Post Views 11
September 8, 2020
तीर्थराज पुष्कर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के लिए यज्ञ
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हो गए हैं, कोरोना संक्रमित
तीर्थराज पुष्कर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के स्वास्थ्य के लिए दीपदान और पूजा अर्चना की जा रही हैं ,तो कहीं वैदिक मंत्रोच्चार से यज्ञ-हवन भी हो रहा है। कुछ दिन पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया कोरोना पॉजिटिव आए जिस पर उनके समर्थक राजेश चौधरी उदयपुर से चलकर तीर्थराज पुष्कर में ग्वालियर घाट पर उनके जल्द स्वास्थ्य होने को लेकर यह यज्ञ कर रहे हैं ,उन्होंने बताया कि यज्ञ 7 दिन तक चलेगा 7 पंडितों द्वारा इस यज्ञ को किया जा रहा है