For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 125200593
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: सूचना केंद्र के खुले रंगमंच पर व्यंग्य और हास्य से भरपूर प्रस्तुति, गज, फुट, इंच के मंचन ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध,युवाओं ने दिखाई दमदार अभिनय प्रतिभा |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर ने ग्राम पंचायत थल में लगाई रात्रि चौपाल,ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश |  Ajmer Breaking News: स्वरांजलि 2026 संगीत जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है- देवनानी |  Ajmer Breaking News: महात्मा ज्योतिबा फुले सामाजिक समरसता और शिक्षा के ध्वजवाहक-  देवनानी विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी ज्योतिबा फुले जयंती की शुभकामनाएं |  Ajmer Breaking News: महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती, पुष्पांजलि, दीपदान एवं विशाल वाहन रैली के साथ दी गई श्रद्धांजल |  Ajmer Breaking News: प्राचीन यूनानी थेरेपी से इलाज करने के नाम पर वृद्ध से ठगी करने की घटना का पर्दाफाश ,जिला पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के तीन बदमाशों को भोपाल से दबोचा  |  Ajmer Breaking News:  गौचर ओरण भूमि अतिक्रमण मुक्त हो , राज्य सरकार कानून बनाए - डॉ जैन ।। |  Ajmer Breaking News: महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती के अवसर पर अजमेर क्लब चौराहा स्थित ज्योतिबा फूले सर्किल पर सुबह से शुरू हुआ पुष्पांजलि का दौर रात तक रहा जारी,  |  Ajmer Breaking News: श्री मानस मण्डल का 72वां स्थापना दिवस महोत्सव 11 अप्रैल शनिवार को |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महिला को स्मैक ओर एमडी मादक पदार्थ के साथ पकड़ा, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज  | 

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: न्यूयॉर्क में मेट्रो स्टेशन पर गोलीबारी में 20 घायल

Post Views 31

April 13, 2022

मौके से विस्फोटक भी बरामद किए गए

सूत्रों के मुताबिक, पांच लोगों को गोली लगी है। मौके से विस्फोटक भी बरामद किए गए हैं। घटना के बाद सनसनी फैल गई। इस बीच, राष्ट्रपति जो बाइडेन लगातार घटना की जानकारी ले रहे हैं।अमेरिका के न्यूयॉर्क में मंगलवार सुबह 8.30 बजे व्यस्त समय में ब्रुकलिन सबवे मेट्रो स्टेशन पर गोलीबारी में 20 लोग घायल हुए हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई गई। सूत्रों के मुताबिक, पांच लोगों को गोली लगी है। मौके से विस्फोटक भी बरामद किए गए हैं। घटना के बाद सनसनी फैल गई। इस बीच, राष्ट्रपति जो बाइडेन लगातार घटना की जानकारी ले रहे हैं। जांच एजेंसियों ने हमलावर का हुलिया जारी कर दिया है।जिस ट्रेन में फायरिंग और धमाका हुआ, उसमें एक भारतीय महिला मीनाक्षी भी सफर कर रही थीं। उन्होंने कहा कि हम लोग ट्रेन में फंस गए थे। हमें बताया गया कि गोलीबारी हो रही है। इसके बाद किसी को भी बाहर नहीं निकलने दिया गया। हम लोगों को कुछ भी समझ नहीं आ रहा था कि क्या करना है। ट्रेन में बहुत ज्यादा भीड़ थी। इसलिए हमें पता भी नहीं चला कि क्या हो रहा है। मीनाक्षी ने कहा कि हमारी ट्रेन को रोक लिया था इसलिए गोलियों की आवाज नहीं सुनाई दी। ट्रेन में उद्घोषणा हो रहा थी कि कुछ धुआं जैसा है। हमें ये चीज नहीं पता चल रही थी कि किस चीज का धुआं है।एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी सैम कार्कामो ने बताया कि मेरे मेट्रो का दरवाजा खुल गया। वहां धुआं और खून था और लोग चिल्ला रहे थे। उन्होंने बताया कि जैसे ही दरवाज़ा खुला तो ट्रेन से धुएं का गुबार निकलना शुरू हो गया। वहीं, कोनराड अडेरेर ने कहा कि मैं ब्रुकलिन में 36वें स्ट्रीट स्टेशन की ओर जा रहा था, जब एक युवक जिसके पैरों से खून बह रहा था। एक अन्य चश्मदीद क्लेयर ने कहा कि कितनी गोलियां चलाई गईं उसकी गिनती भी वो भूल गई थीं। उन्होंने बताया कि संदिग्ध ने पहले किसी तरह का सिलेंडर फेंका, शुरुआत में ऐसा लगा कि वो एक सबवे का कर्मचारी है क्योंकि उसने नारंगी रंग के कपड़े पहन रखे थे। एक चश्मदीद ने कहा- पहले हमने बम धमाके जैसी आवाज सुनी। इसके बाद फायरिंग होने लगी। लोगों ने वहां छिपने की जगह तलाशी, लेकिन कई फायरिंग की चपेट में आ गए।मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में लोग रोज की तरह लोकल मेट्रो स्टेशन पर पहुंच रहे थे। मेट्रो स्टेशन पर एक ट्यूब एरिया है जहां से तीन अलग-अलग मार्गों के लिए मेट्रो ट्रेन चलती हैं। सुबह अचानक धमाका और कुछ समय बाद गोलीबारी की आवाज आईं। इससे अफरातफरी मच गई। कुछ चश्मदीदों का कहना है कि एक शख्स निर्माण कार्य करने वाले की ड्रेस में थे। उसने एक थैला ट्रेन के करीब फेंका। उसके हाथ में गन भी थी। चंद मिनट बाद धुआं कम हुआ तो कई लोग प्लेटफॉर्म पर गिरे दिखे। इनके शरीर से खून बह रहा था।घटना के तुरंत बाद इस स्टेशन से सभी ट्रेन सेवाएं बंद कर दी गईं। जो ट्रेन जहां थी उसे वहीं रोक दिया गया। न्यूयॉर्क पुलिस की कमांडो टीम ने स्टेशन को अपने नियंत्रण में ले लिया है।न्यूयॉर्क में भारत का महावाणिज्य दूतावास ब्रुकलिन के एक मेट्रो स्टेशन पर हुई गोलीबारी की घटना की निगरानी कर रहा है। महावाणिज्य दूत रणधीर जायसवाल ने बताया कि हम अधिकारियों के संपर्क में हैं। बाद में वाणिज्य दूतावास ने एक ट्वीट भी किया जिसमें उसने कहा, ब्रुकलिन में आज भीषण गोलीबारी से बहुत परेशान हैं। हमारी प्रार्थनाएं एवं विचार घायलों के साथ हैं।न्यूयॉर्क पुलिस ने बताया कि गोलीबारी की घटना की आतंकी घटना के तौर पर जांच नहीं की जा रही है। न्यूयॉर्क शहर की पुलिस आयुक्त कीचंत सीवेल ने कहा कि ब्रुकलिन मेट्रो में हुई गोलीबारी में कोई जान का खतरा नहीं है। उन्होंने लोगों से घटना की तस्वीर या वीडियो साझा करने को कहा ताकि संदिग्ध को दबोचा जा सके।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved