For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169782832
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर धूमधाम से भरा लख्खी छठ मेला,छठ मेले पर श्रद्धालुओ ने लिया नशा मुक्ति संकल्प, |  Ajmer Breaking News: एचएमटी  मैनेजमेंट पर भड़के रिटायर्ड कर्मचारी, 80 से अधिक सीनियर सिटीजन्स का वेतन और बोनस बकाया, पैसे मांगने पर झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का आरोप।   |  Ajmer Breaking News: अजमेर में साइबर ठगी का शिकार हुआ व्यक्ति, ₹1.42 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज ​ |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर में दो दुकानों के ताले तोड़कर नगदी और सामान चोरी, पुलिस ने शुरू की चोरों की तलाश |  Ajmer Breaking News: अजमेर: राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: अजमेर में Blinkit राइडर्स ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा मांग-पत्र, कर्मचारियों ने अधिकारों और सुरक्षा की उठाई मांग |  Ajmer Breaking News: अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर हुआ बड़ा हादसा, प्लाईवुड की सीलिंग गिरने से युवक घायल। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम विवाद: विशेष साधारण सभा न बुलाने पर कांग्रेस पार्षदों की कोर्ट जाने की चेतावनी, 20 तारीख को गढ़वाल पैलेस में जलाएंगे अपना अलग रावण   | 

उदयपुर न्यूज़: युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, पुलिस कर रही मामले की जांच

Post Views 161

February 17, 2022

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोल कर शव को नीचे उतारा

उदयपुर की धान मंडी इलाके में बुधवार को एक युवक ने अपने कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।  सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोल कर शव को नीचे उतारा और शव को मोर्चरी में रखवाया और पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है।  पुलिस ने बताया कि मृतक युवक जितेंद्र मीणा पिता दूल्हा मीणा उम्र 24 साल पिछले करीब 9 वर्ष से अपनी बहन के साथ धानमंडी थाना क्षेत्र में किराए के एक मकान में रह रहा था।   वह यहीं पर नौकरी कर अपना जीवन-यापन कर रहा था।  बीती रात युवक अपने कमरे में सोने चला गया और इस दौरान उसने कमरे में लगे छत के पंखे पर चुन्नी डाल फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।  सुबह जब काफी देर बाद भी जितेंद्र नहीं उठा तो परिजनों ने उसे उठाने के लिए दरवाजा खटखटाया और इसके बाद भी जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों ने धानमंडी थाना पुलिस को सूचना दी है और सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने दरवाजा खोल कर देखा तो जितेंद्र फंदे पर लटका हुआ था। इस पर पुलिस ने लोगों की सहायता से शव को नीचे उतार कर एमबी चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया।  पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया और युवक की खुशी के कारण का पता नहीं चल पाया है और पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है। 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved