For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News

अजमेर न्यूज़: जिनदत्त सूरी दादाबाड़ी में मनाया गया भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव

Post Views 61

August 28, 2022

भगवान के जन्म की घोषणा के साथ ही गाए गए मंगल गीत, भामाशाहों ने भगवान के 14 सपनों के अवतरण पर लगाई बोली

रविवार को श्री खरतरगच्छाचार्य जिनदत्त सूरी दादाबाड़ी में परम पूज्य मनोहर श्री जी मासा मुक्ति प्रभा जी मासा आदि ठाना के सानिध्य में महान पर्युषण पर्व मनाते हुए आयोजित किए जा रहे आठ दिवसीय कार्यक्रमों के पांचवें दिन अहिंसा प्रवर्तक भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक की घोषणा के साथ ही खरतरगच्छ श्वेतांबर जैन समाज में हर्ष की लहर दौड़ गई। चारों तरफ खुशियां मनाई गई, लोग एक दूसरे जा प्रसाद से मुंह मीठा करवा रहे थे। रविवार को श्री खरतरगच्छाचार्य जिनदत्त सूरी दादाबाड़ी में भगवान के जन्म की घोषणा होते ही महिलाओं ने मंगल गीत गाने शुरू कर दिए भाव विभोर होकर नाचना शुरू कर दिया। इससे पूर्व दादाबाड़ी में माता त्रिशला को भगवान महावीर के जन्म से पूर्व आए 14 स्वप्नों का अवतरण किया गया। जिन को जनमानस ने मनों में घी की बोली लगाकर हासिल किया। ट्रस्टी सतीश बुरड़ और कोषाध्यक्ष नरेंद्र लालन ने बताया कि भगवान महावीर स्वामी के जन्मोत्सव के पश्चात दादाबाड़ी में भगवान महावीर स्वामी के पालने और सभी 14 सपनों को महिलाओं ने सिर पर रखकर दादाबाड़ी परिसर में चैत्य परिपाटी निकाली और देव दर्शन किए। रात्रि को दादा गुरुदेव के पालने जी की भक्ति आयोजित हुई। भगवान महावीर के जन्मोत्सव पर दादाबाड़ी में पीपलुंद बिहाड़ा निवासी श्रीमाल परिवार की ओर से स्वधर्मी वात्सल्य का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जैन श्वेतांबर समाज के महिला पुरुष शामिल हुए।