Post Views 191
February 21, 2022
मैंने चाहा हम एक साथ रहे
यह जानते हुए कि एक साथ रहने के लिए
कोई बंधन चाहिए
मैं नहीं बनाना चाहता था
बंधन को बेड़ियाँ
मैंने चाहा तुम मेरे पास रहो
मैं नहीं चाहता था
कि तुम सिर्फ मेरे पास रहो
अपने पास रखने की इच्छा से
रोका तुम्हें कई बार
कई बार रोकने के कारण
बन गई वह बड़ी दीवार