For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 105608785
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: RAS मुख्य परीक्षा 2024, अजमेर और जयपुर में 77 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन, |  Ajmer Breaking News: दिनांक 15/06/2025 को अति आवश्यक तकनिकी समस्या के निवारण हेतु PSD विवरण - |  Ajmer Breaking News: विजय स्मारक पर हुआ नाटक सिदूंर का भावपूर्ण मंचन, |  Ajmer Breaking News: जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में आज दिमाग के विभिन्न रोगों के आधुनिकतम इलाज़ पर चर्चा की गई इस चर्चा |  Ajmer Breaking News: क्वींस यूनिवर्सिटी कनाडा की शोधार्थी प्रिया थेटी ने आज जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में संकाय सदस्यों एवं रेजीडेंट चिकित्सकों को किया संबोधित |  Ajmer Breaking News: विकास अधिकारियों की बैठक आयोजित, जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने दिए संवेदनशीलता से कार्य करने के निर्देश |  Ajmer Breaking News: सीएसआर कार्यशाला हुई आयोजित, भामाशाहों के सहयोग पर हुई चर्चा |  Ajmer Breaking News: वंदे गंगा जल संरक्षण महा अभियान , श्रमदान अभियान की शुरुआत , आनासागर चोपाटी पर उमड़ा जन सैलाब, सहस्त्रों हाथों ने किया श्रमदान |  Ajmer Breaking News: श्रीनगर थाना अंतर्गत पालत का धड़ा में रहने वाले परिवार पर परिवार के ही सदस्य ने किया जानलेवा हमला, |  Ajmer Breaking News: केंद्र में भाजपा सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत अजमेर के आनासागर में शुरू हुई सफाई, | 

अजमेर न्यूज़: पुष्कर तीर्थ नगरी में अखिल भारतीय आचार्य ब्राह्मण धर्मशाला संस्थान पुष्कर की प्रबंध कार्यकारिणी के चुनाव रविवार को शांति पूर्वक सम्पन्न हुए।

Post Views 51

May 19, 2025

अध्यक्ष पद पर नंदकिशोर ने अपने प्रतिद्वंदी को 3639 मतों से हराया। ध्यक्ष के पैनल गुट के दो उपाध्यक्ष समेत 10 अन्य पदाधिकारी भी एकतरफा मतों से निर्वाचित हुए।

पुष्कर तीर्थ नगरी में अखिल भारतीय आचार्य ब्राह्मण धर्मशाला संस्थान पुष्कर की प्रबंध कार्यकारिणी के चुनाव रविवार को शांति पूर्वक सम्पन्न हुए। जिसमें महत्वपूर्ण अध्यक्ष पद पर नंदकिशोर भारी मतों से एकतरफा निर्वाचित हुए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को 3639 मतों से हराया। इसके अलावा नवनिर्वाचित अध्यक्ष के पैनल गुट के दो उपाध्यक्ष समेत 10 अन्य पदाधिकारी भी एकतरफा मतों से निर्वाचित हुए। चुनाव के दौरान विवाद की संभावना को देखते हुए धर्मशाला के बाहर दिन भर पुलिस का भारी जाप्ता तैनात रहा। 
मुख्य चुनाव अधिकारी रामनिवास आचार्य ने बताया कि रविवार की सुबह 8 बजे पुष्कर स्थित समाज की धर्मशाला में संस्थान के अध्यक्ष समेत 11 पदों के चुनाव के लिए मतदान शुरू हुआ। मतदान शाम 6 बजे तक चला। शाम को मतदान के एक घंटे बाद मतगणना शुरू हुई तथा इसके बाद परिणाम घोषित किए गए। इससे पूर्व सुबह 6 बजे से ही प्रदेश के विभिन्न जिलों से मतदाता बसों व निजी वाहनों से पुष्कर पहुंचने शुरू हो गए। सुबह 12 बजे तक बूथों पर मतदाताओं की लंबी लंबी लाइन लगी रही। इसके बाद दोपहर में गर्मी तेज होने के कारण मतदान की गति धीमी पड़ गई। शाम 5 से 6 बजे तक फिर हल्की कतारें लगी। इस बीच कुछ मतदाता तो मतदान कर अपने शहर-गांव को लौट गए। जबकि कई मतदाता परिणाम के इंतजार में रात तक रूके रहे। इनकेे ठहरने व भोजन की गौतम आश्रम में व्यवस्था की गई।

इन्हें मिले इतने मत
चुनाव अधिकारी रामनिवास आचार्य ने बताया कि संस्थान के पंजीकृत कुल 18950 मतदाताओं में से 4006 ने मतदान किया। मतदान के लिए धर्मशाला में 11 बूथ बनाएं गए। इसमें अध्यक्ष नंद किशोर को 37580व मूल चंद को 1190मत मिले। उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र को 3679 व राधेश्याम को 111 मत मिले। उपाध्यक्ष सुनील को 3676 व विष्णु दत्त को 115 मत मिले। सचिव सत्यनारायण को 2835 व किशनलाल 30 मत मिले। उपसचिव शोभालाल को 3642 व शशि को 129 मत मिले। कोषाध्यक्ष अशोक को 3301 मूलचंद को 990व किशनलाल को 41 मत मिले। महामंत्री रमेश कुमार को 3661  प्रमोद कुमार को 118 मत मिले। मंत्री महेश चंद्र को 3255 व इंद्र मल को 116 मत मिले। संगठन मंत्री अनिल को 3675 एवं प्रेम शंकर को 100 मत मिले। प्रचार मंत्री रूपाराम को 3670 एवं गोपाल को 102 मत मिले। प्रेस सचिव हरीराम को 3677 एवं गौतम को 107 मत मिले। 

दूसरे गुट के अध्यक्ष प्रत्याशी सहित पदाधिकारी पूरे चुनाव के दौरान रहे नदारद
रविवार को सम्पन्न हुए चुनाव में अध्यक्ष नंदकिशोर गुट के सभी प्रत्याशी जहां दिनभर जहां डटे रहे वहीं दूसरे गुट के अध्यक्ष मूलचंद सहित सभी प्रत्याशी मतदान सहित मतगणना से गायब रहे।

पदाधिकारियों ने ली शपथ

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने शपथ दिलाई तथा जीत का प्रमाण पत्र दिया। वहीं उपस्थित समर्थकों ने अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारियों का ढ़ोल-ढ़माकों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया तथा जीत का जश्र मनाया। समारोह को संबोधित करते हुए नव निर्वाचित अध्यक्ष शर्मा ने सभी समाज बंधुओं के सहयोग से धर्मशाला का ऐतिहासिक विकास कराने का वादा किया तथा समाज के उत्थान के लिए हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया। मंच संचालन देव किशन आचार्य ने किया।


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved