For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 166885308
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर में पंचायत चुनावों के संबंध में भाजपा कार्यालय में  प्रेस वार्ता, प्रभारी अरुण चतुर्वेदी ने ​मतदाताओं का जताया आभार, |  Ajmer Breaking News: कांग्रेस के नवनिर्वाचित पार्षद पहली बार बड़ी संख्या में एकजुट होकर पहुंचे नगर निगम |  Ajmer Breaking News: अजमेर रेलवे स्टेशन से चोरी का लैपटॉप बरामद, 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: नरवर में धामण (रेट स्नेक) का सफल रेस्क्यू, टीम ने किसानों से की वन्यजीव बचाने की अपील |  Ajmer Breaking News: शादी के 5 दिन बाद ही कैश व सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन, कृष्ण गंज थाना पुलिस ने दर्ज नहीं की शिकायत |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भारतीय शास्त्रीय नृत्य, संस्कृति एवं आध्यात्मिक चेतना को समर्पित भव्य कार्यक्रम नृत्य वेदम् का आयोजन राजीव गांधी सभागार, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परिसर में किया गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर के एसपी ऑफिस के बाहर आज अचानक उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां पेशी पर आए एक प्रेमी युगल और युवती के परिजनों के बीच कहासुनी हो गई। |  Ajmer Breaking News: छत पर सो रहे परिवार को ताला लगाकर बंधक बनाया, लाखों के गहने और नकदी लेकर चोर फरार |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने लवकुश उद्यान से आनासागर पुलिस चौकी तक सड़क कार्य का किया शुभारम्भ |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 12 अक्टूबर को विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी आयाम का शौर्य शक्ति संचलन | 

अजमेर न्यूज़: आदर्श नगर थाना पुलिस ने ट्रेलर चोरी के आरोप में चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Post Views 11

May 29, 2022

दो आरोपियों को बापर्दा अदालत में किया पेश, एक को लिया रिमांड पर तो 3 को भेजा जेल

आदर्श नगर थाने के सब इंस्पेक्टर कन्हैया लाल ट्रेलर चोरी के आरोपियों को पेश करने के लिए न्यायालय लेकर पहुंचे। जहां दो मुख्य आरोपियों को बापर्दा रखा गया। सब इंस्पेक्टर कन्हैया लाल ने बताया कि 27 मई को परिवादी भैरो सिंह ने थाने पर एक रिपोर्ट प्रस्तुत की। जिसमें बताया कि वह ट्रेलर चालक है 27 मई को ट्रेलर खाली करके खालसा पेट्रोल पंप परबतपुरा के पास खड़ा था तभी रात के समय मालिक के यहां पूर्व में ट्रेलर चालक रहा भागचंद और उसके साथी आए और मुझ से धक्का-मुक्की कर मेरा ट्रेलर ले कर भाग छूटे। जिसमें प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी भिनाय निवासी भाग चंद पुत्र मिश्रीलाल व उसके भाई नेमीचंद सहित चौथमल और गोविंद को गिरफ्तार कर लिया। जिन से लूटा गया ट्रेलर भी बरामद कर लिया गया है। आईपीसी की धारा 392 के तहत आरोप पंजीकृत कर आरोपियों को आज अदालत में पेश किया गया। जहां से मुख्य आरोपी को रिमांड पर लिया गया तो वही तीन अन्य आरोपियों को अदालत के आदेश पर जेल भिजवा दिया गया है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved