For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News

अजमेर न्यूज़: भदेल ने किया जन आक्रोश रथ यात्रा का शुभारंभ, कहा - 2023 में प्रदेश की जनता को मिलेगी कांग्रेस से मुक्ति

Post Views 21

December 4, 2022

अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में भाजपा जन आक्रोश यात्रा का शुभारंभ रविवार को केसरगंज स्थित परोपकारी सभा से शुरु हुआ

भदेल ने किया जन आक्रोश रथ यात्रा का शुभारंभ, कहा - 2023 में प्रदेश की जनता को मिलेगी कांग्रेस से मुक्ति
अजमेर शहर। अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में भाजपा जन आक्रोश यात्रा का शुभारंभ रविवार को केसरगंज स्थित परोपकारी सभा से शुरु हुआ सर्वप्रथम क्षेत्रीय विधायक अनिता भदेल व यात्रा प्रभारी रमा चौपडा, यात्रा संयोजक घीसूलाल गढवाल, सहसंयोजक हेमन्त सुनारीवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर रथ को हरी झण्डी दिखाकार रवाना किया। यात्रा रवानगी के दौरान बडी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विधायक भदेल ने सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जमकर निशाना साधते. वादाखिलाफी सरकार करार दिया। उन्होने कहा कि कांग्रेस सरकार ने विगत 4 वर्षो में प्रदेश में 8 लाख 31 हजार से ज्यादा आपराधिक मुकदमें दर्ज, इस दौरान प्रदेश में 6 हजार 550 से ज्यादा निर्दोष नागरिको की हत्या। कांग्रेस के चुनावी वादे से ठगे गए पैराटीचर्स, संविदाकर्मी, सीएचसी कर्मचारी सरकार के खिलाफ आन्दोलन को मजबूर है। ज्यादातर भर्तियां पूरी नही हो रही है और जो हो रही है वो भ्रष्टाचार की भेंट चढ रही है। अशोक गहलोत सिर्फ अपनी सत्ता बचाने के लिए, अपना शासन बचाने के लिए चारो सालो तक अपनी सम्पूर्ण ऊर्जा उसमे लगाये हुए है। उन्होने कहा कि सभी योजनाओं का नाम बदलकर पुरानी योजनाओ को बंद कर दिया है। चुनाव के समय किसानो से राहुल गांधी द्वारा किया गया कर्जमाफी का वादा भूल गए, दस दिनों में कर्ज माफ करने वाले कांग्रेस के राहुल बाबा ने आज तक किसानो का कर्जमाफ नही किया बल्कि किसानो की जमीन नीलाम हो गई। राजस्थान में आज महिला कहीं भी सुरक्षित नही है महिला दुष्कर्म में राजस्थान पहले नं. 1 पर है।
 
यात्रा प्रभारी रमा चौपडा ने जानकारी देते हुए बताया कि आर्य मण्डल में आयोजित हुई यात्रा के प्रथम दिन रविवार को पांच वार्डो के क्षेत्रों को कवर करते हुए पूरे मार्ग में चार चौपाले और एक सभा का आयोजन हुआ साथ ही अनेक स्थानों पर आमजन और क्षेत्रवासियों द्वारा यात्रा का स्वागत भी किया गया। जन आक्रोश यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर पत्रक वितरण कर राज्य की कांग्रेस सरकार की नाकामियों को जनता के बीच रखा।