Post Views 11
December 24, 2022
राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में संगोष्ठी का हुआ आयोजन
निर्धारित थीम इफेक्टिव डिस्पोजल ऑफ़ केसेस इन कंज्यूमर कमिशन पर वक्ताओं ने दी जानकारी
राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर 24 दिसंबर के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें खाद्य विभाग द्वारा निर्धारित थीम इफेक्टिव डिस्पोजल ऑफ केसेस इन कंज्यूमर कमिशन पर वक्ताओं द्वारा जानकारी दी गई कार्यक्रम की अध्यक्षता अरविंद कुमार शर्मा डीएसओ द्वारा की गई और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वास्थ्य उपभोक्ता मंच के सदस्य दिनेश चतुर्वेदी रहे संगोष्ठी में राघवेंद्र सिंह ग्रामीण उपभोक्ता संगठन मसूदा द्वारा उपभोक्ता न्यायालय में प्रकरण जल्द निस्तारित करने की आवश्यकता बताई गई एवं एसएस राणावत उपभोक्ता संघ सीसीआई द्वारा उपभोक्ता मंच में पुराने प्रकरण पेंडिंग होने से नए प्रकरणों के निस्तारण में भी देरी होना बताया गया नरेंद्र रावत खरवा द्वारा उपभोक्ता अधिकारों की जानकारी व जागरूकता पैदा की गई मुख्य अतिथि दिनेश चतुर्वेदी द्वारा उपभोक्त मंचों से प्रकरणों का शीघ्र एवं गुणात्मक निर्णय करना बताया।