For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News

अजमेर न्यूज़: सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती 294 युवाओं का हुआ चयन

Post Views 11

November 14, 2022

जिले के चयनित 294 अभ्यर्थियों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरान्त 65 वर्ष की आयु तक स्थाई रोजगार प्रदान किया जाएगा

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती
294 युवाओं का हुआ चयन
    अजमेर, 14 नवम्बर। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर के रूप में भर्ती करने के लिए जिला मुख्यालय तथा ब्लॉक स्तर पर आयोजित भर्ती कैंपों में जिले के 294 युवाओं का चयन हुआ।
    सिक्योरिटी एण्ड इण्टेलीजेंस सर्विसेज की केन्द्रीय प्रशिक्षण अकादमी उदयपुर के भर्ती अधिकारी श्री महिपाल सिंह ने बताया कि जिले के चयनित 294 अभ्यर्थियों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरान्त 65 वर्ष की आयु तक स्थाई रोजगार प्रदान किया जाएगा। सुरक्षा जवान का मासिक वेतन 10 हजार से 16 हजार, सुरक्षा सुपरवाइजर का वेतन 14 हजार से 20 हजार तक होगा। नियुक्त कार्मिकों को पीएफ, ईएसआईसी, बोनस, मेडिकल सुविधा, इन्श्योरेन्स, सालाना वेतन वृद्धि, दुर्घटना बीमा, आवास व मेस आदि की सुविधाएं दी जाएगी। प्रशिक्षण के पश्चात् भारत सरकार के ऎतिहासिक स्थल, औद्योगिक क्षेत्र, चित्तौड़गढ़ किला, कुम्भलगढ़ किला, मेट्रो स्टेशन, हवाई अड्डा, बंदरगाह एवं मल्टीनेशनल क्षेत्रों में स्थाई नियुक्ति दी जाएगी।