For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169349376
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: नवरात्रि और आगामी त्योहारों को लेकर अजमेर पुलिस अलर्ट, एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के नेतृत्व में निकाला रूट मार्च,  |  Ajmer Breaking News: शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत नवरात्र पर्व के दौरान गरबा एवं डांडिया महोत्सव में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अजमेर पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है |  Ajmer Breaking News: स्नैपचैट पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर नाबालिग से दोस्ती, दुष्कर्म के आरोपी को मिली 20 साल की सजा। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 5 लाख का माल पार, ₹50 हजार नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी |  Ajmer Breaking News: अजमेर के कोटड़ा स्थित प्रगति नगर में एडीए की अनदेखी से बदहाल पड़ा बी ब्लॉक का सबसे बड़ा पार्क, स्थानीय निवासियों में रोष   |  Ajmer Breaking News: कैंसर वार्ड में आवारा कुत्तों का आतंक, मरीजों और डॉक्टरों को बना रहे हैं निशाना.   |  Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं मॉक ड्रिल आयोजित |  Ajmer Breaking News: अजमेर: कंटेनर में चल रही अवैध शराब की ब्रांच पकड़ी, 48 ब्रांड की शराब बरामद |  Ajmer Breaking News: नाका मदार सेक्टर-1 में पानी की समस्या को लेकर जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने किया क्षेत्र का निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: जिला परिषद चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन आज कलेक्ट्रेट में राजनीतिक मेला लगा हुआ है। | 

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: जॉर्ज फ्लॉयड मामला- हिंसक प्रदर्शनों के बीच व्हाइट हाउस के बंकर में ले जाए गए थे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप

Post Views 31

June 1, 2020

जॉर्ज फ्लॉयड मामला- हिंसक प्रदर्शनों के बीच व्हाइट हाउस के बंकर में ले जाए गए थे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप

अमेरिका में जॉर्ज फ्लॉयड नामक अश्वेत शख्स की पुलिस हिरासत में हुई मौत के बाद देशभर के कई हिस्सों में उग्र प्रदर्शन हो रहे हैं। शुक्रवार रात को प्रदर्शनकारियों ने वॉशिंगटन डीसी स्थित व्हाइट हाउस के बाहर विरोध दर्ज कराया। इन प्रदर्शनों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कुछ समय के लिए बंकर में जाया गया था।


अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, व्हाइट हाउस में बने अंडरग्राउंड बंकर में डोनाल्ड ट्रंप तकरीबन एक घंटे से कुछ कम समय तक रहे। इसके बाद उन्हें वापस ऊपर लाया गया। शुक्रवार को व्हाइट हाउस के बाहर जमा हुए प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की थी। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि क्या मेलानिया ट्रंप और बैरोन ट्रंप को भी बंकर भी अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ ले जाया गया था या नहीं। अमेरिका में हिंसाजनक स्थिति देखते हुए दो शहरों में आपातकाल लगा दिया गया है। नैशविले और जॉर्जिया में आपात स्थिति लागू करके सुरक्षा के लिए नेशनल गार्ड तैनात कर दिए गए हैं। इसके अलावा 12 से अधिक प्रमुख शहरों में रातभर कर्फ्यू लगाया गया। लोगों को मियामी, पोर्टलैंड, लुइसविले, अटलांटा, डेनवर, लॉस एंजिलिस, सिएटल और मिनीपोलिस की सड़कों से दूर रहने के लिए कहा गया जहां कर्फ्यू का उल्लंघन कर हजारों लोग शुक्रवार रात को जमा हुए थे।


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जॉर्ज फ्लॉयड की मृत्यु के बाद हो रहे उग्र प्रदर्शन के बीच कहा है कि लोगों को घर और सड़कों पर सुरक्षित रहने का अधिकार है और उन्होंने हिसां नहीं करने की चेतावनी देते हुए माना कि जॉर्ज फ्लॉयड की मौत एक गंभीर त्रासदी थी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved