Post Views 61
January 7, 2023
विश्व विख्यात हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 811वें उर्स से पहले ही दरगाह कमेटी द्वारा तीर्थयात्रियों को ठंड से बचाने की व्यवस्था की जा रही है, ताकि तीर्थयात्रियों को ठंड के प्रभाव से बचाया जा सके.
दरगाह कमेटी के प्रतिनिधि सैयद बाबर अशरफ और कमेटी के कर्मचारियों ने हजरत ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह, अकबरी मस्जिद, गेट नंबर 10 और शाहजहानी वजू खाना के पास जमीन पर रबर की कालीन बिछाई है। दरगाह कमेटी के सैयद बाबर अशरफ के मुताबिक शाहजहानी मस्जिद व उसके आसपास के परिसर में तीर्थयात्रियों को सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में रबर कारपेट, कालीन व गर्म पानी सहित अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है.दरगाह से जुड़े अन्य अधिकारियों के साथ प्रशासन और खादिमों की दोनों अंजुमन के सहयोग से दरगाह कमेटी इस व्यवस्था को अमली जामा पहना रही है.
गौरतलब है कि हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज का 811वां उर्स मुबारक 23 जनवरी से शुरू होगा, जिसमें बड़ी संख्या में देशभर से श्रद्धालु अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचेंगे, इसके अलावा पड़ोसी देश बांग्लादेश और पाकिस्तान से भी श्रद्धालु दर्शन के लिए उर्स मुबारक में भाग लेने के लिए दोनों देशों का प्रतिनिधिमंडल आएगा, उन सभी के लिए राजस्थान राज्य द्वारा बेहतरीन व्यवस्था की जा रही है।