For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169832946
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर धूमधाम से भरा लख्खी छठ मेला,छठ मेले पर श्रद्धालुओ ने लिया नशा मुक्ति संकल्प, |  Ajmer Breaking News: एचएमटी  मैनेजमेंट पर भड़के रिटायर्ड कर्मचारी, 80 से अधिक सीनियर सिटीजन्स का वेतन और बोनस बकाया, पैसे मांगने पर झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का आरोप।   |  Ajmer Breaking News: अजमेर में साइबर ठगी का शिकार हुआ व्यक्ति, ₹1.42 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज ​ |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर में दो दुकानों के ताले तोड़कर नगदी और सामान चोरी, पुलिस ने शुरू की चोरों की तलाश |  Ajmer Breaking News: अजमेर: राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: अजमेर में Blinkit राइडर्स ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा मांग-पत्र, कर्मचारियों ने अधिकारों और सुरक्षा की उठाई मांग |  Ajmer Breaking News: अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर हुआ बड़ा हादसा, प्लाईवुड की सीलिंग गिरने से युवक घायल। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम विवाद: विशेष साधारण सभा न बुलाने पर कांग्रेस पार्षदों की कोर्ट जाने की चेतावनी, 20 तारीख को गढ़वाल पैलेस में जलाएंगे अपना अलग रावण   | 

अजमेर न्यूज़: हत्यारो के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें अन्यथा समाज करेंगा प्रदर्शन

Post Views 131

June 6, 2020

राजस्थान चीता -मेहरात (काठात) महासभा की शाखा गाजी जी की डांग के अध्यक्ष स्माइल काठात व सचिव एस के मस्ताना

ब्यावर, (हेमन्त साहू)।   सचिव एस के मस्ताना के नेतृत्व में डांग का एक प्रतिनिधिमंडल थानाधिकारी सदर (ब्यावर) से मिला। ज्ञात हो कि गत दिनों 19 मई को राजोरिया के बाडिया (रावला बाडिया) में एक मामूली बात को लेकर लक्ष्मी, माधु सिंह, भंवर सिंह, मंगल सिंह और पांचू सिंह समस्त जाति राजोरिया, ने मिलकर छोटू काठात उर्फ़ ढगलू  पुत्र हजारी काठात रावला का बाडिया पर लाठी, कुल्हाड़ी और सरियों से हमला कर दिया था, जिसके कारण 2 जून को जयपुर एसएमएस अस्पताल में छोटू काठात  की मौत हो गई थी, जिसका सदर थाने में मुकदमा दर्ज था और मुकदमे के आधार पर उपरोक्त में से तीन हत्यारों को ही पकड़ा गया झगड़े की मूल जड़ लक्ष्मी देवी और सहयोगी माधू सिंह अभी भी गिरफ्तार नहीं किए गए हैं, इसको लेकर गांव और समाज में रोष व्याप्त है,  इसी को आधार बनाकर डांग सभा का प्रतिनिधिमंडल थाना अधिकारी श्री सुरेंद्र सिंह जोधा से मिला और मिल कर ज्ञापन देकर कहा गया कि जल्दी से जल्दी बाकी के जो मुलजिम है जो हत्या में शामिल थे उनको गिरफ्तार किया जाए और तुरंत चालान पेश कर इन हत्यारों के खिलाफ शीघ्र सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए, अन्यथा समाज का बड़ा प्रदर्शन हो सकता है । प्रतिनिधिमंडल में प्रोफेसर जलालुद्दीन काठात, संरक्षक राजस्थान चीता -मेहरात (काठात) महासभा, सुभान काठात सरपंच, पप्पू काठात सरपंच, हुसैन काठात सरपंच, मोहन काठात पूर्व सरपंच, नजीर काठात सरपंच, श्रवण काठात सरपंच, मस्तान काठात,प्रवीण हुसैन, रोशन काठात भरकाला, कालू काठात, फिरोज  काठात,अशरफ काठात, नीर मोहम्मद,  रसूल काठात,शकरूददीन हवलदार, आदि थे। थाना अधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को पूरी तरह से आश्वस्त किया कि इस मामले की तफ्तीश वह खुद कर रहे हैं इसलिए इत्मीनान रखें बहुत जल्द ही हत्यारे सलाखों के पीछे होंगे और जल्द से जल्द चालान पेश कर उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी !


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved