For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 168986449
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं मॉक ड्रिल आयोजित |  Ajmer Breaking News: अजमेर: कंटेनर में चल रही अवैध शराब की ब्रांच पकड़ी, 48 ब्रांड की शराब बरामद |  Ajmer Breaking News: नाका मदार सेक्टर-1 में पानी की समस्या को लेकर जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने किया क्षेत्र का निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: जिला परिषद चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन आज कलेक्ट्रेट में राजनीतिक मेला लगा हुआ है। |  Ajmer Breaking News: राजस्थान जिला परिषद चुनाव: कांग्रेस नेता ने भजनलाल सरकार पर बोला तीखा हमला, |  Ajmer Breaking News: उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण के लिए अजमेर शहर में विशेष औचक निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के विरूद्ध 27 वीं कार्यवाही, |  Ajmer Breaking News: महाराजा अग्रसेन की शिक्षाओं को आत्मसात करें, समाज का राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान- देवनानी |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर जल्द बनेगा विद्युत क्षेत्र में आत्मनिर्भर,147 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक गैस आधारित 132 केवी जीएसएस |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर के लैप्रोस्कोपिक एवं रोबोटिक सर्जन डॉक्टर शिव कुमार बुनकर ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए रोबोट द्वारा किया जटिल ऑपरेशन  | 

राजस्थान न्यूज़: राजस्थान में माॅल, होटल, रेस्टोरेंट, क्लब और सभी टाइगर रिजर्व कल से खुलेंगे, धर्मस्थलों को खोलने के लिए हर जिले में बनेगी कमेटी

Post Views 221

June 7, 2020

सीएम अशोक गहलोत ने धर्मस्थलों को खोलने काे लेकर शनिवार को वीसी के जरिये धर्म गुरुओं, संत-महंतों, धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों से चर्चा की

सीएम अशोक गहलोत ने धर्मस्थलों को खोलने काे लेकर शनिवार को वीसी के जरिये धर्म गुरुओं, संत-महंतों, धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों से चर्चा की
चर्चा में आए सुझावों के आधार पर धर्म स्थल खोलने के लिए कलेक्टर की अध्यक्षता में हर जिले में कमेटी बनाने का निर्णय हुआ

जयपुर. प्रदेश में लाॅक डाउन-5.0 के बीच राज्य सरकार ने शनिवार काे बड़ी राहतें दीं। अब 8 जून से प्रदेश में शाॅपिंग माॅल, हाेटल, रेस्टाेरेंट और क्लब सशर्त खाेले जा सकेंगे। शराब की दुकानों का समय भी बढ़ा दिया गया है। अब ये शाम 6 के बजाय 8 बजे तक खुल सकेंगी। गृह विभाग के एसीएस राजीव स्वरूप ने आदेश में कहा है कि माॅल, होटल, रेस्टोरेंट्स और क्लब खाेलने के लिए केंद्र के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से 4 जून काे जारी किए गए मानक पूरे करने हाेंगे।

इसके तहत साेशल डिस्टेंसिंग व सैनिटाइजनेशन जैसी शर्ताें काे पूरी करने के अलावा रेस्टाेंरेंट में दाे टेबलाें के बीच सिटिंग की व्यवस्था में कम से कम 6 फीट की दूरी रखनी हाेगी। फास्ट फूड इकाइयों में जहां खड़े खाने की व्यवस्था हाेगी, वहां टेबलों के मध्य कम से कम 8 फीट की दूरी रखनी हाेगी। एक टेबल पर दो से अधिक व्यक्ति नहीं हाेंगे। उधर, प्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व सोमवार से फिर से खोल दिए जाएंगे। हालांकि, रणथंभाैर-सरिस्का टाइगर रिजर्व 23 दिन ही खुल पाएंगे, क्योंकि हर साल 1 जुलाई से 30 सितंबर तक मानसून में वन्यजीवों की ब्रीडिंग के कारण ये बंद किए जाते हैं।

सीएम अशोक गहलोत ने धर्मस्थलों को खोलने काे लेकर शनिवार को वीसी के जरिये धर्म गुरुओं, संत-महंतों, धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों से चर्चा की। चर्चा में आए सुझावों के आधार पर धर्म स्थल खोलने के लिए कलेक्टर की अध्यक्षता में हर जिले में कमेटी बनाने का निर्णय हुआ। यह कमेटी धार्मिक स्थलों की स्थिति, सोशल डिस्टेंसिंग सहित अन्य हैल्थ प्रोटोकॉल के साथ संक्रमण से बचाव के उपायों पर विचार कर धर्म स्थलों को खोलने के संबंध में सुझाव देगी।

कोरोना के प्रति सतर्क रहना जरूरी: सीएम ने कहा- डब्ल्यूएचओ व कई विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले समय में कोरोना की स्थिति और विकट हो सकती है, ऐसे में हमें सजग और सतर्क रहना होगा। नियमों के प्रति जागरूक रहें।

सीएम बोले-कोरोना से निपटने में धर्मगुरुओं का सहयोग सराहनीय रहा
सीएम ने कहा कि कोरोना के केस सामने आते ही सरकार ने इससे निपटने के लिए धर्म गुरुओं, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों, उद्यमियों सहित सभी वर्गों को साथ लिया। सभी ने प्रशासन का पूरा सहयोग किया और प्रदेश में कोरोना की स्थिति नियंत्रण में रही। पूरे देश में इसकी सराहना हो रही है। 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved