For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News

अजमेर न्यूज़: राजस्थान आयुष नर्सेज संयुक्त संघ के द्वारा आयुष नर्सेज अधिकार यात्रा हुई प्रारंभ ।

Post Views 11

December 19, 2022

कड़कड़ाती ठंड के बीच विभिन्न स्थानों पर सात दिवसीय ठहराव करते हुए 26 दिसंबर को जयपुर शहीद स्मारक पर पहुंचकर मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी पीड़ा का इजहार करेंगे

राजस्थान आयुष नर्सेज संयुक्त संघ के द्वारा आयुष नर्सेज अधिकार यात्रा प्रारंभ हुई। 19 दिसंबर को अजमेर से हजारों की संख्या में आयुष नर्सेज पैदल मार्च करते हुए 26 दिसंबर को जयपुर पहुंचेंगे जहां मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। साथ ही अपनी 9 सूत्रीय मांगों के निराकरण के लिए अनिश्चितकालीन धरना भी शुरू किया जाएगा। इससे पूर्व सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे आयुष नर्सेज का राजस्थान कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत के जिला अध्यक्ष कांति शर्मा और गिरिराज किशोर शर्मा की अगुवाई में नारेबाजी करते हुए पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। साथ ही एक प्रतिनिधिमंडल ने अपनी 9 सूत्रीय मांग पत्र को जिला कलेक्टर को सौंपा। जिला कलेक्टर ने आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को यथाशीघ्र मुख्यमंत्री तक पहुंचा दिया जाएगा। मांग पत्र की जानकारी देते हुए राजस्थान आयुष नर्सेज संयुक्त संघ के प्रदेश संयोजक धर्मेंद्र फौगाट ने बताया कि आयुष नर्सेज अपनी वेतन विसंगति, कैडर रिव्यू, पदनाम परिवर्तन व अन्य विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 10 वर्षों से संघर्षरत हैं लेकिन आज तक किसी भी सरकार ने उनकी मांगों का समाधान नहीं किया। इससे व्यथित नर्सेज ने राज्य सरकार के मुखिया अशोक गहलोत तक अपनी पीड़ा पहुंचाने के लिए पैदल यात्रा निकालने का निर्णय लिया और आज कड़कड़ाती ठंड के बीच विभिन्न स्थानों पर सात दिवसीय ठहराव करते हुए 26 दिसंबर को जयपुर शहीद स्मारक पर पहुंचकर मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी पीड़ा का इजहार करेंगे यदि कोई उचित समाधान नहीं निकलता है तो प्रदेश नर्सेज वहीं पर डालकर आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे।