For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News

अजमेर न्यूज़: व्यापारियों ने यूजर्स चार्ज की अवैध वसूली रोकने के लिए आरटीडीसी अध्यक्ष राठौड़ को लगाई गुहार 

Post Views 21

December 24, 2022

श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के अध्यक्ष महेंद्र बंसल के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने  राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री धर्मेंद्र राठौड़ से गुहार लगाई। 

व्यापारियों ने यूजर्स चार्ज की अवैध वसूली रोकने के लिए आरटीडीसी अध्यक्ष राठौड़ को लगाई गुहार 

अजमेर!  नगर निगम अजमेर द्वारा कचरा संग्रहण के लिए व्यापारियों से की जा रही यूजर चार्ज की अवैध वसूली को रोकने के लिए श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के अध्यक्ष महेंद्र बंसल के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने  राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री धर्मेंद्र राठौड़ से गुहार लगाई।  शिष्टमंडल ने निगम अध्यक्ष राठौड़ को बताया कि राजस्थान में अजमेर के अलावा कहीं पर भी यूजर चार्जेस की वसूली नहीं की जा रही है नगर निगम अजमेर द्वारा यूजर चार्जेस की अवैध वसूली कर व्यापारियों को परेशान एवं प्रताड़ित किया जा रहा है। व्यापारियों ने यूजर चार्जेस वसूली पर अविलंब रोक लगाने की मांग की।  उन्होंने बताया कि नगर निगम अजमेर में भारतीय जनता पार्टी का बोर्ड है एवं निगम का बोर्ड राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की मंशा के अनुसार कार्य नहीं कर रहा है। जिससे आमजन में आक्रोश है। इस पर निगम अध्यक्ष राठौड़ ने मौके पर स्वायत्त शासन सचिव जोगाराम से बातचीत कर संपूर्ण प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच करवाने, अवैध वसूली को रोकने का आग्रह किया। 

शिष्टमंडल में श्री अजमेर व्यापारिक संघ के उपाध्यक्ष सागर मीणा महासचिव रमेश लालवानी सुमित मित्तल रनवीर सैनी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।