For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News

अजमेर न्यूज़: नवम् राजस्थान राज्य अन्तरसंभागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता 2022-23 खिलाड़ियों का चयन ट्रायल मंगलवार एवं बुधवार

Post Views 31

November 21, 2022

नवम् राजस्थान राज्य अन्तरसंभागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता 2022-23
खिलाड़ियों का चयन ट्रायल मंगलवार एवं बुधवार
    अजमेर, 21 नवम्बर। नवम् राजस्थान राज्य अन्तरसंभागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता 2022-23 के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल मंगलवार व बुधवार को किया जाएगा।
    जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री हेमंत स्वरूप माथुर ने बताया कि नवम् राजस्थान राज्य अन्तरसंभागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता 2022-23 का आयोजन जोधपुर संभाग में 15 दिसम्बर से 17 दिसम्बर तक होगा। अजमेर संभाग के चारों जिलों अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक एवं नागौर के खिलाड़ियों की संभागीय टीम तैयार की जाएगी। सम्बन्घित जिले से चयनित खिलाड़ी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की संभागीय टीम में प्रवेश के लिए चयन ट्रायल मंगलवार 22 नवम्बर एवं बुधवार 23 नवम्बर को प्रातः 11 बजे से किया जाएगा। मंगलवार को टेबिल टेनिस का चयन ट्रायल पटेल मैदान के इन्डोर हॉल में तथा बैडमिन्टन का चयन ट्रायल राजकीय जवाहर सीनियर सैकण्डरी स्कूल सिविल लाइन के बैडमिन्टन इन्डोर हॉल में होगा। इसी प्रकार कबड्डी, क्रिकेट, वॉलीबॉल, टेनिस एवं बास्केटबॉल का चयन ट्रायल बुधवार को सम्राट पृथ्वीराज चौहान खेल स्टेडियम चन्द्रवरदाई नगर में रखा गया है।