For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News

अजमेर न्यूज़: क्लॉक टावर थाना अंतर्गत गुलाब शाह का तकिया तोपदड़ा में रहने वाले तरुण कुमार गोस्वामी के मकान में हुई चोरी

Post Views 121

January 1, 2023

मकान में किराए से रहने वाला किराएदार ही आभूषण और नकदी से भरा बक्सा लेकर हुआ फरार

क्लॉक टावर थाना अंतर्गत गुलाब शाह का तकिया तोपदड़ा में रहने वाले तरुण कुमार गोस्वामी के मकान में हुई चोरी, मकान में किराए से रहने वाला किराएदार ही आभूषण और नकदी से भरा बक्सा लेकर हुआ फरार

गुलाब शाह का तकिया तोपदड़ा में रहने वाले तरुण कुमार गोस्वामी ने 1 जनवरी 2023 को क्लॉक टावर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 31 दिसंबर को शाम 5:30 से 6:30 के बीच जब वह अपनी दुकान पर था और घर के लोग भी घर में नहीं थे तभी घर में किराए से रहने वाले गोलू और ज्योति पति पत्नी घर से सोने चांदी के जेवरात और 30 हजार रूपए की नगदी सहित बैंक की एफडी, पैन कार्ड, आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज से भरा लोहे का बक्सा
 लेकर फरार हो गए। उसने बताया कि लगभग डेढ़ महीने पहले ही उन्हें मकान किराए पर दिया था। उन्होंने अपने आप को इंदौर का रहने वाला बताया था। बक्से में चोरी गए सामान में सोने की 4 जोड़ी लट,कान के झुमके, सोने के टॉप्स चार चूड़ियां और लगभग आधा किलो चांदी के साथ ही 30000 रूपये की नकदी भी थी जो चुरा कर ले गए है। इस मामले में क्लॉक टावर थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 380 में मुकदमा दर्ज कर घटना स्थल का मौका मुआयना कर छानबीन शुरू कर दी है।