Post Views 31
August 23, 2022
मंगलवार को छात्रसंघ चुनाव 2020 में नामांकन वापस लेने के तय समय सीमा के बीच सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में एनएसयूआई से बागी होकर नामांकन दाखिल करने वाले अंकित घारू ने अपना नामांकन वापस ले लिया।अंकित घारू ने बताया कि एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौधरी के आव्हान पर उन्होंने एनएसयूआई में अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए अध्यक्ष प्रत्याशी नवीन कोमल के समर्थन में अपना नाम वापस लिया है और वह पूरी निष्ठा के साथ एनएसयूआई को महाविद्यालय में जीत दिलाने के लिए नवीन कोमल का साथ देंगे। उन्होंने बताया कि ना तो उन्हें एनएसयूआई ने निकाला और ना ही उन्होंने एनएसयूआई को छोड़ा था। वहीं एनएसयूआई से अध्यक्ष प्रत्याशी नवीन कोमल ने बताया कि वह अपने बड़े भाई अंकित घारू के साथ चुनाव मैदान में हैं और दोनों भाई मिलकर इस चुनाव में जीत दर्ज करेंगे। ना वो नाराज थे ना मैं नाराज हूं । वह भी एनएसयूआई के सिपाही है और मैं भी एनएसयूआई का सिपाही हूं। आलाकमान के निर्देशों की पालना करते हुए उनके निर्णय पर अमल करते हुए पूरी शिद्दत के साथ चुनाव मैदान में हैं और अवश्य जीतेंगे। युवा कांग्रेस पदाधिकारी डॉ सुनील लारा ने बताया कि छात्र राजनीति, राजनीति की पहली सीढ़ी होती है। इसमें छात्रों की नाराजगी भी होती है लेकिन जैसे ही बागी हुए अंकित घारू को मनाया तो वे मान गए और अब वे एनएसयूआई के साथ हैं और एनएसयूआई की जीत के लिए जुटे गए हैं।