Post Views 01
August 7, 2026
प्रधानमंत्री आवास पर हुई बैठक, NCPI सांसद जगदीश बसुनिया ने बताया—मोदी ने नए सांसदों से गठबंधन की एकजुटता पर दिया संदेश
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे अपने आवास पर लगभग 45 नए और पहली बार लोकसभा पहुंचे सांसदों से नाश्ते पर मुलाकात की।
बैठक में NDA से जुड़े विभिन्न दलों के सांसद शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री ने नए सांसदों से संवाद किया और गठबंधन के भीतर समन्वय तथा एकजुटता पर जोर दिया।
‘हम सभी NDA परिवार का हिस्सा हैं’
नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) के सांसद जगदीश बसुनिया ने बैठक के बाद कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसदों से कहा कि वे सभी NDA परिवार का हिस्सा हैं।बसुनिया के अनुसार प्रधानमंत्री ने नए सांसदों को गठबंधन की सामूहिक जिम्मेदारी और आपसी सहयोग की भावना के साथ काम करने का संदेश दिया।
नए सांसदों से सीधा संवाद
बैठक को नए सांसदों के साथ प्रधानमंत्री के सीधे संवाद की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। इसमें संसदीय कार्यप्रणाली, जनप्रतिनिधियों की भूमिका और गठबंधन की प्राथमिकताओं पर भी चर्चा होने की संभावना है।हालांकि बैठक में हुई विस्तृत बातचीत और अन्य मुद्दों को लेकर आधिकारिक विवरण सामने आना बाकी है।