For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News

अजमेर न्यूज़: रामगंज थाना अंतर्गत अजय नगर इलाके में एक जनरल स्टोर को चोरों ने बनाया निशाना, शातिर चोर ताले तोड़कर सिर्फ गल्ले से 80000 की नकदी चुराकर हुए फरार, वारदात सीसीटीवी में रिकॉर्ड

Post Views 11

December 24, 2022

इस मामले में रामगंज थाना पुलिस को शिकायत दी गई है साथ ही सीसीटीवी फुटेज दिए गए हैं

रामगंज थाना अंतर्गत अजय नगर इलाके में एक जनरल स्टोर को चोरों ने बनाया निशाना, शातिर चोर ताले तोड़कर सिर्फ गल्ले से 80000 की नकदी चुराकर हुए फरार, वारदात सीसीटीवी में रिकॉर्ड

शनिवार को रामगंज थाना अंतर्गत अजय नगर इलाके में पार्वती प्रॉपर्टीज के सामने एन डी जनरल स्टोर के ताले तोड़कर चोरों ने सिर्फ गल्ले से 80000 रूपये की नकदी चुरा ली इसके अलावा किसी भी सामान को ना छेड़ा ना चुराया, सिर्फ नकदी चुराकर फरार हो गए। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो युवक कैद हुए हैं जो इस वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे हैं। स्टोर संचालक दीपक रूपानी ने बताया कि अजय नगर में उनकी एन डी जनरल स्टोर है जिसके सुबह ताले टूटे मिले अंदर सभी सामान व्यवसथित था सिर्फ गल्ले का ताला तोड़कर उसमें रखी 80000 रूपये की नकदी चोरी हुई है। इस मामले में रामगंज थाना पुलिस को शिकायत दी गई है साथ ही सीसीटीवी फुटेज दिए गए हैं। उन्होंने बताया की रात लगभग 3:15 बजे चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। इस इलाके में पुलिस की गश्त रहती है लेकिन हर समय नहीं जिसकी वजह से चोरी की घटनाएं होती रहती है।