For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 168854424
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण के लिए अजमेर शहर में विशेष औचक निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के विरूद्ध 27 वीं कार्यवाही, |  Ajmer Breaking News: महाराजा अग्रसेन की शिक्षाओं को आत्मसात करें, समाज का राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान- देवनानी |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर जल्द बनेगा विद्युत क्षेत्र में आत्मनिर्भर,147 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक गैस आधारित 132 केवी जीएसएस |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर के लैप्रोस्कोपिक एवं रोबोटिक सर्जन डॉक्टर शिव कुमार बुनकर ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए रोबोट द्वारा किया जटिल ऑपरेशन  |  Ajmer Breaking News: कारोबारी के घर आयकर अधिकारी बनकर हुई करोड़ों की डकैती में नसीराबाद पुलिस ने सातवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के लिए चलाया जा रहा श्रमदान अभियान निरंतर गति पकड़ रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक बच्चा गंभीर घायल; चालक फरार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में डीजी ट्रैफिक मालिनी अग्रवाल ने की समीक्षा बैठक; कहा - अब टेक्नोलॉजी आधारित होगा ट्रैफिक मैनेजमेंट, नियम पालकों को मिलेगा सम्मान   | 

राजस्थान न्यूज़: 1 जून से शिक्षकों के लिए रोस्टर वाइज स्कूल खोलने का आदेश जारी, निपटाने होंगे स्कूल संबंधी लंबित कार्य

Post Views 271

June 1, 2020

एक जून से शिक्षकों के लिए रोस्टर वाइज स्कूल खोलने का आदेश जारी किया गया है

इस संबंध में रविवार को झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (जेसीईआरटी) रांची के निदेशक उमा शंकर सिंह ने राज्य के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी जिला शिक्षा अधीक्षक को इस संबंध में पत्र जारी किया है।  

जारी पत्र में कहा गया है कि आठ मई को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निर्णय के अनुसार कोविड-19 के प्रसार के कारण किए गए लॉकडाउन समाप्त होने की स्थिति में राज्य के सभी सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल कक्षा 8, 10 एवं 12 के विद्यार्थियों के लिए एक जून से खोलने की बात कही गई थी।

30 मई को केंद्रीय गृह मंत्रालय के जारी आदेश के अनुसार स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को खोलने संबंधी निर्णय राज्य सरकार विचार विमर्श के बाद जुलाई 2020 में लिया जाएगा। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देख वर्तमान परिस्थितियों में एक जून से स्कूल खोलना संभव नहीं दिख रहा है। 

एक जून से कक्षा 8, 10 और 12 के स्टूडेंट्स के लिए तथा 15 जून से कक्षा एक से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोलने के निर्णय को अगले आदेश तक स्थगित रखा जाता है। लेकिन गैर शैक्षणिक कार्य के लिए रोस्टरवार शिक्षकों के विद्यालय में कार्य करने संबंधी जारी किए गए दिशा-निर्देश पहले जैसे जारी रहेंगे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved