Post Views 41
September 4, 2020
जिला पुलिस मुख्यालय की वीडियो कॉन्फ्रेंस का हुआ आयोजन
जिले में कानून व्यवस्थाओं को लेकर की गई चर्चा
अजमेर में जिला पुलिस मुख्यालय पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का आयोजन हुआ इसकी जानकारी देते हुए जिला एसपी कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि वीसी का आयोजन प्रत्येक माह के प्रथम शुक्रवार तथा तृतीय शुक्रवार को होता है जिसमें पिछले महीने की कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा की जाती है चूँकि सरकार की गाइडलाइंस के मुताबिक 7 सितंबर से धार्मिक स्थल खोले जाने हैं ऐसे में मंदिरों और मस्जिदों के खुलवाने को लेकर भी चर्चा की गई कोरोना को देखते किस प्रकार से इन भीड़भाड़ वाले इलाकों में प्रोटोकॉल बरतनी होगी इन सभी बातों पर आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा हुई