For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 105609098
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर रेंज में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सांखला ने वर्ष 2024- 25 के अपराध का आंकड़ा मीडिया से किया साझा, |  Ajmer Breaking News: किशनगढ़ गांधी नगर थाना पुलिस को मिली सफलता, मोबाइल की दुकान से 4 लाख रूपये की नगदी सहित 4 मोबाइल लूटने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार,  |  Ajmer Breaking News: श्रीनगर थाना अंतर्गत हाथी पट्टा में रहने वाले बुजुर्ग राम सिंह के साथ मारपीट के बाद जेएलएन अस्पताल में दोराने इलाज हुई मौत, |  Ajmer Breaking News: पुष्कर परियोजना में कार्यरत आशा सहयोगिनीयों ने जून माह की छुट्टियों की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन  |  Ajmer Breaking News: जैन साधु संतों पर विहार के बीच हो रहे अत्याचार और हमलों को लेकर अजमेर में सकल जैन समाज ने निकाला मौन जुलूस |  Ajmer Breaking News: RAS मुख्य परीक्षा 2024, अजमेर और जयपुर में 77 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन, |  Ajmer Breaking News: दिनांक 15/06/2025 को अति आवश्यक तकनिकी समस्या के निवारण हेतु PSD विवरण - |  Ajmer Breaking News: विजय स्मारक पर हुआ नाटक सिदूंर का भावपूर्ण मंचन, |  Ajmer Breaking News: जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में आज दिमाग के विभिन्न रोगों के आधुनिकतम इलाज़ पर चर्चा की गई इस चर्चा |  Ajmer Breaking News: क्वींस यूनिवर्सिटी कनाडा की शोधार्थी प्रिया थेटी ने आज जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में संकाय सदस्यों एवं रेजीडेंट चिकित्सकों को किया संबोधित | 

अजमेर न्यूज़: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार संभाग मुख्यालय पर संविधान बचाओ के तहत दिया गया धरना,

Post Views 11

May 19, 2025

धरने में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव महेंद्र चौधरी सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं, पदाधिकारी और कार्यकर्ता ने उपस्थिति दर्ज कराई।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार संभाग मुख्यालय पर संविधान बचाओ के तहत दिया गया धरना, अजमेर के गांधी भवन पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस के धरने में संभाग के कांग्रेस पदाधिकारी हुए शामिल

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार समस्त संभाग मुख्यालय पर सोमवार को संविधान बचाओ के तहत सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक धरना दिया गया। इसी कड़ी में अजमेर शहर जिला एवं देहात कांग्रेस कमेटी द्वारा सोमवार को गांधी भवन के बाहर संविधान बचाओ धरना दिया गया। धरने में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव महेंद्र चौधरी सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं, पदाधिकारी और कार्यकर्ता ने उपस्थिति दर्ज कराई।
प्रदेश महासचिव एवं पूर्व विधायक महेंद्र चौधरी ने कहा कि दिल्ली सरकार की मंशा ठीक नहीं है। अभी जो देश में चुनाव हुए, उसमें भी 400 पार का नारा दिया था लेकिन जनता ने उन्हें पूर्ण बहुमत नहीं दिया गया। उनकी मंशा प्रजा के प्रति ठीक नहीं है। संविधान को बाबा साहब ने लिखा। उस संविधान को बचाने के लिए कांग्रेस धरना दे रही है। 
चौधरी ने कहा कि संविधान को बचाने के लिए जो भी आंदोलन करना पड़ेगा, वह करेंगे। संविधान के साथ किसी भी हालत में छेड़छाड़ नहीं होने देंगे। बीजेपी संविधान के
साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रही है। यह आंदोलन जिले के साथ हर एक ब्लॉक और बूथ स्तर पर भी किया जाएगा। चौधरी ने कहा कि सेना के पर जो भी टिप्पणी कर रहा है, वह गलत है। मध्यप्रदेश के मंत्री और मुख्यमंत्री ने क्या बयान दिया उसे पूरे देश ने सुना है। इस वक्त हमें सेना पर गर्व करना चाहिए। विपक्ष के नेताओं ने भी सरकार का ऑपरेशन सिंदूर में पूरा साथ दिया उसके बावजूद भी भाजपा नेताओं द्वारा इस तरह बेहूदा टिप्पणी करना निंदनीय है।
धरने में शहर कांग्रेस के निवर्तमान जिला अध्यक्ष विजय जैन, देहात कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़, पूर्व पीसीसी सचिव विधानसभा प्रत्याशी महेंद्र सिंह रलावता  पूर्व मंत्री व पुष्कर की पूर्व विधायक नसीम अख्तर इंसाफ, पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल, पूर्व विधायक डॉ श्रीगोपाल बाहेती, नाथु राम सिनोदिया,राकेश पारीक शिव सिंह गुर्जर, रामनारायण गुर्जर, निगम में नेता प्रतिपक्ष द्रोपदी कोली,महिला कांग्रेस अध्यक्ष हितेश्वरी टांक, युवक कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा, डॉक्टर सुनील लारा, नोरत गुर्जर,शैलेन्द्र अग्रवाल सहित शहर व देहात के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved