For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 164763552
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जेएलएन मेडिकल कॉलेज अजमेर में चेस्ट मास्टरी CME एवं स्टेट लेवल पीजी क्विज 2026 का आयोजन |  Ajmer Breaking News: हर वार्ड का बनेगा सफाई प्लान, कचरा संग्रहण व्यवस्था होगी मजबूत,विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने ली नगर निगम की बैठक |  Ajmer Breaking News:  राजस्थान शिक्षक संघ (राधाकृष्णन) ने राज्य कर्मचारियों के लंबित भुगतान को लेकर मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला कंज्यूमर कोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में खाने के पैकेट और खाद्य सामग्री बिखरी मिलने से हड़कंप मच गया। |  Ajmer Breaking News: गेगल थाना अंतर्गत गगवाना पुलिया पर ब्लाईण्ड मर्डर की सनसनीखेज वारदात का खुलासा, |  Ajmer Breaking News: दयानंद महाविद्यालय में छात्र समस्याओं को लेकर एबीवीपी का हल्लाबोल, |  Ajmer Breaking News: जयपुर में वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस का हल्लाबोल, चुनाव आयोग कार्यालय तक निकाला पैदल मार्च |  Ajmer Breaking News: तीर्थगुरु पुष्कर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के संकल्प के साथ आज पवित्र पुष्कर सरोवर के नगर पालिका घाट से विशेष स्वच्छता अभियान का शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: थाना हरिभाऊ उपाध्याय नगर ने थाना क्षेत्र व अजमेर शहर से स्कूटी एवं मोटरसाईकिल चोरी करने वाले दो नाबालिक बालको के कब्जे से 06 दुपहियां वाहन बरामद कर निरूद्ध किया ।  |  Ajmer Breaking News: गुड़ामालानी में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने सुनी मन की बात | 

राजस्थान

राजस्थान न्यूज़: सिरोही के रोहिड़ा से बड़ी खबर, अवैध रूप से भारत मे रह रही विदेशी बंग्लादेशी महिला को पकड़ा,

राजस्थान न्यूज़: सिरोही के रोहिड़ा से बड़ी खबर, अवैध रूप से भारत मे रह रही विदेशी बंग्लादेशी महिला को पकड़ा,रोहिड़ा थाने के पवन होटल से संदिग्ध महिला को पुलिस ने किया दस्तयाब,पूछताछ में महिला ने खुद को बताया बांग्लादेशी नागरिक,पहले असम निवासी मायसा अख्तर के नाम से बताई पहचान,JIC की विस्तृत पूछताछ में शूली खातून नाम सामने आया,महिला ने बांग्लादेश के मनोहरपुर, चुहावगा निवासी होना बताया,जिला विशेष शाखा और संबंधित एजेंसियों ने की पूछताछ,बांग्लादेश प्रत्यावर्तन को लेकर BSF पश्चिम बंगाल और गृह विभाग से समन्वय,सिरोही जिले में अब तक 12 बांग्लादेशी महिलाओं के खिलाफ निष्कासन की हो चुकी है कार्रवाईSP पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देश में टीम को मिली बड़ी सफलता,पुलिस का अवैध विदेशी नागरिकों के खिलाफ अभियान जारी,संदिग्ध विदेशी नागरिक की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को देने की अपील, सिरोही पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 9530431323 किया जारी

Read more 28th Sep 2026

राजस्थान न्यूज़: सांभर में भाजपा की जीत पर निकला भव्य विजय जुलूस, सांभर में भाजपा की जीत का जश्न, सांसद राव राजेंद्र सिंह ने दिखाई विजय जुलूस को हरी झंड

राजस्थान न्यूज़: सांभर नगर पालिका में भाजपा का बोर्ड बनने के बाद सोमवार को नवनिर्वाचित चेयरमैन पवन मोदी के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सांसद राव राजेंद्र सिंह ने शिरकत की। इस दौरान नवनिर्वाचित चेयरमैन और पार्षदों का सम्मान किया गया। समारोह के बाद सांसद ने विजय जुलूस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जुलूस में भाजपा कार्यकर्ताओं का भारी उत्साह देखने को मिला। समारोह को संबोधित करते हुए चेयरमैन पवन मोदी ने कहा कि भाजपा का स्थानीय बोर्ड सांभर को विकास की दृष्टि से प्रदेश की अग्रणी नगर पालिकाओं में शामिल करने के लिए संकल्पित है। सांसद राव राजेंद्र सिंह के सहयोग से क्षेत्र की लंबित मूलभूत समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अमृत योजना के तहत चार करोड़ रुपये से अधिक की पेयजल परियोजना का कार्य जल्द पूरा होने की उम्मीद है। बीसलपुर परियोजना की नई पाइपलाइन से पेयजल समस्या के समाधान में मदद मिलेगी। उन्होंने सांभर में शालीमार एक्सप्रेस के ठहराव की स्वीकृति के लिए सांसद का आभार जताया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर ने कहा कि दिल्ली में मोदी हैं तो मुमकिन है और सांभर में पवन मोदी हैं तो यहां भी विकास मुमकिन है। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य एक वर्ष के भीतर ऐतिहासिक सांभर को मॉडल नगर पालिका के रूप में पहचान दिलाना है। केंद्र, राज्य और नगर पालिका में भाजपा की सरकार होने से विकास कार्यों को गति मिलेगी। पूर्व विधायक निर्मल कुमावत ने भाजपा को जीत दिलाने पर मतदाताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सांभर को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के साथ यहां आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों के ठहरने की बेहतर व्यवस्था विकसित करने और स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने विकास कार्यों को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताई। समारोह के दौरान बसपा और निर्दलीय पार्षदों सहित कई युवा कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद सांसद राव राजेंद्र सिंह ने विजय जुलूस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जुलूस के दौरान नगर के प्रमुख मार्गों पर जगह-जगह स्थानीय लोगों ने नवनिर्वाचित चेयरमैन पवन मोदी और पार्षदों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। विजय जुलूस में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर, जिला महामंत्री शिवजीराम सहित जिले के कई पदाधिकारी, नवनिर्वाचित पार्षद और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे नगर में जश्न का माहौल रहा।

Read more 28th Sep 2026

राजस्थान न्यूज़: चाकसू पहुंची ‘वडनगर-वाराणसी सेवा संकल्प यात्रा’, मदन राठौड़ ने किया स्वागत, 65 बाइक सवार निवाई के लिए रवाना

राजस्थान न्यूज़: जयपुर। गुजरात के वडनगर से वाराणसी के लिए निकली ‘वडनगर-वाराणसी सेवा संकल्प यात्रा’ शनिवार शाम चाकसू पहुंची। यहां भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने यात्रा का स्वागत किया और बाइक सवारों से मुलाकात के बाद दल को निवाई के लिए रवाना किया। चाकसू-बगरू सीमा पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने यात्रा का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया और इसके बाद यात्रियों को चाकसू कस्बे तक लाया गया। यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ का हिस्सा है। अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को वडनगर से हुई थी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार वडनगर से वाराणसी और वाराणसी से वडनगर के बीच अलग-अलग बाइक दल यात्रा कर रहे हैं और रास्ते में स्वच्छता, पौधरोपण तथा जनसेवा से जुड़ी गतिविधियों में हिस्सा ले रहे हैं।  करीब 65 बाइक सवारों का दल पहुंचा चाकसू चाकसू पहुंचे दल में करीब 65 बाइक सवार शामिल रहे। मदन राठौड़ ने यात्रियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि यह यात्रा सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को लोगों तक पहुंचाने का अभियान है। इसके बाद यात्रा को अगले पड़ाव निवाई के लिए रवाना किया गया। देशभर में चल रहे इस अभियान में अलग-अलग टीमें शहरों, कस्बों और गांवों से गुजर रही हैं। आयोजकों के अनुसार इसका उद्देश्य युवाओं को सामाजिक सेवा, जनभागीदारी और स्थानीय समुदायों के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित करना है। यात्रा के दौरान स्वच्छता अभियान, पौधरोपण और स्थानीय लोगों से संवाद जैसी गतिविधियां भी की जा रही हैं।  चाकसू में यात्रियों ने किया पौधरोपण चाकसू विधायक रामावतार बैरवा ने बताया कि यात्रा में शामिल युवाओं ने चाकसू में पौधरोपण भी किया। यात्रा जैसे ही चाकसू-बगरू सीमा पर पहुंची, भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया और पुष्पवर्षा कर बाइक सवारों का उत्साह बढ़ाया।सेवा संकल्प यात्रा के तहत देश के अलग-अलग हिस्सों में पौधरोपण, स्वच्छता, जल संरक्षण और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। अभियान 7 अक्टूबर तक चलना निर्धारित है। 17 सितंबर को वडनगर से हुई थी शुरुआत वडनगर से वाराणसी की ओर जाने वाली बाइक यात्रा को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने 17 सितंबर को रवाना किया था। अभियान के तहत कई बाइक दल अलग-अलग मार्गों से वाराणसी की ओर बढ़ रहे हैं। दूसरी ओर वाराणसी से भी दल वडनगर की दिशा में निकले हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 24 सितंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सेवा यात्रियों से संवाद किया था। इस दौरान यात्रियों ने रास्ते में किए जा रहे सेवा कार्यों और अपने अनुभवों की जानकारी साझा की थी। भाजपा पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि रहे मौजूद चाकसू में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी, मिथलेश गौतम, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा, नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा देवी शर्मा, वाइस चेयरमैन ममता देवी सैनी सहित पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।यात्रा के स्वागत के बाद बाइक सवार अपने अगले पड़ाव निवाई के लिए रवाना हो गए। वहां से निर्धारित रूट के अनुसार यात्रा आगे वाराणसी की ओर बढ़ेगी।

Read more 27th Sep 2026

उदयपुर

उदयपुर न्यूज़: उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन अजमेर मंडल द्वारा ड्राइंग एवं निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान समारोह आयोजित

उदयपुर न्यूज़: उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन, अजमेर मंडल के तत्वावधान में आयोजित 'ऑन द स्पॉट' ड्राइंग एवं निबंध प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम संगठन की अध्यक्षा श्रीमती रिंकल भूतड़ा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संगठन की सचिव श्रीमती ज्योति ऊषाहरा, कोषाध्यक्ष श्रीमती सुषमा कुमारी सहित कार्यकारिणी के अन्य सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायकों के मूल्यांकन के पश्चात निबंध प्रतियोगिता में 9 तथा ड्राइंग प्रतियोगिता में 9, यानी कुल 18 प्रतिभाशाली बच्चों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्षा श्रीमती रिंकल भूतड़ा ने सभी विजेता बच्चों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस प्रकार की रचनात्मक प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास और कलात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देती हैं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों और बच्चों का आभार व्यक्त किया गया।

Read more 28th Sep 2026

अजमेर

अजमेर न्यूज़: 1100 वर्ष पूर्व स्थापित मंदिर की बड़ी है मान्यता, दूर दराज से पहुंचते हैं हजारों श्रद्धालु

Read more 31st Aug 2022

अजमेर न्यूज़: 1968 से कस्बे की धार्मिक संस्था श्री ब्रह्म पुष्कर सेवा संघ कर रही है इस अनूठी परंपरा का निर्वहन

Read more 31st Aug 2022

अजमेर न्यूज़: 10 टीमें 8 - 8 वार्डो में जाकर घूम रही गायों का करेंगीं प्राथमिक उपचार

Read more 31st Aug 2022

राष्ट्रीय - अंतर्राष्ट्रीय

राष्ट्रीय न्यूज़: Bank Strike Postponed: तीन दिन की बैंक हड़ताल स्थगित, सोमवार से सामान्य रहेंगी बैंकिंग सेवाएं

राष्ट्रीय न्यूज़: नई दिल्ली: देशभर के बैंक ग्राहकों के लिए राहत की खबर है। 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है। यह फैसला रविवार देर रात इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच हुई अहम बैठक के बाद लिया गया। बैठक में बैंक कर्मचारियों के सभी शनिवार को अवकाश किए जाने की मांग समेत अन्य लंबित मुद्दों पर चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने शनिवार की छुट्टी के मुद्दे पर विचार के लिए एक संयुक्त समिति गठित करने पर सहमति जताई है। समिति विभिन्न विकल्पों और संबंधित पक्षों से चर्चा के बाद समाधान तलाशेगी। इसके अलावा स्केल-IV और उससे ऊपर के अधिकारियों के लिए Performance Linked Incentive (PLI) योजना में बदलाव को लेकर भी IBA और यूनियनों के बीच बातचीत शुरू करने पर सहमति बनी है। 8 मार्च 2024 की बैठक के मिनट्स में दर्ज अन्य लंबित मुद्दों पर भी आगे चर्चा की जाएगी। ग्राहकों को बड़ी राहत हड़ताल स्थगित होने के बाद बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी। बैंक शाखाओं में कैश जमा और निकासी, चेक क्लियरेंस समेत सामान्य बैंकिंग सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी। इससे उन लाखों ग्राहकों को राहत मिली है, जिन्हें लगातार तीन दिनों की हड़ताल के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता था। UFBU ने बैठक में बनी सहमति के बाद फिलहाल अपने प्रस्तावित विरोध कार्यक्रम और हड़ताल को स्थगित करने का फैसला किया है।

Read more 28th Sep 2026

राष्ट्रीय न्यूज़: कपल ने बेबी गर्ल के फुटप्रिंट के साथ शेयर की गुड न्यूज, 19 सितंबर को हुआ दूसरी बेटी का जन्म, पोस्ट में लगाया नजर वाला इमोजी

राष्ट्रीय न्यूज़: मुंबई। बॉलीवुड के स्टार कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। दोनों शनिवार, 19 सितंबर 2026 को दूसरी बार माता-पिता बने हैं। दीपिका ने दूसरी बेटी को जन्म दिया है। कपल ने सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारा पोस्ट साझा कर अपने फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की। दीपिका और रणवीर ने अपने संयुक्त इंस्टाग्राम पोस्ट में नवजात बच्ची के छोटे-छोटे फुटप्रिंट की तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने लिखा—“Welcome baby girl! 19/9/2026. Dua, Deepika and Ranveer.” पोस्ट में नजर से बचाने वाला इमोजी भी लगाया गया है। हालांकि कपल ने फिलहाल अपनी दूसरी बेटी का नाम सार्वजनिक नहीं किया है। दुआ बनी बड़ी बहन दीपिका और रणवीर की पहली बेटी दुआ पादुकोण सिंह का जन्म 8 सितंबर 2024 को हुआ था। अब करीब दो साल बाद परिवार में दूसरी बेटी के आने से दुआ बड़ी बहन बन गई हैं। खास बात यह है कि दोनों बेटियों का जन्म सितंबर महीने में हुआ है। कपल की ओर से दूसरी बेटी के जन्म की घोषणा होते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों और फैंस ने दोनों को शुभकामनाएं दीं और नए मेहमान का स्वागत किया। अप्रैल में की थी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा दीपिका और रणवीर ने इसी साल अप्रैल में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की थी। उस समय उन्होंने एक खास पोस्ट के जरिए फैंस को बताया था कि उनका परिवार एक बार फिर बढ़ने वाला है। अब सितंबर में दूसरी बेटी के जन्म के साथ कपल के घर एक और नन्ही सदस्य आ गई है। शादी के छह साल बाद चार लोगों का हुआ परिवार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने नवंबर 2018 में इटली में शादी की थी। शादी के करीब छह साल बाद सितंबर 2024 में दोनों पहली बार माता-पिता बने और बेटी दुआ का स्वागत किया। अब दूसरी बेटी के जन्म के बाद उनका परिवार चार सदस्यों का हो गया है। दीपिका और रणवीर अपने पारिवारिक जीवन को काफी निजी रखते हैं और दुआ की तस्वीरें भी सीमित मौकों पर ही साझा की हैं। दूसरी बेटी के जन्म की जानकारी भी उन्होंने बेहद सादगी से फुटप्रिंट वाली पोस्ट के जरिए दी है। राधाष्टमी के दिन आई नन्ही परी इस बार 19 सितंबर को राधाष्टमी का पर्व भी मनाया जा रहा है। ऐसे में दीपिका और रणवीर की दूसरी बेटी का जन्म इसी शुभ अवसर पर हुआ है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर फैंस लगातार कपल को बधाई दे रहे हैं। फिलहाल कपल ने नवजात बच्ची की तस्वीर या नाम साझा नहीं किया है। फैंस अब यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि दीपिका और रणवीर अपनी दूसरी बेटी का क्या नाम रखते हैं।

Read more 20th Sep 2026

क़लमकार

क़लमकार न्यूज़: ये जीवन और कुछ नहीं  बस खेल है छुपन – छुपाई का

क़लमकार: खोजते खोजते अचानक से खुद को पा लेना 

Read more 5th Mar 2022

क़लमकार न्यूज़: तानाशाह एक डरपोक आदमी

क़लमकार: तानाशाह को डर पैदा होता है कि गधे भी मेरे खिलाफ़ साजिश कर रहे हैं

Read more 4th Mar 2022

#Being Positive

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmer| वार्ड 58 वार्ड परेड - चंद्रशेखर शर्मा ( मोनी) भाजपा

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmer| वार्ड 58 वार्ड परेड - चंद्रशेखर शर्मा ( मोनी) भाजपा

Read more 26th Jan 2021

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmerदावेदार मैदान में  (बृजेश माथुर वार्ड 76)

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmerदावेदार मैदान में (बृजेश माथुर वार्ड 76)

Read more 23rd Jan 2021

Google Ads

Ajmer Headlines

#मधुकर कहिन

गुप्त ध्वनि किरणों के साथ ओशो पर किसने हमला किया?... 

गुप्त ध्वनि किरणों के साथ ओशो पर किसने हमला किया?...  * ओशो के निजी दंत चिकित्सक देवगेट ओशो की मृत्यु से 4 दिन पहले हुई घटनाओं के बारे में बात करते हैं (शरीर को छोड़कर)... * 15 aजनवरी, 1990 को, मेरे जन्मदिन पर, मुझे शुन्यो से एक संदेश मिला: ओशो चाहते थे कि मैं उनके पेट का एक्स-रे ले। हम दंaत कक्ष में मिले। ओशो का शरीर पतला और बेकार लग रहा था, फिर भी मैंने उसे शक्तिशाली रूप से उपस्थित महसूस किया। मुझे शुन्यो से पता था कि वह हर दिन बीस घंटे से अधिक सो रहा था, हर शाम बुद्ध हॉल में कुछ क़ीमती मिनटों के लिए अपनी शारीरिक ऊर्जा को बचा रहा था। ओशो नेa मुझे बताया कि उसके हमलावरों की आवाज़ से उसका शरीर बहुत कमजोर हो गया था। उन्होंने कहा कि उनमें से शायद तीन, दो पुरुष और एक महिला, ध्वनि तरंगों पर ध्यानaa केंद्रित करने और अपने शरीर को लक्षित करने के लिए एक विशेष गठन में बैठे थे। यहां भारत में प्राचीन योगिक प्रथाएं हैं जहां लोग कुछ ध्वनियों, कुछ मंत्रों को जानते हैं, जो लोगों को नुक़सान पहुंचाने के लिए ध्वनि को केंद्रित कर सकते हैं। लेकिन मुझ पर हमला करaaने वाले ये लोग भारतीय नहीं हैं। वे वही लोग हैं जिन्होंने अमेरिका में पहले मुझे मारने की कोशिश की थी। वे तब सफल नहीं हो सके, और अब वे जो शुरू किया उसे पूरा कर ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने मुझे बोलने से रोकने के लिए ज़हर की कोशिश की लेकिन मैं जारी रखने में कामयाब रहा। अब, पांच साल बाद वे वापस आ गए हैं। उन्होंने पहले बुद्ध हॉल में अपनी ध्वनि किरणों का उपयोग मेरे दिमाग़ पर हमला करने के लिए किया लेकिन मैं अपने दिमाग़ में नहीं हूं। मैं एक नो-मन हूं और उनकी आवाज़ का बहुत कम प्रभाव था। इसलिए उन्होंने अपनी रणनीति बदल दी, अब वे मेरे शरीर पर हमला कर रहे हैं। मेरे गरीब शरीर को उनकी किरणों से कोई सुरक्षा नहीं है। हर दिन यह कमजोर होता जाता है। वे मुझे मार नहीं सकते लेकिन वे मेरे शरीर को नुक़सान पहुंचा सकते हैं। अभी मेरे जिगर के क्षेत्र में बहुत दर्द हो रहा है। क्या आप इसे एक्स-रे कर सकते हैं? दुख की बात है, मैंने समझाया कि मेरी दंत एक्स-रे मशीन शायद अपर्याप्त थी क्योंकि यह केवल दांतों और जबड़े की छोटी फिल्में ले सकती थी, लेकिन हम कोशिश कर सकते थे। अमृतो को हमारे पास सबसे बड़ी एक्स-रे फ़िल्म मिली, जबकि मैंने इसकी बीम को चौड़ा करने के लिए डेंटल एक्स-रे मशीन के साथ जिग्गल किया। मैंने वह करने की कोशिश की जो ओशो पूछ रहा था। मैंने उसके जिगर के क्षेत्र की एक तस्वीर ली और फिर दंत विकास में बड़ी फ़िल्म विकसित करने में कामयाब रहा टैंक जिसे छोटी इंट्रा-ओरल डेंटल फ़िल्मों के लिए डिज़ाइन किया गया था, लेकिन परिणामी छवि धुंधली और अस्पष्ट थी। यह आख़िरी बार था जब मैंने ओशो को उसके भौतिक शरीर में देखा था। 19 जनवरी को शाम 4:30 बजे थे: मैं अपनी प्रेमिका के साथ अपने कमरे में था जब दरवाजे पर एक ज़रूरी दस्तक हुई। मनीषा, पीला और तनावग्रस्त दिख रही थी, ने पूछा कि क्या वह मेरे कमरे के फ़ोन का उपयोग कर सकती है। मुझे पता था कि वह केवल पूछेगी कि क्या कुछ असामान्य हो रहा है। अस्थायी सचिव के रूप में कार्य करते हुए वह इनर सर्कल के सदस्यों को फ़ोन कर रही थी और उन्हें कृष्णा हाउस में एक असाधारण बैठक में तुरंत आने के लिए कह रही थी। ओशो ने पंद्रह महीने पहले इक्कीस लोगों की एक कम्यून प्रबंधन टीम की स्थापना की थी, इसे इनर सर्कल का नाम दिया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका काम कम्यून के दिन-प्रतिदिन चलने का प्रबंधन करना था। मैं मूल चयन में नहीं था, लेकिन कुछ महीने बाद मुझे शामिल होने के लिए कहा गया था। फ़ोन करने के बाद, मनीषा ने कहा, “गीट, तुमने सुना कि मैं दूसरों को क्या बता रहा था। बैठक कृष्णा हाउस की छत पर ब्लू रूम में है। क्या आप वहां तुरंत जा सकते हैं?” इससे पहले कि मैं कोई सवाल पूछ पाता, वह जल्दी से गलियारे में चली गई, स्पष्ट रूप से एक और महत्वपूर्ण कार्य में शामिल थी। मैंने दोपहर के अधिकांश समय अजीब तरह से विपुल महसूस किया था। बाहरी मामलों की उथल-पुथल के बावजूद मैं कई दिनों से उत्साहित महसूस कर रहा था। मेरे दिल में ख़ुशी का एक अकथनीय नृत्य था। अंदर से मुझे उत्साह, आनंद महसूस हुआ। ब्लू रूम में पहुंचने पर, मैंने देखा कि अधिकांश इनर सर्कल पहले से ही वहां इकट्ठा हो चुके थे। माहौल तनावपूर्ण और तनावपूर्ण था। मेरा अपना उत्साह जगह से बाहर लग रहा था। मैं बैठ गया और इंतज़ार किया। कुछ मिनटों के बाद जयेश ने अमृतो के साथ प्रवेश किया। यह देखने के लिए संक्षेप में चारों ओर देखते हुए कि हम सभी मौजूद हैं, उन्होंने एक दृढ़, हालांकि शांत आवाज़ में कहा, “मुझे लगता है कि इसे लपेटने का कोई तरीक़ा नहीं है। मैं आपको सीधे बताऊंगा। ओशो ने कुछ समय पहले लगभग 4:45 बजे अपना शरीर छोड़ दिया था दोपहर।” स्तब्ध, मैंने अपनी घड़ी को देखा। शाम के 5:15 बजे थे। उपस्थित दो या तीन लोग रोने लगे। जयेश ने जल्दी से बीच में टोका, “देखो, मुझे तुम्हारी सारी मदद की ज़रूरत है। कृपया अभी तक अलग न हों। मुझे आप सभी की ज़रूरत है कि ओशो के भेजने को उतना ही सुंदर बनाने में मदद करें जितना वह हकदार है। यह आख़िरी चीज है जो हम उसके लिए कर सकते हैं भौतिक शरीर, चलो इसे अद्भुत बनाते हैं। उसने मुझे ठीक से बताया कि वह कैसे चाहता है कि ऐसा हो। उसने मुझे हर चीज के लिए विस्तृत निर्देश दिए, लेकिन मुझे यहां हर किसी की मदद की ज़रूरत है।” जयेश के शब्दों को सुनकर मेरा पहले का उत्साह सदमे में बदल गया था, लेकिन मैंने ओशो को अपने लोगों के साथ अपने अंतिम उत्सव का आनंद लेने में सक्षम बनाने के लिए हमारी मदद के लिए जयेश की अपील को स्पष्ट रूप से सुना। जैसे ही मैंने ब्लू रूम छोड़ा, जयेश ने मुझे बताया कि ओशो ने अनुरोध किया था कि मैं उनके शरीर को जलते हुए घाटों तक ले जाने के लिए एक वाहक बनूं। गतिविधि और भ्रमित भावनाओं के एक धुंध में मुझे याद है कि ओशो के इस अंतिम उपहार के लिए बेहद आभारी महसूस कर रहा था। - स्वामी देवगीत पुस्तक : ओशो - द फर्स्ट बुद्ध इन द डेंटल चेयर अध्याय: 17 अध्याय का नाम: ओशो का अंतिम दंत नाटक: अधिनियम V अंतिम सुनहरी झलक

Latest News

• New! गवरी को 'पाखंड' बताने पर भड़का आदिवासी समाज, कलेक्ट्री पर प्रदर्शन

• New! उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन अजमेर मंडल द्वारा ड्राइंग एवं निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान समारोह आयोजित

• New! जेएलएन मेडिकल कॉलेज अजमेर में चेस्ट मास्टरी CME एवं स्टेट लेवल पीजी क्विज 2026 का आयोजन

• New! हर वार्ड का बनेगा सफाई प्लान, कचरा संग्रहण व्यवस्था होगी मजबूत,विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने ली नगर निगम की बैठक

• New!  राजस्थान शिक्षक संघ (राधाकृष्णन) ने राज्य कर्मचारियों के लंबित भुगतान को लेकर मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

• New! अजमेर जिला कंज्यूमर कोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में खाने के पैकेट और खाद्य सामग्री बिखरी मिलने से हड़कंप मच गया।

• New! गेगल थाना अंतर्गत गगवाना पुलिया पर ब्लाईण्ड मर्डर की सनसनीखेज वारदात का खुलासा,

• New! दयानंद महाविद्यालय में छात्र समस्याओं को लेकर एबीवीपी का हल्लाबोल,

• New! जयपुर में वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस का हल्लाबोल, चुनाव आयोग कार्यालय तक निकाला पैदल मार्च

• New! तीर्थगुरु पुष्कर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के संकल्प के साथ आज पवित्र पुष्कर सरोवर के नगर पालिका घाट से विशेष स्वच्छता अभियान का शुभारंभ