For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 170100669
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। |  Ajmer Breaking News: छोटे पर्दे पर महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में बसने वाले प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता सौरभ राज जैन तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। | 

राष्ट्रीय न्यूज़: एक दिन में रिकॉर्ड 10 हजार 429 संक्रमित बढ़े; महाराष्ट्र में 82 हजार से ज्यादा मरीज, सरकार रेमडेसिवीर दवा खरीदेगी; देश में अब 2.46 लाख केस

Post Views 101

June 7, 2020

देश में कोरोना संंक्रमण से 6946 मौतें, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 2969 की जान गई

एक दिन में रिकॉर्ड 10 हजार 429 संक्रमित बढ़े; महाराष्ट्र में 82 हजार से ज्यादा मरीज, सरकार रेमडेसिवीर दवा खरीदेगी; देश में अब 2.46 लाख केस

 देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 46 हजार 530 हो गई है। शनिवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 10 हजार 429 मरीज बढ़े तो 5387 ठीक भी हो गए। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 297 लोगों ने जान गंवाई। अब देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 6946 हो गई है। फिलहाल 1.20 लाख से ज्यादा एक्टिव मरीज हैं। वहीं, उत्तरप्रदेश देश का छठा राज्य बन गया, जहां कोरोना के मामले 10 हजार से ज्यादा हो गए। ये आंकड़े  और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं।

महाराष्ट्र में 2739 नए मरीज मिले हैं, अकेले मुंबई में संक्रमितों का आंकड़ा 47 हजार से ज्यादा हो गया। राज्य में 2969 लोगों ने कोरोना से जान गंवाई। महामारी के मुश्किल हालात से निपटने के लिए उद्धव सरकार रेमडेसिवीर दवा के 10 हजार डोज खरीदेगी। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा- डब्ल्यूएचओ का सुझाव है कि इस दवा के इस्तेमाल से कोरोना के इलाज में बेहतर नतीजे मिलेंगे।

550 रु. कीमत की स्वदेशी टेस्ट किट बनाने का दावा

आईआईटी हैदराबाद के शोधकर्ताओं ने कोरोना की जांच के लिए खास किट तैयार करने का दावा किया है, जो 20 मिनट में रिजल्ट देगी। इसमें जांच की विधि आरटी-पीसीआर किट से अलग रखी गई है। शोधकर्ताओं का कहना है कि इस किट की कीमत सिर्फ 550 रुपए है, अगर बड़े पैमाने पर इसका प्रोडक्शन किया जाए तो यह 350 रुपए में बनाई जा सकती है। इसके लिए आईसीएमआर से अप्रूवल मांगा गया है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved