For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News

अजमेर न्यूज़: पूरी कांग्रेस सरकार चार सौ बीस, काले कारनामों का पर्दाफाश होगा, जनता टेम्पो में घर भेजेगी-तिवाड़ी

Post Views 41

December 25, 2022

जन आक्रोश आंदोलन के तहत अजमेर उत्तर क्षेत्र के नया बाजार चैपड़ पर हुई विशाल आमसभा में जमकर गरजे राज्यसभा सदस्य तिवाड़ी

पूरी कांग्रेस सरकार चार सौ बीस, काले कारनामों का पर्दाफाश होगा, जनता टेम्पो में घर भेजेगी-तिवाड़ी-

जन आक्रोश आंदोलन के तहत अजमेर उत्तर क्षेत्र के नया बाजार चैपड़ पर हुई विशाल आमसभा में जमकर गरजे राज्यसभा सदस्य तिवाड़ी

अजमेर, 25 दिसम्बर। राज्यसभा सदस्य व भाजपा के वरिष्ठ नेता घनश्याम तिवाड़ी ने कहा है कि कांग्रेस की पूरी सरकार चार सौ बीस है और उसके काले कारनामों का आज नहीं, तो कल पर्दाफाश होना ही है। जनता कांग्रेस सरकार के सभी मंत्रियों और विधायकों को अगले विधानसभा चुनाव में टेम्पो में बिठाकर घर भेजेगी।
    तिवाड़ी भाजपा के जन आक्रोश आंदोलन के दूसरे चरण में अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में नया बाजार चैपड़ में रविवार की शाम आयोजित जन आक्रोश विशाल आमसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने सारी दुनिया में कमल खिला दिया, जिसे अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा देश की ऐसी पार्टी बन गई है, जो सभी दलों पर भारी पड़ रही है।

तिवाड़ी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच चल रही सियासी लड़ाई का जिक्र करते हुए कहा कि यह सरकार आए दिन होटलों में चली जाती है। ना तो कभी भाजपा की वजह से, ना कोरोना और ना ही जनता की वजह से होटलों में गई। जब पायलट ने यह कहा कि गहलोत सरकार अल्पमत में गई है, तो सरकार होटलों में चली गई। पायलट को कभी गहलोत गद्दार और निकम्मा बताते हैं, तो कभी राहुल गांधी के कहने पर हाथ मिलाते हैं। जनता को आज तक यह बात समझ में नहीं आई है कि आखिर राजस्थान में क्या चल रहा है और राहुल गांधी ऐसी सरकार को चला कर क्या साबित करना चाहते हैं।
    उन्होंने इस बात पर अफसोस और दुख जताया कि जिस दिन जोधपुर में गैस सिलेंडर फटने से अनेक लोगों के मरने की घटना हुई, उस दिन मुख्यमंत्री गहलोत दुख जताने की बजाय राहुल गांधी के साथ डांस कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का शासन नहीं, कुशासन चल रहा है। अब इस सरकार के दिन लदने वाले हैं और जनता को इसमें पूरी भागीदारी निभानी है।

सभा को सांसद भागीरथ चैधरी, अजमेर दक्षिण की विधायक अनिता भदेल, भाजपा के अजमेर संगठन प्रभारी बीरमदेव सिंह, शहर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अरविंद यादव, युवा मोर्चा के शहर अध्यक्ष राहुल जायसवाल आदि ने भी संबोधित किया। संचालन शहर भाजपा के महामंत्री व पार्षद रमेश सोनी ने किया। इस मौके पर डिप्टी मेयर नीरज जैन, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा, पूर्व जिला प्रमुख पुखराज पहाड़िया, एडीए के पूर्व अध्यक्ष शिवशंकर हेड़ा, यूआईटी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेश जैन, शहर भाजपा के उपाध्यक्ष जयकिशन पारवानी, मंडल अध्यक्ष दीपेंद्र लालवानी, प्रकाश बंसल, सतीश बंसल, महेंद्र जादम सहित सभी पार्षद और अनेक भाजपा नेताओं सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।