपा कार्यालय में  प्रेस वार्ता, प्रभारी अरुण चतुर्वेदी ने ​मतदाताओं का जताया आभार, |  Ajmer Breaking News: कांग्रेस के नवनिर्वाचित पार्षद पहली बार बड़ी संख्या में एकजुट होकर पहुंचे नगर निगम |  Ajmer Breaking News: अजमेर रेलवे स्टेशन से चोरी का लैपटॉप बरामद, 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: नरवर में धामण (रेट स्नेक) का सफल रेस्क्यू, टीम ने किसानों से की वन्यजीव बचाने की अपील |  Ajmer Breaking News: शादी के 5 दिन बाद ही कैश व सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन, कृष्ण गंज थाना पुलिस ने दर्ज नहीं की शिकायत |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भारतीय शास्त्रीय नृत्य, संस्कृति एवं आध्यात्मिक चेतना को समर्पित भव्य कार्यक्रम नृत्य वेदम् का आयोजन राजीव गांधी सभागार, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परिसर में किया गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर के एसपी ऑफिस के बाहर आज अचानक उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां पेशी पर आए एक प्रेमी युगल और युवती के परिजनों के बीच कहासुनी हो गई। |  Ajmer Breaking News: छत पर सो रहे परिवार को ताला लगाकर बंधक बनाया, लाखों के गहने और नकदी लेकर चोर फरार | 

राजस्थान न्यूज़: नौ साल बाद किसानों को मिले पुख्ता आवंटन अधिकार बीकानेर के खाजूवाला क्षेत्र के लिए आवंटन सलाहकार समिति की बैठक आपदा प्रबंधन मंत्री रहे मौजूद

Post Views 71

June 25, 2022

उपनिवेशन क्षेत्र में काश्तकारों को पुख्ता आवंटन अधिकार प्रदान करने के लिए गठित आवंटन सलाहकार समिति की बैठक शुक्रवार को बीकानेर के कोलायत के सहायक आयुक्त (उपनिवेशन) कार्यालय में आयोजित हुई। इस दौरान खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र के जयमलसर के 39, कावनी के 13, और डाईयां के 2 काश्तकारों को पुख्ता आवंटन जारी किए गए।

आपदा प्रबन्धन मंत्री श्री गोविन्द राम मेघवाल ने कहा कि उपनिवेशन आवंटन नियम के अनुसार काश्तकारों को पुख्ता आवंटन अधिकार प्रदान किए गए हैं। विभाग द्वारा इसके आधार पर डिमाण्ड नोटिस जारी किए जाएंगे तथा राशि जमा होने की स्थिति में काश्तकार को खातेदारी अधिकार प्रदान कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अगस्त 2013 के बाद यह बैठक पहली बार आयोजित की गई है। इससे किसानों को राहत मिलेगी। इस दौरान किसानों को बारानी क्षेत्र के लिए 50 बीघा और कमांड क्षेत्र के लिए 25 बीघा भूमि का पुख्ता आवंटन प्रदान किया गया। 


सहायक आयुक्त (उपनिवेशन) ने पात्र किसानों को आवंटन के लिए निर्धारित प्रारूप में आवेदन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शेष प्रकरण आगामी बैठक में निस्तारित कर दिए जाएंगें।


बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधि अधिकारी मौजूद थे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved