For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News

अजमेर न्यूज़: ब्यावर रोड पर दिनदहाड़े छात्रा के हाथ से मोबाइल छीन कर युवक हुआ फरार

Post Views 31

December 22, 2022

 छात्रा ने रामगंज थाने पहुंचकर पुलिस को घटना से कराया अवगत, पुलिस ने मौका मुआयना कर शातिर की तलाश की शुरू

ब्यावर रोड पर दिनदहाड़े छात्रा के हाथ से मोबाइल छीन कर युवक हुआ फरार

 छात्रा ने रामगंज थाने पहुंचकर पुलिस को घटना से कराया अवगत, पुलिस ने मौका मुआयना कर शातिर की तलाश की शुरू

रामगंज थाना अंतर्गत गुरुवार दोपहर ब्यावर रोड पर मोबाइल स्नेचिंग की घटना को अंजाम देकर एक युवक फरार हो गया। वारदात का शिकार हुई छात्रा प्रीति रावत ने बताया कि वह कुंदन नगर रहती है और वहां से टेंपो में बैठकर ब्यावर रोड रेलवे हॉस्पिटल के पास उतरी थी। जहां से पैदल दयानंद महाविद्यालय की ओर जा रही थी तभी ब्यावर रोड पर हीरो होंडा स्प्लेंडर बाइक पर आए एक युवक ने उसके हाथ से मोबाइल छीना और मोबाइल छीन कर तेजी से फरार हो गया। प्रीति ने शोर भी मचाया लेकिन वहां पर कोई मौजूद नहीं था जिसका फायदा उठाकर युवक वहां से भाग छूटा। प्रीति के मुताबिक उसके पास रेडमी नोट प्रो मोबाइल था जो रेड और ब्लैक जैकेट पहने हुए आया युवक लेकर फरार हो गया। बहराल रामगंज थाना पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का दावा है कि जल्दी ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।