For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 168560155
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुष्कर में रामलीला शुरू, पहले दिन नारद मोह का मंचन |  Ajmer Breaking News: अजमेर: विनायक चौराहे पर सड़क हादसे के बाद बवाल, स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर सड़क पर बैठे लोग, |  Ajmer Breaking News: पंचायती राज चुनाव: जोनल मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन |  Ajmer Breaking News:  किशनगढ़ में ट्रैफिक डिप्टी अंजू यादव विवादों में! |  Ajmer Breaking News: शनि सर्वपितृ अमावस्या पर पुष्कर में उमड़े श्रद्धालु, किया तर्पण, पुष्कर में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी |  Ajmer Breaking News: ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेना पड़ा भारी: साइबर ठगों ने बुजुर्ग के बैंक खातों से उड़ाए ढाई लाख रुपये   |  Ajmer Breaking News: राजस्थान ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ ने नवनिर्वाचित महापौर अनामिका शर्मा एवं पार्षदों का किया भव्य अभिनंदन |  Ajmer Breaking News:  पुष्कर सरोवर में स्नान के दौरान चूरू के युवक की मौत: साथी को भी अस्पताल पहुंचाया, तीर्थ पुरोहित ने घाटों पर सुरक्षा और बचाव व्यवस्थाओं को लेकर उठाए गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: चाय विक्रेता पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद |  Ajmer Breaking News: नए दोहरीकृत रेल मार्ग पर चली ट्रेन (झड़वासा–सिंघावल दोहरीकृत रेल खंड पर संरक्षा स्वीकृति के बाद रेल यातायात शुरू) | 

राजस्थान न्यूज़: राजस्थान में कोरोना के 82363 मामले:670 नए पॉजिटिव केस सामने आए, 6 लोगों की मौत; कोटा में सबसे ज्यादा 108 नए संक्रमित मिले

Post Views 51

September 1, 2020

राज्य में अब तक 23.14 लाख से ज्यादा सैंपल जांचे जा चुके राजस्थान में कोरोना से अब तक 1062 मरीजों की जान जा चुकी

राजस्थान में मंगलवार को 670 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें कोटा में 108, जयपुर में 90, जोधपुर में 61, अलवर में 57, धौलपुर और बूंदी में 37-37, भीलवाड़ा मे 35, बांसवाड़ा में 26, पाली में 25, झुंझुनू में 22, झालावाड़ और बारां में 21-21, अजमेर में 20, बीकानेर में 17, राजसमंद और नगाौर में 14-14, उदयपुर में 13, चित्तौड़गढ़ में 11, डूंगरपुर में 10, सीकर में 9, बाड़मेर और भरतपुर में 8-8, सवाई माधोपुर में 6 संक्रमित मिले। जिसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 82363 पहुंच गया। वहीं, 6 लोगों की मौत भी हो गई। इनमें जयपुर और अजमेर में 2-2, बीकानेर और धौलपुर में 1-1 की मौत हो गई।

प्रदेश में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जोधपुर में हैं। यहां 12230 (इनमें 47 ईरान से आए) केस संक्रमितों के हैं। इसके अलावा जयपुर में 10883 (2 इटली के नागरिक), अलवर में 7732 हैं। अजमेर में 4181, भरतपुर में 3684, उदयपुर में 2431, बाड़मेर में 2236, भीलवाड़ा में 2189, बीकानेर में 4459, बूंदी में 574, चित्तौड़गढ़ में 859, चूरू में 959, दौसा में 595, धौलपुर में 2249, डूंगरपुर में 1046, गंगानगर में 664, हनुमानगढ़ में 426, जैसलमेर में 407 (इनमें 14 ईरान से आए) का आंकड़ा पहुंच गया। इसी तरह, जालौर में 1358, झालावाड़ में 1474, झुंझुनूं में 1050, करौली में 594, कोटा में 5474, नागौर में 2418, पाली में 4041, प्रतापगढ़ में 483, राजसमंद में 1163, सवाई माधोपुर में 508, सीकर में 2601, सिरोही में 1312, टोंक में 652, बांसवाड़ा में 579, बारां में 578 कोरोना संक्रमण केस आ चुके हैं।

प्रदेश में अब तक 1062 लोगों की मौत

  • राजस्थान में कोरोना से अब तक 1062 मरीजों की जान जा चुकी है। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 277 मरीजों की मौत हुई। इसके अलावा जोधपुर में 99, बीकानेर में 75, कोटा में 73, भरतपुर में 69, अजमेर में 73, पाली में 44, नागौर में 43, उदयपुर में 28, धौलपुर में 21 और सिरोही में 11 मरीजों की जान गई है।
  • वहीं, अलवर में 24, बाड़मेर में 18, बारां में 12, सवाई माधोपुर में 13, सीकर में 18, ​राजसमंद में 14, भीलवाड़ा में 14, गंगानगर में 8, डूंगरपुर में 11, जालौर में 12, ​करौली में 7, टोंक में 12, झुंझुनूं​ में 6 और चित्तौड़गढ़ में 6, प्रतापगढ़ में 6, चूरू और दौसा में 5-5, बांसवाड़ा में 4, सिरोही में 11, बूंदी में 4, जैसलमेर में 4, हनुमानगढ़ में 2 और झालावाड़ में 1 की मौत हो चुकी है। वहीं, दूसरे राज्यों के 39 मरीजों की भी मौत हुई है।
  • राज्य में अब तक 23.14 लाख से ज्यादा सैंपल जांचे जा चुके हैं। इनमें कुल 82363 पॉजिटव मिले हैं। इनमें 66929 लोग रिकवर हो चुके हैं। इसमें से 65736 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब राज्य में कुल 14372 एक्टिव केस बचे। इसके अलावा अब तक 9362 प्रवासी राजस्थानी भी संक्रमित मिले हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved