For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News

अजमेर न्यूज़: राजस्थान पंचायत समिति सदस्य संघ द्वारा जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री और ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Post Views 11

December 22, 2022

पंचायती राज संस्थाओं की त्रिस्तरीय व्यवस्थाओं के महत्वपूर्ण अंग पंचायत समिति सदस्यों की समस्याओं का समाधान कराने व अधिकार देने की मांग

राजस्थान पंचायत समिति सदस्य संघ द्वारा जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री और ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

पंचायती राज संस्थाओं की त्रिस्तरीय व्यवस्थाओं के महत्वपूर्ण अंग पंचायत समिति सदस्यों की समस्याओं का समाधान कराने व अधिकार देने की मांग

गुरुवार को राजस्थान पंचायत समिति सदस्य संघ के द्वारा जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री और ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर पंचायती राज संस्थाओं की त्रिस्तरीय व्यवस्थाओं के महत्वपूर्ण अंग पंचायत समिति सदस्यों की समस्याओं का समाधान कराने और उन्हें अधिकार प्रदत्त करने की मांग की गई। पंचायत समिति सदस्यों ने बताया कि राजस्थान पंचायती राज संस्थाओं का संस्थापक राज्य तथा यहां की पंचायती राज संस्थाएं बहुत ही सशक्त है लेकिन त्रिस्तरीय व्यवस्था के महत्वपूर्ण अंग पंचायत समिति सदस्य का निर्वाचन तो 5 वर्ष के लिए होता है लेकिन उसका प्रधान के मतदान के उपरांत महत्व शून्य हो जाता है। इस मौके पर 9 सूत्रीय मांग पत्र सौंप कर मांगों को पूरा करने की अपील की गई है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि मांगों को पूरी नहीं करने पर पंचायत समिति सदस्य आंदोलन की राह पर आएंगे और अगर सरकार व्यवस्था में सुधार करने में असमर्थ है तो इस अनुपयोगी पद को समाप्त कर 1995 से पहले की प्रक्रिया से प्रधान के चुनाव संपन्न करवाई जाए।