For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 168054597
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: चाय विक्रेता पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद |  Ajmer Breaking News: नए दोहरीकृत रेल मार्ग पर चली ट्रेन (झड़वासा–सिंघावल दोहरीकृत रेल खंड पर संरक्षा स्वीकृति के बाद रेल यातायात शुरू) |  Ajmer Breaking News: स्वच्छता पखवाड़ा के तहत अजमेर मंडल के स्टेशनों पर अवांछित पोस्टर, बैनर और गुटखा के दाग हटाए गए |  Ajmer Breaking News: सही खान-पान स्वस्थ राजस्थान अभियान के अंतर्गत बिरला पब्लिक स्कूल की मैस में मिली गंभीर अनियमितताएं, निरमा वाशिंग पाउडर से बर्तन धोए जा रहे थे |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में भिक्षुक के 8 हजार रुपए चोरी, किराना दुकान भी निशाने पर, देव नगर रोड पर दुकान से नकदी और सामान ले गए चोर; |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर: घूघरा गांव का पोलिंग बूथ बदलने पर ग्रामीणों में आक्रोश, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।   |  Ajmer Breaking News: घूघरा गांव में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, 11-12 लाख के जेवर-नकदी पार; मुख्य सड़क पर वारदात से सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: अजमेर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज व चिकित्सालय परिसर में राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन द्वारा प्रदर्शन, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में प्रोफेसर से लूट करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, एक आरोपी गिरफ्तार; छीना गया मोबाइल बरामद |  Ajmer Breaking News: सामूहिक प्रयासों से ही बनेगा बाल विवाह मुक्त राजस्थान : देवनानी | 

अजमेर न्यूज़: वार्ड 76 पंचशीलनगर में पार्षद के सहयोग से बने वाचनालय व मनोरंजन केन्द्र का शुभारम्भ

Post Views 71

May 29, 2022

विधायक वासुदेव देवनानी ने "सब तक पुस्तक" वाचनालय व मनोरंजन केंद्र का फीता काट कर किया शुभारम्भ 


शनिवार शाम वार्ड 76 पंचशीलनगर में विधायक वासुदेव देवनानी के करकमलों द्वारा "सब तक पुस्तक" वाचनालय व मनोरंजन केंद्र का फीता काट कर शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष  जन शिक्षण संस्थान के डॉक्टर अनन्त भटनागर, विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय पार्षद अतीष माथुर रहे।
मुख्य अतिथि विधायक देवनानी ने इस अवसर कहा कि वाचनालय व मनोरंजन केंद्र का किसी वार्ड में होना एक हर्ष का विषय है यहाँ अधिक से अधिक लोगों को इस सुविधा का लाभ लेना चाहिए,कुछ ऐसी पुस्तकें  जो अपने स्तर पर खरीदी नहीं जा सकती उन्हें वाचनालय के माध्यम से सहज पढ़ सकतें हैं। उन्होंने यहां कैरम भी खेला और इस प्रयास की सराहना की।
यह वाचनालय अजमेर शहर में नवाचार है एवम   इकलौता है जिसमे पुस्तक, अखबार,  मेगजिंस,  बच्चो की किताबों के साथ साथ मनोरंजन के लिए कैरम बोर्ड, शतरंज,  टेबल लूडो, सांप सीढी के खेल भी सभी के खेलने के लिए उपलब्ध कराए गए है।


समारोह में वाचनालय व मनोरंजन केंद्र को शुरू करने में सहयोग करनें वाले भामाशाहों मुनेश शंकर भार्गव, राजेन्द्र किशोर जोशी, एम. सी. डीडवानिया, रंजीत, वेदप्रकाश जांगिड़ , सुरेंद्र  जैन, डी. पी. माथुर, राज किशोर मेहरा, संजीव गोविल, विष्णु  शर्मा, नरेंद्र असवानी, जय देव सांखला व मुकेश चतुर्वेदी का अभिनन्दन विधायक देवनानी के द्वारा किया गया।
समारोह में डॉक्टर एन. एम.खंडेलवाल,गोविन्द भारद्वाज,सुरेश बबलानी,मोहन चेलानी व विष्णु सिंह राठौर का भी सम्बोधन हुआ।
समारोह का संचालन श्रीमती स्वेता आनंद द्वारा किया गया।
समारोह में ज्ञान सिंह पंवार, एन. के. माथुर,श्याम भाटिया, निखिल माथुर,विजय जोशी,वी.पी.सिंह,पीपी.
सिंह,अटल, सर्वेशवर विजयवर्गीय व दातार सिंह आदि अनेक क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved