For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 168011560
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: चाय विक्रेता पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद |  Ajmer Breaking News: नए दोहरीकृत रेल मार्ग पर चली ट्रेन (झड़वासा–सिंघावल दोहरीकृत रेल खंड पर संरक्षा स्वीकृति के बाद रेल यातायात शुरू) |  Ajmer Breaking News: स्वच्छता पखवाड़ा के तहत अजमेर मंडल के स्टेशनों पर अवांछित पोस्टर, बैनर और गुटखा के दाग हटाए गए |  Ajmer Breaking News: सही खान-पान स्वस्थ राजस्थान अभियान के अंतर्गत बिरला पब्लिक स्कूल की मैस में मिली गंभीर अनियमितताएं, निरमा वाशिंग पाउडर से बर्तन धोए जा रहे थे |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में भिक्षुक के 8 हजार रुपए चोरी, किराना दुकान भी निशाने पर, देव नगर रोड पर दुकान से नकदी और सामान ले गए चोर; |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर: घूघरा गांव का पोलिंग बूथ बदलने पर ग्रामीणों में आक्रोश, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।   |  Ajmer Breaking News: घूघरा गांव में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, 11-12 लाख के जेवर-नकदी पार; मुख्य सड़क पर वारदात से सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: अजमेर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज व चिकित्सालय परिसर में राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन द्वारा प्रदर्शन, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में प्रोफेसर से लूट करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, एक आरोपी गिरफ्तार; छीना गया मोबाइल बरामद |  Ajmer Breaking News: सामूहिक प्रयासों से ही बनेगा बाल विवाह मुक्त राजस्थान : देवनानी | 

अजमेर न्यूज़: लॉकडाउन में भी नहीं रूकी रफ्तार डिस्कॉम ने जारी किए 6132 कनेक्शन, जलदाय विभाग को दिए 186 कनेक्शन

Post Views 81

June 3, 2020

मार्च के अंतिम सप्ताह से लगातार जारी लॉकडाउन के बावजूद अजमेर विद्युत वितरण निगम ने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए उनकी मांग पर तुरन्त कनेक्शन जारी किए

अजमेर विद्युत वितरण निगम के प्रबन्ध निदेशक  वी.एस.भाटी ने बताया कि डिस्कॉम के सभी 11 जिलों में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि लॉकडाउन की पाबंदियों के बावजूद किसी भी घर में अंधेरा नहीं रहना चाहिए। जो भी उपभोक्ता घरेलू कनेक्शन के लिए आवेदन कर रहा है। उसे तुरन्त कनेक्शन जारी किया जाए। निगम ने लॉकडाउन अवधि में अब तक 4831 उपभोक्ताओं को कनेक्शन जारी किए।

     उन्होंने बताया कि इसी तरह निगम ने गर्मी में सुचारू जलापूर्ति को भी सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल किया। जलदाय विभाग से समन्वय स्थापित कर तुरन्त कनेक्शन जारी किए। डिस्कॉम क्षेत्र में जलदाय विभाग को 186 कनेक्शन दिए गए। इसी तरह कृषि के लिए भी निगम ने 1115 किसानों को कनेक्शन दिए ताकि सिचाई का काम चलता रहे। लॉकडाउन अवधि में निगम ने 6132 कनेक्शन जारी किए हैं।

     भाटी ने कहा कि निगम लगातार उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए काम कर रहा है। निगम के 11 जिलों व 12 सर्किलों में 55 लाख उपभोक्ता है। इन सभी को निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए निगम की टीमें लगातार 24 घंटे काम कर रही है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved