For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 168828852
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण के लिए अजमेर शहर में विशेष औचक निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के विरूद्ध 27 वीं कार्यवाही, |  Ajmer Breaking News: महाराजा अग्रसेन की शिक्षाओं को आत्मसात करें, समाज का राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान- देवनानी |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर जल्द बनेगा विद्युत क्षेत्र में आत्मनिर्भर,147 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक गैस आधारित 132 केवी जीएसएस |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर के लैप्रोस्कोपिक एवं रोबोटिक सर्जन डॉक्टर शिव कुमार बुनकर ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए रोबोट द्वारा किया जटिल ऑपरेशन  |  Ajmer Breaking News: कारोबारी के घर आयकर अधिकारी बनकर हुई करोड़ों की डकैती में नसीराबाद पुलिस ने सातवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के लिए चलाया जा रहा श्रमदान अभियान निरंतर गति पकड़ रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक बच्चा गंभीर घायल; चालक फरार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में डीजी ट्रैफिक मालिनी अग्रवाल ने की समीक्षा बैठक; कहा - अब टेक्नोलॉजी आधारित होगा ट्रैफिक मैनेजमेंट, नियम पालकों को मिलेगा सम्मान   | 

राजस्थान न्यूज़: जयपुर में कोरोना संकट

Post Views 201

May 31, 2020

जयपुर में कोरोना संकट शहर में 66 हजार 359 सैंपल लिए; इनमें अब तक 1963 संक्रमित आए, आज 29 नए कोरोना पॉजिटिव केस

शहर में शनिवार को 29 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। दो संक्रमित मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई।इसके बाद कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1963 हो गया। वहीं, अब तक जयपुर शहर में 90 मरीजों की मौत हो चुकी है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार शहर में अब तक मेडिकल टीमों ने 66 हजार 359 सैंपल लिए जा चुके है।

यहां अब महज 288 एक्टिव केस बचे है। जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। इसके अलावा कुल 1963 में से 1583 मरीज रिकवर हो चुके है। इनमें 1422 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया जा चुका है। इसी तरह, जयपुर में अन्य राज्यों से आए 61 प्रवासी राजस्थानी भी संक्रमित पाए जा चुके है। 

प्रदेश में आज 252 नए केस, नौ मरीजों ने दम तोड़ा

वहीं राजस्थान की बात करें तो शनिवार को प्रदेश का आंकड़ा 8617 पहुंच गया। यहां 252 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। इसके अलावा 9 मरीजों ने दम तोड़ दिया। इससे मृतकों की संख्या बढ़कर 193 हो गई है। राहत की बात यह है कि पूरे प्रदेश में अब सिर्फ 2685 केस एक्टिव है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।

इसके अलावा प्रदेश में 2448 प्रवासी राजस्थानी भी संक्रमित मिल चुके है। यहां अभी अन्य राज्यों से प्रवासियों का आना जारी है। राजस्थान में कुल 8617 में से 5739 मरीज रिकवर हो गए है। इनमें 5079 को उपचार के बाद डिस्चार्ज भी किया जा चुका है। राजस्थान में 3 लाख 95 हजार 490 सैंपल लिए गए है


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved