For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 105609037
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: किशनगढ़ गांधी नगर थाना पुलिस को मिली सफलता, मोबाइल की दुकान से 4 लाख रूपये की नगदी सहित 4 मोबाइल लूटने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार,  |  Ajmer Breaking News: श्रीनगर थाना अंतर्गत हाथी पट्टा में रहने वाले बुजुर्ग राम सिंह के साथ मारपीट के बाद जेएलएन अस्पताल में दोराने इलाज हुई मौत, |  Ajmer Breaking News: पुष्कर परियोजना में कार्यरत आशा सहयोगिनीयों ने जून माह की छुट्टियों की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन  |  Ajmer Breaking News: जैन साधु संतों पर विहार के बीच हो रहे अत्याचार और हमलों को लेकर अजमेर में सकल जैन समाज ने निकाला मौन जुलूस |  Ajmer Breaking News: RAS मुख्य परीक्षा 2024, अजमेर और जयपुर में 77 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन, |  Ajmer Breaking News: दिनांक 15/06/2025 को अति आवश्यक तकनिकी समस्या के निवारण हेतु PSD विवरण - |  Ajmer Breaking News: विजय स्मारक पर हुआ नाटक सिदूंर का भावपूर्ण मंचन, |  Ajmer Breaking News: जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में आज दिमाग के विभिन्न रोगों के आधुनिकतम इलाज़ पर चर्चा की गई इस चर्चा |  Ajmer Breaking News: क्वींस यूनिवर्सिटी कनाडा की शोधार्थी प्रिया थेटी ने आज जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में संकाय सदस्यों एवं रेजीडेंट चिकित्सकों को किया संबोधित |  Ajmer Breaking News: विकास अधिकारियों की बैठक आयोजित, जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने दिए संवेदनशीलता से कार्य करने के निर्देश | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर में निकली भव्य तिरंगा वाहन रैली, बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ आमजन और भूतपूर्व सैनिक भी हुए शामिल,

Post Views 11

May 18, 2025

जीसीए कॉलेज से शुरू हुई रैली बजरंगगढ़ विजय स्मारक पर हुई संपन्न, सभी लोगों में दिखा देशभक्ति का जज्बा, सेना को किया सलाम

अजमेर में निकली भव्य तिरंगा वाहन रैली, बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ आमजन और भूतपूर्व सैनिक भी हुए शामिल,

सभी के हाथों में भारतीय तिरंगा ध्वज, तिरंगे गुब्बारों के साथ ध्वज को आसमान में छोड़ा गया, जीसीए कॉलेज से शुरू हुई रैली बजरंगगढ़ विजय स्मारक पर हुई संपन्न, सभी लोगों में दिखा देशभक्ति का जज्बा, सेना को किया सलाम

पाकिस्तान परस्त आतंकियों द्वारा पहलगाम में निर्दोष हिंदू पर्यटकों के नरसंहार के बाद ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में आतंकियों के 9 ठिकानों को नेस्तनाबूद कर 150 से ज्यादा आतंकियों को मौत की नींद सुलाने वाली भारतीय सेना के शौर्य एवं पराक्रम के सम्मान में रविवार को अजमेर शहर में विशाल तिरंगा रैली निकाली गई। 
रैली ब्यावर रोड़ सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय चौराहे से प्रारम्भ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई बजरंग गढ़ विजय स्मारक पर पहुंची। रैली में भाग लेने वाले सभी लोगों को प्रारम्भ स्थल पर तिरंगा ध्वज उपलब्ध कराएं गए। रैली का मार्ग में अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा और ठंडे पेयजल से स्वागत किया गया। 
तिरंगा रैली में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, केबिनेट मंत्री सुरेशसिंह रावत, अजमेर दक्षिण विधायक अनिता भदेल, डिप्टी मेयर नीरज जैन सहित महिला मोर्चा,युवा मोर्चा सहित हजारों कार्यकर्ता एवं आमजन शामिल हुए। 
रैली सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय से शुरू होकर केसरगंज, डिग्गी चौक, प्लाजा टॉकीज, न्यू मैजेस्टिक सिनेमा रोड़ मदारगेट, नला बाजार, दरगाह बाजार, धानमंडी, लक्ष्मी चौक, नया बाजार चौपड़,आगरागेट, नसियां, महावीर सर्किल से होती हुई विजय स्मारक पहुंच कर संपन्न हुई। तिरंगा वाहन रैली में दुपहिया और चौपाइयां वाहनों पर तिरंगे ध्वज के साथ शामिल हुए तो वहीं हजारों की संख्या में महिला पुरुष और भूतपूर्व सैनिक भी तिरंगा रैली का हिस्सा बने। पूरे भारत में सेना के सम्मान में आयोजित की जा रही तिरंगा रैली के तहत आज अजमेर की रैली भी काफी भव्य रही। रैली में भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में आमजन ने भी सहभागिता निभाई। रैली में तिरंगे गुब्बारों के साथ भारतीय ध्वज बांधकर आसमान में छोड़ा गया। वहीं विजय स्मारक पर रैली के समापन पर सभा को संबोधित करते हुए भारतीय सेना के सम्मान में सभी ने वंदे मातरम और भारतीय सेना जिंदाबाद, भारत माता जिंदाबाद के नारों से पूरे वातावरण को गुंजायमान कर दिया।


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved