For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 157043143
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: रिश्तेदार ने ही उड़ाए 50 हजार रुपये, OTP हासिल कर दूसरे खाते में किये ट्रांसफर; आरोपी गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: सिविल लाइन क्षेत्र में बढ़ती चोरियों से दुकानदारों में रोष, थाना पहुंचकर सौंपा ज्ञापन, |  Ajmer Breaking News: श्री श्याम सेवक कल्याण संघ की विशाल भजन संध्या,बेंगलुरु से लायें फूलों से सजा बाबा श्याम का दरबार |  Ajmer Breaking News: जिला स्पेशल टीम अजमेर व पुलिस थाना अलवर गेट की सयुक्त बडी कार्यवाही वाटर सप्लायर्स की आड में चल रहे जुआ-सट्टे का पर्दाफाश। |  Ajmer Breaking News: अजमेर शरीफ दरगाह में हज़रत ख्वाजा कुतबुद्दीन बख्तियार काकी रहमतुल्लाह अलैही और हज़रत सैय्यद अलाउद्दीन साबिर पिया कलियरी रहमतुल्लाह अलैही के उर्स की तक़रीब अदा की गई। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम चुनाव में इस बार निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है! |  Ajmer Breaking News: अजमेर में नगर निगम चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने की घोषणा करने वाले ज्ञान सारस्वत ने नगर निकाय चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा कर दी है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निकाय चुनाव के काउंटडाउन के बीच उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किए जिला निर्वाचन कार्यालय पर आवेदन लेने और आवेदन फॉर्म भरकर जमा करने वालों की भीड़ लगी रही |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम चुनाव: दो दिनों में अब तक 26 नामांकन दाखिल, आज 491 उम्मीदवारों ने लिए आवेदन |  Ajmer Breaking News: रेलवे अधिकारी रवि मीणा के अपहरण का मामला, पुलिस ने बांदीकुई से अपहरणकर्ता से सकुशल छुड़ाया,  सीओ नॉर्थ शिवम जोशी ने किया खुलासा | 

अजमेर न्यूज़: कांग्रेस प्रदेश सचिव पारसमल जैन के खिलाफ आरोपों की निष्पक्ष जांच करें

Post Views 171

May 31, 2020

कोरोना वायरस के चलते 68 दिन के लॉकडाउन के दौरान

कथित तौर पर जरूरतमंद गरीबों, असहाय, बेरोजगार, श्रमिकों, लोगों को सहायता पहुंचाने के नाम पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव पारसमल जैन (पारस पंच) द्वारा जनता से बटोरे गये लाखों रूपये के आर्थिक घोटाले को लेकर ब्यावर कांग्रेस की वार्ड 11 की पार्षद श्रीमती संतोष शर्मा द्वारा विस्तृत विवरण राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री एवं प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट, चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा को आरोप पत्र प्रेषित कर ब्यावर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने गंभीर मानते हुए ब्यावर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अतिरिक्त पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. एससी जैन, शान्ति प्रकाश डाणी, अजय शर्मा, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी चन्द्रकांता मिश्रा, मनोज चौहान, पूर्व नेता प्रतिपक्ष दलपतराज मेवाडा ने एक संयुक्त प्रेस बयान जारी कर राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट से पूरे घटना क्रम की कडे शब्दों में घोर निन्दा करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। संयुक्त बयान में बताया कि इस समय प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का शासन है, ऐसे में प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी सचिव पारसमल जैन पर ऐसे गंभीर आरोप लगते है तो इसमें जहाँ सत्ता व संगठन के प्रति जनता में गलत संदेश तो जाता ही है। साथ ही प्रदेश की स्वच्छ, ईमानदार शासन के खिलाफ विपक्ष को मोर्चा खोलने में भी मदद मिलती है। ब्यावर कांग्रेस कमेटी के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने इसे भी दुखद, शर्मनाक बताया है कि प्रदेश कांग्रेस के सचिव ने इन 68 दिनों के लॉकडाउन के दौरान प्रारम्भ किये किसी भी कार्यक्रम की न तो कोई जानकारी ब्लॉक कांग्रेस को दी और न ही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी या किसी वरिष्ठ कांग्रेसजन, पूर्व विधायक, सभापति, पार्षदगण आदि को विश्वास में लिया गया जो कि एक गंभीर विषय है। कांग्रेसजनों ने मांग की है कि इस सम्पूर्ण विवादित कार्यकाल 68 दिन में एकत्र किये धन एवं वितरण की विस्तृत जानकारी सार्वजनिक किया जाए, जिससे जनता में फैले भ्रम को दूर किया जा सके। आगामी दिनों में ब्यावर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एक सभा आयोजित कर इस पूरे घटनाक्रम, आरोपो, ब्लॉक अध्यक्ष की निष्क्रियता, कार्यकारिणी की उपेक्षा पूर्ण खेमे पर विचार कर आवश्यक राय एवं प्रस्ताव शीघ्र प्रदेश कांग्रेस को प्रेषित करेगी। इस सम्पूर्ण प्रकरण की हम सभी कांग्रेसजन घोर निन्दा करते है तथा अतिशीघ्र इस सम्पूर्ण प्रकरण की प्रदेश स्तरीय जांच की मांग करते है। पूर्व सभापति मुकेश सोलंकी, पार्वती जागृत, शान्ति डाबला, कमला दगदी, मेमूना बानो, पार्षदगण-मजीद कुरैशी, सरस्वती शर्मा, गिरधारी पोपावत, सन्तोष शर्मा, दिनेश बैरवा, संगठन महामंत्री घनश्याम वर्मा, जिला पदाधिकारी अजमत काठात, अभिषेक रूणीवाल, अजय स्वामी, वृतन्जय आर्य, अमरचन्द सामरिया, धर्मसिंह भाटी, नवीन गहलोत, यशोदा गुर्जर, आनन्दसिंह सुरडिया, महेन्द्रसिंह काली कांकर, अयुब गौरी, वरिष्ठ कांग्रेसजन- सुरेन्द्र यादव, मोहन खत्री, रामेश्वर मेंवाडा, गोपाल डाणी, कमला तुनगरिया, मोहम्मद हारूण छीपा, मोहम्मद रफीक, सतीश जागृत, अजय मून्दडा, प्रशान्त प्रजापति, लालचन्द दगदी, सुनील लॉयन, अनिल शर्मा, नन्दकिशोर डाबला, प्रीतमसिंह छाबडा, बालकिशन गोठवाल, भानूप्रतापसिंह देवीपुरा, सुनील काठेंड, दिलीप सोलीवाल, धर्मराज जांगिड, जितेन्द्रसिंह राजावत, सेवादल यूथ ब्रिगे्रड जिलाध्यक्ष शम्भू यादव, एनएसयूआई. पदाधिकारी- हिमांशु शर्मा, मोहित यादव सहित सैकडों कांग्रेसजनों ने इस प्रकार के विवादित कृत्य की कडेे शब्दों में निन्दा की है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved