For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 176351260
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: ​14 नवंबर को अजमेर में लगेगा विशाल डायबिटीज जनजागरण शिविर और जागरूकता मेला |  Ajmer Breaking News: तारागढ़ किले और जमीन के विवाद पर प्रेस कॉन्फ्रेंस,​अजमेर के ऐतिहासिक तारागढ़ किले की जमीन को लेकर बड़ी राहत |  Ajmer Breaking News: राजस्थान में फातमिया शोक सभाओं का आयोजन जारी, 3 जमादीउस्सानी को होगा ताबूत के प्रतीकात्मक स्वरूप के दर्शन का आयोजन |  Ajmer Breaking News: अजमेर में देर रात फास्टफूड ठेले पर आगजनी! नकदी और मशीन गायब, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात |  Ajmer Breaking News: रेल्वे सुरक्षा बल पोस्ट अजमेर स्टेशन ऑन डयूटी स्टाफ द्वारा आपरेशन जीवन-रक्षा के तहत, एक महिला यात्री की बचाई जान  |  Ajmer Breaking News: पंचायतीराज चुनाव-2026 संभागीय आयुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक ने विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा |  Ajmer Breaking News: उर्स के दौरान विशेष रेलगाड़ियों के संचालन व यात्री व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक संपन्न |  Ajmer Breaking News: छतों पर सोलर प्लांट लगाकर बिजली बिल में पाएं राहत, पीएम सूर्यघर योजना के लिए विशेष शिविर शुरू कलेक्ट्रेट परिसर में शिविर का हुआ शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: राजस्थान पुलिस के उप निरीक्षक सर्वेश पारीक ने अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक जीता,  |  Ajmer Breaking News:  तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत अजमेर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, सीएमएचओ डॉ. ज्योत्स्ना रांगा ने किया जागरूकता पोस्टर का विमोचन | 

राजस्थान

राजस्थान न्यूज़: भाई दूज पर सरहद पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा: जैसलमेर के तनोट माता मंदिर में की पूजा, बीएसएफ जवानों के भाई दूज समारोह में हुए शामिल

राजस्थान न्यूज़: जैसलमेर। भाई दूज के दिन बुधवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरहद की निगरानी करने वाले सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों के बीच पहुंचे। जैसलमेर दौरे पर गए मुख्यमंत्री ने पहले प्रसिद्ध तनोट माता मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इसके बाद वे तनोट में ही बीएसएफ जवानों के भाई दूज कार्यक्रम में शामिल हुए। जवानों के साथ भाई दूज समारोह और संवाद बीएसएफ की ओर से 11 नवंबर को तनोट में रखे गए इस कार्यक्रम का नाम "भाई दूज समारोह एवं संवाद" था। त्योहार के दिन घर-परिवार से दूर सरहद पर ड्यूटी दे रहे जवानों के बीच मुख्यमंत्री ने भाई दूज मनाया और उनसे बातचीत की। भाई दूज पर बीएसएफ की महिला जवान ने मुख्यमंत्री की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा। "अपनों से दूर रहकर सेवा कर रहे जवान हर देशवासी के लिए गर्व और प्रेरणा" कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भाई दूज पर तनोट में बीएसएफ के जवानों के साथ त्योहार मनाते हुए स्नेह, सम्मान और अपनेपन के यादगार पल बीते। उन्होंने कहा कि मुश्किल हालात में भी देश की सीमाओं की हिफाजत में डटे रहने वाले जवान देश की ताकत और स्वाभिमान के प्रतीक हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनों से दूर रहकर मातृभूमि की सेवा कर रहे इन रणबांकुरों का त्याग, साहस और देश के प्रति निष्ठा हर देशवासी के लिए गर्व और प्रेरणा है, और भाई दूज उनके प्रति स्नेह, सम्मान और आभार जताने का मौका है। उन्होंने सभी जवानों के स्वस्थ, सुरक्षित और सकुशल रहने की कामना की। इससे एक दिन पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री ने गोवर्धन पूजा पर डीग में श्रीनाथजी के दर्शन किए थे और शाम को मुख्यमंत्री निवास में परिवार के साथ गोवर्धन पूजा की थी।

Read more 12th Nov 2026

राजस्थान न्यूज़: 5.40 करोड़ की ठगी में 3 साल में लौटे सिर्फ 1.61 करोड़, बदले चार कमिश्नर: प्रेम भंडारी बोले- किस मुंह से राजस्थान में निवेश की बात करूं

राजस्थान न्यूज़: जोधपुर। राजस्थान एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (राना) के अध्यक्ष प्रेम भंडारी ने 5.40 करोड़ रुपए की ठगी के एक मामले में जोधपुर पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि करीब तीन साल में जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट में चार पुलिस कमिश्नर बदल गए, लेकिन मामले में ठोस प्रगति नहीं हुई और अब तक सिर्फ 1.61 करोड़ रुपए की ही रिकवरी हो पाई है। यानी ठगी गई रकम का करीब 30 प्रतिशत ही वापस आया है और 3.79 करोड़ रुपए अब भी बाकी हैं। भंडारी के मुताबिक यह ठगी राजस्थान फाउंडेशन के पूर्व अध्यक्ष और जयपुर फुट यूएसए के सलाहकार केके मेहता से हुई थी। भंडारी केके मेहता राजस्थान फाउंडेशन के चेयरमैन भी हैं। उन्होंने कहा कि जो भी रकम वापस आएगी, वह समाज सेवा में लगाई जाएगी। भंडारी इन दिनों जोधपुर प्रवास पर हैं। ‘अधिकारी वॉट्सएप पर न मैसेज देखते हैं, न जवाब देते हैं’ भंडारी ने बताया कि पूर्व पुलिस कमिश्नर रविदत्त गौड़ ने एसआईटी बनाने की बात कही थी। इसके बाद राजेंद्र सिंह और ओमप्रकाश ने भी कार्रवाई का भरोसा दिलाया, लेकिन नतीजा नहीं निकला। उन्होंने आरोप लगाया कि एक कमिश्नर ने 27 दिन तक फोन नहीं उठाया। मौजूदा पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया को उन्होंने अच्छा अधिकारी बताया, लेकिन कहा कि मामले में अपडेट नहीं मिल रहा।भंडारी ने कहा कि दिल्ली और न्यूयॉर्क के पुलिस कमिश्नर से मिलना आसान है, लेकिन राजस्थान के अधिकारी व्यस्त रहते हैं। अधिकारी वॉट्सएप पर न मैसेज देखते हैं और न जवाब देते हैं, यह तरीका बदलना चाहिए। उन्होंने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट ने पुलिस मुख्यालय से ढाई साल तक पत्राचार कर चार्टर्ड अकाउंटेंट मांगा, लेकिन नहीं मिला। आखिर में कोर्ट के सामने उन्होंने अपने खर्च पर सीए उपलब्ध कराया। दिल्ली में दर्ज कराएंगे केस भंडारी ने बताया कि वे दिल्ली पुलिस मुख्यालय जाकर पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार से मिले और पूरा मामला बताया। अनुराग कुमार ने केस की पूरी जानकारी मांगी है। भंडारी ने कहा कि वे यह केस दिल्ली में रजिस्टर करवाएंगे और उन्हें उम्मीद है कि वहां साइबर फ्रॉड को लेकर कार्रवाई होगी। ‘पीएमओ निगरानी करे तो राजस्थान बने सोलर का कैलिफोर्निया’ निवेश पर भंडारी ने कहा कि ऐसे मामले सामने आते हैं तो वे किस मुंह से राजस्थान में निवेश की बात करें, लोगों से गुजरात में निवेश करने को कहना पड़ता है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में निवेश लाना है तो प्रधानमंत्री कार्यालय इसकी निगरानी करे। ऐसा हो तो राजस्थान सोलर के क्षेत्र में अमेरिका का कैलिफोर्निया बन सकता है और दूसरे क्षेत्रों में भी निवेश आ सकता है। उन्होंने एक 94 साल के बुजुर्ग डॉ. खर्रे का जिक्र किया, जिन्होंने भैरोंसिंह शेखावत के कहने पर राजस्थान में निवेश किया था और जिनकी करोड़ों की जमीन है। भंडारी ने कहा कि उनकी आंखों में आंसू देखकर वे राजस्थान में निवेश की बात कैसे करें। जेएनवीयू पेंशनर्स को सात महीने से पेंशन नहीं भंडारी ने जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के पेंशनर्स को सात महीने से पेंशन न मिलने पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इससे ज्यादा शर्म की बात क्या हो सकती है। वे खुद इन परिवारों को दवाइयों से लेकर राशन तक की मदद पहुंचा रहे हैं। प्रवासी राजस्थानी दिवस में नहीं जाएंगे भंडारी ने कहा कि वे प्रवासी राजस्थानी दिवस के कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि विदेश में किसी का शव भेजना हो या कोई और काम हो, लोग सरकार के बजाय राना के पास आते हैं। उन्होंने बताया कि कजाकिस्तान में बीमार हुए शाहपुरा के एक युवक को राना, विदेश मंत्रालय और जनसहयोग से जयपुर लाया गया था।

Read more 12th Nov 2026

राजस्थान न्यूज़: राज्यपाल कटारिया ने उदयपुर में 8 जगह परखे विकास कार्य, आयड़ नदी में अवैध निर्माण ढहाने के निर्देश; दौरे से मेयर-ग्रामीण विधायक नदारद

राजस्थान न्यूज़: उदयपुर। पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने बुधवार को उदयपुर में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने आयड़ नदी के बहाव क्षेत्र में श्री निकेतन की तरफ हुए अवैध निर्माण ढहाकर अतिक्रमण हटाने और उसके बाद फेंसिंग कर नदी की सीमा तय करने के निर्देश दिए। पारस तिराहे पर बन रहे ओवरब्रिज को अधिकारियों ने 31 मार्च से पहले चालू करने का भरोसा दिलाया। कटारिया ने पारस तिराहा ओवरब्रिज, किशनपोल का नया डीवाईएसपी कार्यालय, निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड, मुखर्जी चौक, आयड़ नदी सौंदर्यीकरण स्थल, ठोक चौराहा, नेहरू हॉस्टल की नई लेन और अटल पार्क, कुल 8 जगहों का दौरा किया। दौरे में उदयपुर ग्रामीण के विधायक फूलसिंह मीणा और महापौर पारस सिंघवी की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय रही। पारस तिराहे पर अतिक्रमण तुरंत हटाने के निर्देश राज्यपाल सबसे पहले पारस तिराहे पर बन रहे ओवरब्रिज पर पहुंचे और अधिकारियों से काम की प्रगति पूछी। अधिकारियों ने बताया कि ओवरब्रिज हर हाल में 31 मार्च से पहले चालू कर दिया जाएगा। पारस चौराहे के आसपास रोज लगने वाले जाम को देखते हुए कटारिया ने वहां का अतिक्रमण तुरंत हटाने के निर्देश दिए। एलिवेटेड रोड 9 महीने में, बस स्टैंड चौराहा फिर बनेगा एलिवेटेड रोड के निर्माण स्थल पर कटारिया ने ठेका कंपनी और यूडीए के अधिकारियों के साथ परियोजना की समीक्षा की। अधिकारियों ने 9 महीने में काम पूरा करने की बात कही, जिस पर उन्होंने कहा कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। एलिवेटेड रोड की वजह से हटाए गए बस स्टैंड के सामने वाले चौराहे को उसी जगह दो पिलर के बीच फिर से बनाने के निर्देश भी दिए। नए डीवाईएसपी कार्यालय में गार्ड ऑफ ऑनर किशनपोल में नए बने डीवाईएसपी कार्यालय पहुंचने पर डीवाईएसपी छवि शर्मा के निर्देशन में पुलिसकर्मियों ने राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। भवन की व्यवस्थाएं देखकर कटारिया ने कहा कि इस कार्यालय के चालू होने से इलाके में अपराध पर काबू पाने में काफी मदद मिलेगी। मुखर्जी चौक में मंडी हटी, पार्किंग बनी मुखर्जी चौक में पहले सड़क पर ही सब्जी मंडी लगती थी, जिसे नगर निगम ने कुछ समय पहले पास के मंडी परिसर में शिफ्ट कर दिया था। मंडी हटने के बाद चौक में बनी पार्किंग व्यवस्था पर कटारिया ने संतोष जताया। स्थानीय व्यापारियों ने भी चौक के अतिक्रमण-मुक्त होने पर खुशी जताई।

Read more 12th Nov 2026

अजमेर

अजमेर न्यूज़: 1100 वर्ष पूर्व स्थापित मंदिर की बड़ी है मान्यता, दूर दराज से पहुंचते हैं हजारों श्रद्धालु

Read more 31st Aug 2022

अजमेर न्यूज़: 1968 से कस्बे की धार्मिक संस्था श्री ब्रह्म पुष्कर सेवा संघ कर रही है इस अनूठी परंपरा का निर्वहन

Read more 31st Aug 2022

अजमेर न्यूज़: 10 टीमें 8 - 8 वार्डो में जाकर घूम रही गायों का करेंगीं प्राथमिक उपचार

Read more 31st Aug 2022

राष्ट्रीय - अंतर्राष्ट्रीय

राष्ट्रीय न्यूज़: संजय की मौत न होती तो शायद राजीव आज भी जिंदा होते: सोनिया; बोलीं- गीता से मिला राजनीति में आने का साहस, पीएम पद छोड़ने का पछतावा नहीं

राष्ट्रीय न्यूज़: नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि अगर संजय गांधी की मौत नहीं हुई होती तो गांधी परिवार और देश की राजनीति यकीनन अलग होती। उनके पति राजीव गांधी शायद आज निजी जीवन जी रहे होते और शायद जिंदा भी होते। सोनिया ने कहा कि राजीव जिंदा होते तो वे सब एक सामान्य जिंदगी जी रहे होते। लोगों ने उनके बारे में कई किस्से-कहानियां गढ़ीं, लेकिन उन्होंने इन सब पर ध्यान देने के बजाय अपने बच्चों और काम पर ध्यान दिया। अपनी आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ को लेकर एक हिंदी अखबार को दिए इंटरव्यू में सोनिया ने आपातकाल, संजय गांधी की मौत के बाद परिवार में आई दरार, राजीव के राजनीति में आने, अपने विदेशी मूल पर उठे सवालों और प्रधानमंत्री पद ठुकराने पर खुलकर बात की। नेहरू-गांधी परिवार में जवाहरलाल नेहरू के बाद सोनिया पहली सदस्य हैं, जिन्होंने आत्मकथा लिखी है। नेहरू ने 1936 में ‘एन ऑटोबायोग्राफी’ लिखी थी, यानी परिवार से अगली आत्मकथा आने में 90 साल लगे। 2015 में राहुल-प्रियंका के कहने पर शुरू की किताब सोनिया ने बताया कि आत्मकथा लिखने का खयाल पहली बार 2015 में आया, जब राहुल और प्रियंका ने उनसे लिखने को कहा। कुछ दोस्तों ने भी यही सलाह दी। इसके बाद उन्होंने नोट्स जुटाने शुरू किए और यादें एक-एक कर सामने आती गईं। करीब दस साल की मेहनत के बाद यह किताब सामने आई। राजीव से पहली मुलाकात को याद करते हुए उन्होंने बताया कि दोनों कुछ साझा दोस्तों के जरिए मिले थे, तब वे 19 साल की थीं। वे राजीव के व्यक्तित्व से प्रभावित हुई थीं, उनके नाम या परिवार से नहीं। शादी के बाद भी, जब राजीव पायलट थे, उनका जीवन एक आम मध्यमवर्गीय परिवार जैसा था। आपातकाल के फैसले से असहमत थे राजीव आपातकाल पर सोनिया ने कहा कि इंदिरा गांधी जानती थीं कि राजीव आपातकाल लगाने के फैसले से सहमत नहीं थे। फिर भी परिवार में मतभेद का सवाल नहीं था, क्योंकि दोनों बेटे मां का बहुत आदर करते थे। उन्होंने कहा कि यह फैसला इंदिरा गांधी के लिए भी आसान नहीं था, क्योंकि वे स्वतंत्रता संग्राम में शामिल रही थीं और लोकतंत्र में गहरी आस्था रखती थीं। सोनिया के मुताबिक उस समय पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मानते थे कि बढ़ती अराजकता और हिंसा के बीच आपातकाल ही इकलौता रास्ता है। उन्होंने कहा कि कुछ विपक्षी नेताओं ने सेना और सरकारी अधिकारियों से आदेश न मानने तक की अपील की थी। मेनका की मां चाहती थीं सीधे राजनीति, यहीं से पड़ी दरार सोनिया ने बताया कि संजय और मेनका की शादी के कुछ महीनों बाद ही परिवार का माहौल बदलने लगा था। पहले दोनों भाई काफी वक्त साथ बिताते थे, लेकिन शादी के बाद संजय परिवार से कुछ दूर हो गए। संजय की मौत के बाद घर का माहौल और बिगड़ गया। उन्होंने कहा कि उस समय मेनका 23 साल की थीं और इतनी कम उम्र में पति को खोने का सदमा कठिन था। मेनका की मां चाहती थीं कि वे सीधे राजनीति में आएं, जबकि इंदिरा गांधी का मानना था कि उन्हें कुछ महीने के बेटे वरुण पर ध्यान देना चाहिए। सोनिया के मुताबिक विचारों का यही टकराव दरार की वजह बना, जिसका असर शायद आज तक है। किताब में भी सोनिया ने इस अनबन का जिक्र किया है, जिसमें वरुण के पहले जन्मदिन की पार्टी वसुंधरा राजे के घर होने की बात लिखी गई है। राजीव को राजनीति से रोकने की हर कोशिश की सोनिया ने कहा कि संजय के निधन के बाद उन्होंने राजीव को राजनीति में आने से रोकने की हर संभव कोशिश की, लेकिन धीरे-धीरे साफ हो गया कि उनके लिए इससे दूर रहना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि वे राजीव की दुविधा समझ सकती थीं। इंदिरा गांधी के निजी स्वभाव पर उन्होंने बताया कि घर में वे बेहद सहज और स्नेह भरी थीं। नई बहू के तौर पर उन्हें कभी परायेपन का एहसास नहीं होने दिया। सोनिया ने बताया कि 1969 में उनके पहले बेटे के निधन के समय इंदिरा गांधी अपना दौरा बीच में छोड़कर अस्पताल पहुंची थीं और राजीव व उन्हें गले लगाकर हिम्मत दी थी। संजय को खोने के बाद इंदिरा सबके सामने मजबूत दिखीं, लेकिन अपने कमरे में अकेले बैठकर रोया करती थीं। गीता से मिला राजनीति में आने का साहस राजीव की हत्या के बाद राजनीति से दूर रहने और फिर लौटने पर सोनिया ने कहा कि वे सामान्य जिंदगी जीना चाहती थीं और बच्चों को सार्वजनिक जीवन की मुश्किलों से बचाना उनकी प्राथमिकता थी। लेकिन वर्षों बाद उन्हें लगा कि जिस विचार के लिए उनके परिवार ने जान तक दी, वह कमजोर पड़ रहा है। इस दुविधा में उन्होंने भगवद् गीता का सहारा लिया। गीता ने सिखाया कि नतीजे की चिंता किए बिना अपना कर्तव्य निभाना चाहिए, और इसी विचार ने उन्हें राजनीति में आने का साहस दिया। अमेठी में किसी ने मूल नहीं पूछा, बहू कहकर बुलाया शरद पवार, पीए संगमा और तारिक अनवर के उनके विदेशी मूल पर सवाल उठाने के बारे में सोनिया ने कहा कि तब तक राजीव से उनकी शादी को कई दशक बीत चुके थे। उन्होंने इसी देश में घर बसाया था और उसे उजड़ते भी देखा था। उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें बहुत प्यार दिया। अमेठी के गांवों में लोग उनका मूल नहीं पूछते थे, बल्कि बहू कहकर अपने घर बुलाते थे। पीएम पद पर बच्चों से किया वादा, कोई पछतावा नहीं 2004 में यूपीए की जीत के बाद प्रधानमंत्री पद न लेने पर सोनिया ने कहा कि चुनाव से कई महीने पहले ही राहुल और प्रियंका से इस पर बात हो चुकी थी और उन्होंने साफ कह दिया था कि वे प्रधानमंत्री नहीं बनेंगी। यह उनका निजी फैसला था, जो उन्होंने बच्चों से वादा करके लिया था। जीत के बाद गठबंधन के नेताओं के आग्रह पर परिवार में फिर चर्चा हुई, लेकिन फैसला नहीं बदला और उन्हें इस पर कभी पछतावा नहीं हुआ। मनमोहन सिंह के साथ सत्ता के दो केंद्र होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि दोनों के बीच जिम्मेदारियों का साफ बंटवारा था। सरकार चलाना मनमोहन सिंह का काम था और पार्टी का नेतृत्व वे करती थीं। हर हफ्ते कोर ग्रुप की बैठक में तालमेल बनता था। उन्होंने मनमोहन सिंह को ईमानदार और निष्ठावान व्यक्ति बताया, जो पार्टी के अंदरूनी गुटों से दूर थे। लोकतांत्रिक संस्थाओं के सामने चुनौतियां मौजूदा हालात पर सोनिया ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं और सामाजिक ताने-बाने के सामने कई चुनौतियां आई हैं। मीडिया, संसद और चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं की स्वतंत्रता पर लगातार बहस हुई है और सत्ता के केंद्रीकरण व सामाजिक ध्रुवीकरण को लेकर चिंताएं सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में कांग्रेस, दूसरे विपक्षी दलों और युवाओं की भूमिका अहम है, और स्वस्थ लोकतंत्र के लिए संवाद और असहमति का सम्मान जरूरी है।

Read more 12th Nov 2026

राष्ट्रीय न्यूज़: स्तन कैंसर की आशंका, फिर पैंक्रियाज में गांठ, इलाज को मिलान-रॉटरडैम गईं सोनिया; किताब में लिखा- सर्जरी से पहले बच्चों के लिए छोड़ा नोट

राष्ट्रीय न्यूज़: नई दिल्ली। सोनिया गांधी ने अपनी किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ में पहली बार अपनी दो गंभीर बीमारियों के बारे में खुलकर लिखा है। 2010 में उन्हें स्तन कैंसर की आशंका बताई गई और इसके ठीक एक साल बाद पैंक्रियाज में गांठ मिली। दोनों बार इलाज के लिए वे देश से बाहर गईं, पहले इटली के मिलान और फिर नीदरलैंड के रॉटरडैम। दूसरी सर्जरी से पहले वे इतनी डरी हुई थीं कि कुछ अनहोनी होने की स्थिति के लिए राहुल और प्रियंका के नाम निर्देशों वाला एक नोट छोड़कर गई थीं। 2010 में मिलान में हुई सर्जरी सोनिया ने लिखा है कि 2010 में स्तन कैंसर की आशंका की खबर ने उन्हें हिलाकर रख दिया था। तब वे यूपीए की चेयरपर्सन थीं। मीडिया की नजरों से बचने के लिए उन्होंने मिलान के यूरोपियन इंस्टीट्यूट ऑफ ऑन्कोलॉजी (IEO) के संस्थापक और जाने-माने स्तन कैंसर सर्जन डॉ. वेरोनेसी से ऑपरेशन कराया। डॉक्टर ने एक संदिग्ध और एक गैर-संदिग्ध ट्यूमर निकाला और सर्जरी के दौरान ही रेडिएशन दे दिया, जिससे बाद में पांच हफ्ते की रेडियोथेरेपी की जरूरत नहीं पड़ी। इटली इसलिए भी चुना गया क्योंकि वहां उनकी बहनें नाडिया और अनुष्का देखभाल में हाथ बंटा सकती थीं। साल भर बाद रॉटरडैम में दूसरा ऑपरेशन इस सर्जरी के ठीक एक साल बाद नियमित जांच में उनके पैंक्रियाज में गांठ का पता चला। ऑपरेशन के लिए उन्होंने रॉटरडैम के इरास्मस टीचिंग अस्पताल के सर्जन डॉ. कैस्पर वैन आइजक को चुना। किताब के मुताबिक ट्यूमर फैला नहीं था और वे जल्दी ठीक हो गईं। अस्पताल में प्रियंका उनके बिस्तर के पास फर्श पर सोती थीं। ‘तुम मेरे साथ क्यों नहीं चलतीं?’ राजीव से आखिरी बातचीत किताब में राजीव गांधी से आखिरी मुलाकात का भी जिक्र है। 20 मई 1991 को श्रीपेरंबदूर में प्रचार के लिए निकलने से पहले राजीव ने सोनिया से साथ चलने को कहा, लेकिन बहुत थकी होने की वजह से उन्होंने मना कर दिया। दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाकर विदा ली और सोनिया पर्दे के पीछे से उन्हें जाते हुए देखती रहीं। अगले दिन श्रीपेरंबदूर में एलटीटीई की आत्मघाती हमलावर ने राजीव की हत्या कर दी। 24 मई 1991 को उनका पार्थिव शरीर सेना की तोपगाड़ी पर वीर भूमि ले जाया गया, जहां बेटे राहुल ने मुखाग्नि दी। 28 मई को इलाहाबाद के संगम में अस्थियां विसर्जित की गईं। सोनिया ने लिखा है कि बाद में जब उन्होंने राजीव का बैग खोला, तो उसमें कैम्ब्रिज में खींची गई सोनिया की पहली तस्वीर रखी मिली। राहुल-प्रियंका ने कहा था- जल्दबाजी में फैसला मत लेना राजीव की हत्या के बाद सोनिया राजनीति से दूर रहीं। किताब के मुताबिक कांग्रेस के कमजोर होने और 1992 में बाबरी मस्जिद ढहाए जाने के बाद उन्होंने राजनीति में आने पर सोचना शुरू किया, लेकिन राहुल और प्रियंका इसके खिलाफ थे। नए साल की छुट्टियों पर जाने से पहले दोनों ने मां से वादा लिया कि उनके बाहर रहते वे कोई जल्दबाजी का फैसला नहीं लेंगी। इसके बावजूद 14 मार्च 1998 को सीताराम केसरी की जगह सोनिया कांग्रेस अध्यक्ष चुनी गईं। 1999 में उन्होंने अमेठी के साथ कर्नाटक के बेल्लारी से भी चुनाव लड़ा और दोनों सीटें जीतकर अमेठी अपने पास रखी बच्चन परिवार के घर ठहरीं, नेहरू के काते सूत की साड़ी में शादी किताब के मुताबिक राजीव से रिश्ते की बात सामने आने पर सोनिया के पिता स्टेफानो माइनो ने उन्हें कैम्ब्रिज की जगह लेनिनग्राद भेजने की कोशिश की थी, लेकिन मां और कैम्ब्रिज की इतालवी मकान मालकिन के समझाने पर वे मान गए। जून 1965 में इंदिरा गांधी लंदन में सोनिया से मिलीं और घबराई हुई सोनिया से बेहद शांत और स्नेह भरा व्यवहार किया। नवंबर 1966 में राजीव खुद गाड़ी चलाकर इटली गए और सोनिया के माता-पिता से मिले। पिता ने उनकी सादगी और ईमानदारी पसंद की, लेकिन सोनिया के 21 साल की होने तक इंतजार करने को कहा। सोनिया 13 जनवरी 1968 को दिल्ली पहुंचीं और लोगों की नजरों से बचने के लिए राजीव के पारिवारिक मित्र कवि हरिवंश राय बच्चन और उनकी पत्नी तेजी बच्चन के घर ठहरीं। 26 जनवरी को सगाई हुई और 25 फरवरी 1968 को 1-सफदरजंग रोड के बगीचे में सादे समारोह में शादी हुई। शादी में सोनिया ने गुलाबी खादी की वह साड़ी पहनी, जो जवाहरलाल नेहरू के काते सूत से बनी थी। पहले बेटे की कुछ घंटों में मौत, फिर राहुल का जन्म सोनिया ने लिखा है कि जनवरी 1969 में उन्होंने समय से पहले एक बेटे को जन्म दिया, जिसकी कुछ ही घंटों में मौत हो गई। इस सदमे से वे अवसाद में चली गईं। 19 जून 1970 को राहुल का जन्म हुआ, जिससे पूरा परिवार और खासतौर पर दादी इंदिरा गांधी बेहद खुश हुईं। किताब में इंदिरा गांधी की अस्थियां उनकी इच्छा के मुताबिक वायुसेना के विमान से हिमालय पर बिखेरे जाने का भी जिक्र है। किताब के बारे में सोनिया ने कहा है कि ज्यादातर जिंदगी उन्होंने अपनी अंदरूनी दुनिया अपने तक रखी। उनके मुताबिक परिवार के बारे में बहुत कुछ लिखा गया, लेकिन यह समझने की कोशिश कम ही हुई कि वे असल में कैसे लोग थे। वे भारत में पांच दशक से ज्यादा समय में देखा गया बदलाव साझा करना चाहती थीं।

Read more 12th Nov 2026

क़लमकार

क़लमकार न्यूज़: ये जीवन और कुछ नहीं  बस खेल है छुपन – छुपाई का

क़लमकार: खोजते खोजते अचानक से खुद को पा लेना 

Read more 5th Mar 2022

क़लमकार न्यूज़: तानाशाह एक डरपोक आदमी

क़लमकार: तानाशाह को डर पैदा होता है कि गधे भी मेरे खिलाफ़ साजिश कर रहे हैं

Read more 4th Mar 2022

#Being Positive

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmer| वार्ड 58 वार्ड परेड - चंद्रशेखर शर्मा ( मोनी) भाजपा

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmer| वार्ड 58 वार्ड परेड - चंद्रशेखर शर्मा ( मोनी) भाजपा

Read more 26th Jan 2021

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmerदावेदार मैदान में  (बृजेश माथुर वार्ड 76)

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmerदावेदार मैदान में (बृजेश माथुर वार्ड 76)

Read more 23rd Jan 2021

Google Ads

Ajmer Headlines

#मधुकर कहिन

गुप्त ध्वनि किरणों के साथ ओशो पर किसने हमला किया?... 

गुप्त ध्वनि किरणों के साथ ओशो पर किसने हमला किया?...  * ओशो के निजी दंत चिकित्सक देवगेट ओशो की मृत्यु से 4 दिन पहले हुई घटनाओं के बारे में बात करते हैं (शरीर को छोड़कर)... * 15 aजनवरी, 1990 को, मेरे जन्मदिन पर, मुझे शुन्यो से एक संदेश मिला: ओशो चाहते थे कि मैं उनके पेट का एक्स-रे ले। हम दंaत कक्ष में मिले। ओशो का शरीर पतला और बेकार लग रहा था, फिर भी मैंने उसे शक्तिशाली रूप से उपस्थित महसूस किया। मुझे शुन्यो से पता था कि वह हर दिन बीस घंटे से अधिक सो रहा था, हर शाम बुद्ध हॉल में कुछ क़ीमती मिनटों के लिए अपनी शारीरिक ऊर्जा को बचा रहा था। ओशो नेa मुझे बताया कि उसके हमलावरों की आवाज़ से उसका शरीर बहुत कमजोर हो गया था। उन्होंने कहा कि उनमें से शायद तीन, दो पुरुष और एक महिला, ध्वनि तरंगों पर ध्यानaa केंद्रित करने और अपने शरीर को लक्षित करने के लिए एक विशेष गठन में बैठे थे। यहां भारत में प्राचीन योगिक प्रथाएं हैं जहां लोग कुछ ध्वनियों, कुछ मंत्रों को जानते हैं, जो लोगों को नुक़सान पहुंचाने के लिए ध्वनि को केंद्रित कर सकते हैं। लेकिन मुझ पर हमला करaaने वाले ये लोग भारतीय नहीं हैं। वे वही लोग हैं जिन्होंने अमेरिका में पहले मुझे मारने की कोशिश की थी। वे तब सफल नहीं हो सके, और अब वे जो शुरू किया उसे पूरा कर ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने मुझे बोलने से रोकने के लिए ज़हर की कोशिश की लेकिन मैं जारी रखने में कामयाब रहा। अब, पांच साल बाद वे वापस आ गए हैं। उन्होंने पहले बुद्ध हॉल में अपनी ध्वनि किरणों का उपयोग मेरे दिमाग़ पर हमला करने के लिए किया लेकिन मैं अपने दिमाग़ में नहीं हूं। मैं एक नो-मन हूं और उनकी आवाज़ का बहुत कम प्रभाव था। इसलिए उन्होंने अपनी रणनीति बदल दी, अब वे मेरे शरीर पर हमला कर रहे हैं। मेरे गरीब शरीर को उनकी किरणों से कोई सुरक्षा नहीं है। हर दिन यह कमजोर होता जाता है। वे मुझे मार नहीं सकते लेकिन वे मेरे शरीर को नुक़सान पहुंचा सकते हैं। अभी मेरे जिगर के क्षेत्र में बहुत दर्द हो रहा है। क्या आप इसे एक्स-रे कर सकते हैं? दुख की बात है, मैंने समझाया कि मेरी दंत एक्स-रे मशीन शायद अपर्याप्त थी क्योंकि यह केवल दांतों और जबड़े की छोटी फिल्में ले सकती थी, लेकिन हम कोशिश कर सकते थे। अमृतो को हमारे पास सबसे बड़ी एक्स-रे फ़िल्म मिली, जबकि मैंने इसकी बीम को चौड़ा करने के लिए डेंटल एक्स-रे मशीन के साथ जिग्गल किया। मैंने वह करने की कोशिश की जो ओशो पूछ रहा था। मैंने उसके जिगर के क्षेत्र की एक तस्वीर ली और फिर दंत विकास में बड़ी फ़िल्म विकसित करने में कामयाब रहा टैंक जिसे छोटी इंट्रा-ओरल डेंटल फ़िल्मों के लिए डिज़ाइन किया गया था, लेकिन परिणामी छवि धुंधली और अस्पष्ट थी। यह आख़िरी बार था जब मैंने ओशो को उसके भौतिक शरीर में देखा था। 19 जनवरी को शाम 4:30 बजे थे: मैं अपनी प्रेमिका के साथ अपने कमरे में था जब दरवाजे पर एक ज़रूरी दस्तक हुई। मनीषा, पीला और तनावग्रस्त दिख रही थी, ने पूछा कि क्या वह मेरे कमरे के फ़ोन का उपयोग कर सकती है। मुझे पता था कि वह केवल पूछेगी कि क्या कुछ असामान्य हो रहा है। अस्थायी सचिव के रूप में कार्य करते हुए वह इनर सर्कल के सदस्यों को फ़ोन कर रही थी और उन्हें कृष्णा हाउस में एक असाधारण बैठक में तुरंत आने के लिए कह रही थी। ओशो ने पंद्रह महीने पहले इक्कीस लोगों की एक कम्यून प्रबंधन टीम की स्थापना की थी, इसे इनर सर्कल का नाम दिया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका काम कम्यून के दिन-प्रतिदिन चलने का प्रबंधन करना था। मैं मूल चयन में नहीं था, लेकिन कुछ महीने बाद मुझे शामिल होने के लिए कहा गया था। फ़ोन करने के बाद, मनीषा ने कहा, “गीट, तुमने सुना कि मैं दूसरों को क्या बता रहा था। बैठक कृष्णा हाउस की छत पर ब्लू रूम में है। क्या आप वहां तुरंत जा सकते हैं?” इससे पहले कि मैं कोई सवाल पूछ पाता, वह जल्दी से गलियारे में चली गई, स्पष्ट रूप से एक और महत्वपूर्ण कार्य में शामिल थी। मैंने दोपहर के अधिकांश समय अजीब तरह से विपुल महसूस किया था। बाहरी मामलों की उथल-पुथल के बावजूद मैं कई दिनों से उत्साहित महसूस कर रहा था। मेरे दिल में ख़ुशी का एक अकथनीय नृत्य था। अंदर से मुझे उत्साह, आनंद महसूस हुआ। ब्लू रूम में पहुंचने पर, मैंने देखा कि अधिकांश इनर सर्कल पहले से ही वहां इकट्ठा हो चुके थे। माहौल तनावपूर्ण और तनावपूर्ण था। मेरा अपना उत्साह जगह से बाहर लग रहा था। मैं बैठ गया और इंतज़ार किया। कुछ मिनटों के बाद जयेश ने अमृतो के साथ प्रवेश किया। यह देखने के लिए संक्षेप में चारों ओर देखते हुए कि हम सभी मौजूद हैं, उन्होंने एक दृढ़, हालांकि शांत आवाज़ में कहा, “मुझे लगता है कि इसे लपेटने का कोई तरीक़ा नहीं है। मैं आपको सीधे बताऊंगा। ओशो ने कुछ समय पहले लगभग 4:45 बजे अपना शरीर छोड़ दिया था दोपहर।” स्तब्ध, मैंने अपनी घड़ी को देखा। शाम के 5:15 बजे थे। उपस्थित दो या तीन लोग रोने लगे। जयेश ने जल्दी से बीच में टोका, “देखो, मुझे तुम्हारी सारी मदद की ज़रूरत है। कृपया अभी तक अलग न हों। मुझे आप सभी की ज़रूरत है कि ओशो के भेजने को उतना ही सुंदर बनाने में मदद करें जितना वह हकदार है। यह आख़िरी चीज है जो हम उसके लिए कर सकते हैं भौतिक शरीर, चलो इसे अद्भुत बनाते हैं। उसने मुझे ठीक से बताया कि वह कैसे चाहता है कि ऐसा हो। उसने मुझे हर चीज के लिए विस्तृत निर्देश दिए, लेकिन मुझे यहां हर किसी की मदद की ज़रूरत है।” जयेश के शब्दों को सुनकर मेरा पहले का उत्साह सदमे में बदल गया था, लेकिन मैंने ओशो को अपने लोगों के साथ अपने अंतिम उत्सव का आनंद लेने में सक्षम बनाने के लिए हमारी मदद के लिए जयेश की अपील को स्पष्ट रूप से सुना। जैसे ही मैंने ब्लू रूम छोड़ा, जयेश ने मुझे बताया कि ओशो ने अनुरोध किया था कि मैं उनके शरीर को जलते हुए घाटों तक ले जाने के लिए एक वाहक बनूं। गतिविधि और भ्रमित भावनाओं के एक धुंध में मुझे याद है कि ओशो के इस अंतिम उपहार के लिए बेहद आभारी महसूस कर रहा था। - स्वामी देवगीत पुस्तक : ओशो - द फर्स्ट बुद्ध इन द डेंटल चेयर अध्याय: 17 अध्याय का नाम: ओशो का अंतिम दंत नाटक: अधिनियम V अंतिम सुनहरी झलक

Latest News

• New! ​14 नवंबर को अजमेर में लगेगा विशाल डायबिटीज जनजागरण शिविर और जागरूकता मेला

• New! तारागढ़ किले और जमीन के विवाद पर प्रेस कॉन्फ्रेंस,​अजमेर के ऐतिहासिक तारागढ़ किले की जमीन को लेकर बड़ी राहत

• New! राजस्थान में फातमिया शोक सभाओं का आयोजन जारी, 3 जमादीउस्सानी को होगा ताबूत के प्रतीकात्मक स्वरूप के दर्शन का आयोजन

• New! अजमेर में देर रात फास्टफूड ठेले पर आगजनी! नकदी और मशीन गायब, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

• New! रेल्वे सुरक्षा बल पोस्ट अजमेर स्टेशन ऑन डयूटी स्टाफ द्वारा आपरेशन जीवन-रक्षा के तहत, एक महिला यात्री की बचाई जान 

• New! पंचायतीराज चुनाव-2026 संभागीय आयुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक ने विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

• New! उर्स के दौरान विशेष रेलगाड़ियों के संचालन व यात्री व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक संपन्न

• New! छतों पर सोलर प्लांट लगाकर बिजली बिल में पाएं राहत, पीएम सूर्यघर योजना के लिए विशेष शिविर शुरू कलेक्ट्रेट परिसर में शिविर का हुआ शुभारंभ

• New! राजस्थान पुलिस के उप निरीक्षक सर्वेश पारीक ने अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक जीता, 

• New!  तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत अजमेर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, सीएमएचओ डॉ. ज्योत्स्ना रांगा ने किया जागरूकता पोस्टर का विमोचन