For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 168257400
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुष्कर में रामलीला शुरू, पहले दिन नारद मोह का मंचन |  Ajmer Breaking News: अजमेर: विनायक चौराहे पर सड़क हादसे के बाद बवाल, स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर सड़क पर बैठे लोग, |  Ajmer Breaking News: पंचायती राज चुनाव: जोनल मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन |  Ajmer Breaking News:  किशनगढ़ में ट्रैफिक डिप्टी अंजू यादव विवादों में! |  Ajmer Breaking News: शनि सर्वपितृ अमावस्या पर पुष्कर में उमड़े श्रद्धालु, किया तर्पण, पुष्कर में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी |  Ajmer Breaking News: ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेना पड़ा भारी: साइबर ठगों ने बुजुर्ग के बैंक खातों से उड़ाए ढाई लाख रुपये   |  Ajmer Breaking News: राजस्थान ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ ने नवनिर्वाचित महापौर अनामिका शर्मा एवं पार्षदों का किया भव्य अभिनंदन |  Ajmer Breaking News:  पुष्कर सरोवर में स्नान के दौरान चूरू के युवक की मौत: साथी को भी अस्पताल पहुंचाया, तीर्थ पुरोहित ने घाटों पर सुरक्षा और बचाव व्यवस्थाओं को लेकर उठाए गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: चाय विक्रेता पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद |  Ajmer Breaking News: नए दोहरीकृत रेल मार्ग पर चली ट्रेन (झड़वासा–सिंघावल दोहरीकृत रेल खंड पर संरक्षा स्वीकृति के बाद रेल यातायात शुरू) | 

अजमेर न्यूज़: कांग्रेस की रायशुमारी बैठक में हंगामा व धक्का-मुक्की के बनें हालात

Post Views 41

May 29, 2022

पुर्व ब्लॉक अध्यक्ष मेवाडा व अजय शर्मा के समर्थक आक्रोशित होकर हुए आमने सामने

ब्यावर व जवाजा ब्लॉक अध्यक्ष के चुनाव को लेकर आहूत हुई रायशुमारी बैठक हंगामें की भेंट चढ गई। सुनवाई के दौरान बार-बार हंगामा होता रहा। रायशुमारी के दौरान हंगामा बढ़ा तो बीआरओ ने कमरे में जाकर कार्यकर्ताओं से बात की। इसके बाद वापस बीआरओ हॉल में पहुंचे। इस दौरान कुछ पदाधिकारी दरवाजा बंद करने लगे तो कुछ कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। दरवाजा नहीं खोला तो दरवाजे पर आक्रोशित कार्यकर्ता ने धक्का मार दिया। इसके बाद दरवाजा खुला रखा गया। हंगामे के बीच बीआरओ ने सभी कार्यकर्ताओं की बात सुनी। ब्यावर और जवाजा ब्लॉक कांग्रेस के संगठन चुनाव को लेकर शनिवार को फतेहपुरिया बगीची में बैठक का आयोजन किया गया। यहां पर जवाजा और ब्यावर ब्लॉक के कार्यकर्ताओं को एक साथ बैठाकर रायशुमारी शुरु की गई। रायशुमारी शुरु होने के कुछ देर बाद ही हंगामा शुरु हो गया। इस दौरान निर्वतमान ब्लॉक अध्यक्ष सोहन मेवाडा और पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अजय शर्मा के समर्थकों में बहस शुरू हो गई इससे गर्मागर्मी का माहौल बन गया। शोरगुल के दौरान एक दूसरे के आक्रोशित कार्यकर्ताओं को बीआरओ के सामने से हटाने के जतन में धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। हंगामा बढ़ता देख जवाजा के बीआरओ राजकुमार राठी अलग कक्ष में चले गए। जहां पर जवाजा ब्लॉक के कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की। जबकि पीछे ब्यावर ब्लॉक की रायशुमारी हंगामे के भेंट चढ़ गई। बाद में बीआरओ रामू शर्मा ने पदाधिकारियों से बात कर उनकी राय जानी। हंगामे के दौरान ब्लॉक कांग्रेस की बैठकों का समय पर आयोजन नहीं होने और सभी कार्यकर्ताओं को जानकारी नहीं दिए जाने के आरोप भी लगाए गये। ब्लॉक अध्यक्ष को लेकर पुर्व अध्यक्ष अजय शर्मा, शैलेश शर्मा, प्रवीण जैन, सोहन मेंवाडा, मगन सोलंकी सहित अनैक कांग्रेस नेताओ ने बीआरओ रामू शर्मा के समक्ष दावेदारी पेश की है।

रायशुमारी के दौरान कांग्रेस नेता पारस पंच, दिनेश शर्मा, अजय शर्मा, निर्वतमान ब्लॉक अध्यक्ष सोहन मेवाडा, भूपेन्द्रपाल पंवार, शैलेश शर्मा, राजेश शर्मा, दलपतराज मेवाडा, हरिसिंह परिहार, कमला दगदी, शांति डाबला, बालूराम सेन, देवकरण शर्मा, भारत बाघमार, रामनिवास, घनश्याम फुलवारी, भरत बंधीवाल, राजेन्द्र तुनगारिया, मगन सोलंकी, विक्रम सोनी, मेघराज बोहरा, मुकेश सोलंकी, प्रवीण जैन, रामस्वरूप सेवलिया, अजमत काठात, प्रदेश प्रवक्ता धर्मदास अटवाल सहित अन्य उपिस्थत रहें। उधर अलग कक्ष में जवाजा ब्लॉक कांग्रेस की अलग से रायशुमारी शुरु की गई। इसमें पारस पंच, चन्द्रकांता मिश्रा, निर्वतमान ब्लॉक अध्यक्ष विरेन्द्रसिंह, गंगा रावत, हुसैन भाई, धर्मेन्द्रसिंह लोटियाना, आनन्दसिंह सुरडिया, मोतीसिंह बरल, पुष्पेन्द्रसिंह, अरुण शर्मा, महेन्द्रसिंह कालीकाकर, टीकमसिंह कडिवाल, ताजू काठात सहित अन्य ने अपने विचार रखे। बैठक में हुसैन भाई सहित अन्य ने कहा कि जवाजा का क्षेत्र लम्बा है। ऐसे में इस क्षेत्र को दो ब्लॉक में बाटा जाना चाहिए, ताकि संगठन मजबूत होने के साथ ही कार्यकर्ताओं को भी काम करने का मौका मिलेगा। कुल मिलाकर कांग्रेस की बैठक में रायशुमारी कम हंगामा ज्यादा होता रहा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved