राजस्थान न्यूज़: जयपुर | राजस्थान हाईकोर्ट ने प्रदेश में पंचायत और निकाय चुनाव टालने को लेकर राज्य सरकार और राज्य चुनाव आयोग को बड़ा झटका देते हुए 31 जुलाई 2026 तक चुनाव कराने के निर्देश दिए हैं। हाईकोर्ट ने सरकार और राज्य चुनाव आयोग की ओर से दिसंबर तक चुनाव स्थगित करने के लिए दिए गए प्रार्थना पत्र को स्वीकार नहीं किया। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एसपी शर्मा की खंडपीठ ने मामले में सुनवाई पूरी करने के बाद यह फैसला सुनाया। अदालत ने 11 मई को सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया था। राजस्थान हाईकोर्ट ने 14 नवंबर 2025 को 439 याचिकाओं पर फैसला सुनाते हुए राज्य सरकार को 15 अप्रैल 2026 तक पंचायत और निकाय चुनाव कराने के निर्देश दिए थे। हालांकि तय समय सीमा के भीतर चुनाव नहीं कराए गए, जिसके बाद राज्य सरकार और राज्य चुनाव आयोग ने हाईकोर्ट में चुनाव आगे बढ़ाने के लिए प्रार्थना पत्र पेश किया। राज्य सरकार ने अदालत में दलील दी थी कि अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए न्यायसंगत आरक्षण तय करने और नए वार्डों के परिसीमन का कार्य अभी प्रक्रियाधीन है। सरकार का कहना था कि बिना इन प्रक्रियाओं को पूरा किए चुनाव कराना भविष्य में कानूनी और प्रशासनिक विसंगतियों को जन्म दे सकता है। मामले में लंबी सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने 11 मई 2026 को फैसला सुरक्षित रख लिया था, जिसे अब सार्वजनिक करते हुए सरकार को राहत प्रदान की गई है। हालांकि अदालत ने केवल समय सीमा नहीं बढ़ाई, बल्कि ओबीसी आयोग को भी सख्त समयसीमा में बांध दिया है। खंडपीठ ने निर्देश दिया है कि अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग स्थानीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं में ओबीसी वर्ग की वास्तविक आबादी, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सामाजिक पिछड़ेपन का “इम्पिरिकल डेटा” तैयार कर 20 जून 2026 तक अपनी रिपोर्ट हर हाल में सरकार को सौंपे। इसी रिपोर्ट के आधार पर राज्य सरकार यह तय करेगी कि जिला परिषद, पंचायत समिति, ग्राम पंचायत, नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिकाओं में ओबीसी वर्ग के लिए कितनी सीटें आरक्षित की जाएंगी। सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित “ट्रिपल टेस्ट” की पालना के लिए यह प्रक्रिया अनिवार्य मानी जा रही है। हाईकोर्ट के फैसले के बाद अब पंचायत और निकाय चुनावों की पूरी प्रक्रिया मानसून सीजन तक खिसक गई है। इससे चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे संभावित उम्मीदवारों को अतिरिक्त समय मिल गया है। पिछले कई महीनों से जनसंपर्क में जुटे दावेदारों को अब करीब ढाई महीने और इंतजार करना होगा। वहीं याचिकाकर्ताओं की ओर से पूर्व विधायक संयम लोढ़ा और गिर्राज सिंह देवंदा ने अदालत में पक्ष रखते हुए कहा कि राज्य सरकार जानबूझकर पिछले डेढ़ वर्ष से पंचायत और निकाय चुनाव टाल रही है। उनका कहना था कि लोकतांत्रिक संस्थाओं के चुनाव समय पर होना संवैधानिक आवश्यकता है और सरकार इसमें अनावश्यक देरी कर रही है।
Read more 22nd May 2026
राजस्थान न्यूज़: जयपुर | राजस्थान से खाली हो रही कांग्रेस की राज्यसभा सीट को लेकर पार्टी के भीतर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। टिकट की दौड़ में कई बड़े नेता सक्रिय हो गए हैं और आलाकमान तक अपनी दावेदारी मजबूत करने के प्रयास शुरू हो चुके हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार फिलहाल तीन नेता वर्तमान राज्यसभा सांसद नीरज डांगी, कांग्रेस नेता दिनेश खोड़निया और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा सक्रिय रूप से लॉबिंग में जुटे हुए हैं, जबकि वरिष्ठ नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी बिना किसी लॉबिंग के सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। नीरज डांगी फिर से राज्यसभा पहुंचने की कोशिश में वर्तमान राज्यसभा सांसद नीरज डांगी अपना कार्यकाल बढ़वाने के प्रयास में जुटे हुए हैं। वे दूसरी बार राज्यसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। सूत्रों के अनुसार डांगी कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से लगातार संपर्क साध रहे हैं। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का करीबी माना जाता है। नीरज डांगी मेवाड़ और वागड़ क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय रहे हैं और क्षेत्रीय प्रभाव का दावा भी कर रहे हैं। कांग्रेस के भीतर उनकी पहचान संगठनात्मक और क्षेत्रीय नेता के रूप में मानी जाती है। दिनेश खोड़निया भी सक्रिय, पहले विवादों में आ चुका नाम राज्यसभा की संभावित दावेदारी को लेकर कांग्रेस नेता दिनेश खोड़निया का नाम भी चर्चा में बना हुआ है। वे डूंगरपुर के पूर्व जिला अध्यक्ष रह चुके हैं और आदिवासी क्षेत्रों में राजनीतिक पकड़ का दावा करते हैं। हालांकि पेपर लीक मामले में आरपीएससी के पूर्व सदस्य बाबूलाल कटारा की गिरफ्तारी के बाद दिनेश खोड़निया का नाम भी विवादों में आया था। उस दौरान प्रवर्तन निदेशालय द्वारा उनके और उनके रिश्तेदारों के ठिकानों पर छापेमारी भी की गई थी। इसके बावजूद वे संगठन स्तर पर सक्रिय बने हुए हैं। पवन खेड़ा राहुल गांधी के जरिए साध रहे समीकरण कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा भी राज्यसभा टिकट की दौड़ में माने जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार वे राहुल गांधी के माध्यम से अपनी दावेदारी मजबूत करने में जुटे हैं। पवन खेड़ा खुद को राजस्थान के मेवाड़ क्षेत्र से जुड़ा बताते हैं, क्योंकि उनका जन्म उदयपुर में हुआ था। हालांकि उनकी शिक्षा और राजनीतिक सक्रियता मुख्य रूप से दिल्ली केंद्रित रही है। राजस्थान की राजनीति में वे कभी प्रत्यक्ष रूप से सक्रिय नजर नहीं आए, लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर उनकी पहचान कांग्रेस के प्रमुख प्रवक्ताओं में होती है। बिना लॉबिंग सबसे मजबूत माने जा रहे डॉ. सीपी जोशी कांग्रेस की ओर से राज्यसभा की खाली हो रही सीट के लिए सबसे मजबूत और गंभीर दावेदार पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी को माना जा रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार उनका नाम शीर्ष स्तर पर गंभीरता से विचाराधीन है। विशेष बात यह मानी जा रही है कि डॉ. जोशी किसी प्रकार की लॉबिंग या दबाव की राजनीति से दूर रहकर अपनी राजनीतिक योग्यता और अनुभव के आधार पर दौड़ में आगे बताए जा रहे हैं। डॉ. सीपी जोशी विधायक, सांसद, केंद्रीय मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस संगठन में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। मेवाड़ क्षेत्र में उन्हें कांग्रेस का बड़ा चेहरा माना जाता है।
Read more 22nd May 2026
राजस्थान न्यूज़: जयपुर | जयपुर में राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अफ्रीकी मूल की एक विदेशी महिला को भारी मात्रा में मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार बरामद नशीले पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 2.56 करोड़ रुपए आंकी गई है। डीआरआई अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई खुफिया सूचना के आधार पर की गई। 19 मई को मुंबई जाने वाली एक बस में यात्रा कर रही विदेशी महिला की गतिविधियां संदिग्ध पाए जाने पर उसे जयपुर में रोककर पूछताछ की गई। इसके बाद महिला के सामान की गहन जांच की गई। तलाशी के दौरान महिला के ट्रॉली बैग से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए गए। अधिकारियों के अनुसार बैग से 2256 ग्राम मेथामफेटामाइन, 142 ग्राम कोकीन तथा 46 ग्राम एमडीएमए बरामद किया गया है। बरामद नशीले पदार्थों को जब्त कर लिया गया है। डीआरआई अधिकारियों का कहना है कि मामले में महिला से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मादक पदार्थों की यह खेप कहां से लाई गई थी तथा इसे कहां पहुंचाया जाना था। एजेंसी अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और संभावित अंतरराज्यीय एवं अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की भी जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि यह मामला संगठित मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। डीआरआई द्वारा महिला के यात्रा दस्तावेजों, संपर्कों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की भी जांच की जा रही है।
Read more 21st May 2026
अजमेर न्यूज़: 1100 वर्ष पूर्व स्थापित मंदिर की बड़ी है मान्यता, दूर दराज से पहुंचते हैं हजारों श्रद्धालु
Read more 31st Aug 2022
अजमेर न्यूज़: 1968 से कस्बे की धार्मिक संस्था श्री ब्रह्म पुष्कर सेवा संघ कर रही है इस अनूठी परंपरा का निर्वहन
Read more 31st Aug 2022
अजमेर न्यूज़: 10 टीमें 8 - 8 वार्डो में जाकर घूम रही गायों का करेंगीं प्राथमिक उपचार
Read more 31st Aug 2022
राष्ट्रीय न्यूज़: नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार रात दिल्ली स्थित सेवा तीर्थ में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। करीब साढ़े चार घंटे तक चली इस बैठक में सरकार के कामकाज, विभिन्न मंत्रालयों के प्रदर्शन और आगामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि “विकसित भारत 2047” केवल एक नारा नहीं, बल्कि सरकार का लक्ष्य और देश के प्रति एक संकल्प है। उन्होंने मंत्रियों को निर्देश दिए कि सरकारी कामकाज में तेजी लाई जाए और फाइलों के निस्तारण में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि शासन व्यवस्था को और अधिक सरल, प्रभावी और जनकेंद्रित बनाया जाना चाहिए। उन्होंने सुधारों पर विशेष ध्यान देने की बात कहते हुए मंत्रियों से कहा कि वे जनता के बीच जाकर केंद्र सरकार के पिछले 12 वर्षों के कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी पहुंचाएं। बैठक में कृषि, वन, श्रम, सड़क परिवहन, विदेश, वाणिज्य और बिजली सहित कई प्रमुख मंत्रालयों ने अपने कार्यों और योजनाओं का प्रस्तुतीकरण दिया। जिन मंत्रालयों का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं पाया गया, उन्हें कार्यप्रणाली में सुधार लाने और अधिक प्रभावी तरीके से काम करने के निर्देश दिए गए। सूत्रों के अनुसार बैठक में आधा दर्जन से अधिक मंत्रालयों ने प्रेजेंटेशन दिए, जिनमें नौ मंत्रालयों ने अपने प्रदर्शन और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से जानकारी प्रस्तुत की। कैबिनेट सचिवालय और नीति आयोग ने भी विभिन्न विषयों पर प्रस्तुतीकरण दिया। बैठक ऐसे समय आयोजित हुई, जब पश्चिम एशिया और होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक स्तर पर तेल और ईंधन की कीमतों को लेकर चिंता बनी हुई है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस मुद्दे का उल्लेख करते हुए मंत्रालयों को निर्देश दिए कि वे ऐसे कदम उठाएं, जिससे आम नागरिकों को कम से कम असुविधा हो और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति एवं आर्थिक स्थिरता बनी रहे। बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के हाल ही में हुए पांच देशों के दौरे पर भी चर्चा हुई। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संयुक्त अरब अमीरात, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली की यात्रा के दौरान हुए प्रमुख राजनयिक परिणामों की जानकारी मंत्रिपरिषद के समक्ष प्रस्तुत की। मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने प्रधानमंत्री को इस दौरे की सफलता पर बधाई भी दी। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक को सरकार के कामकाज की व्यापक समीक्षा और आगामी रणनीति तय करने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और अन्य राज्य मंत्री शामिल हुए।
Read more 22nd May 2026
राष्ट्रीय न्यूज़: दिल्ली| राजस्थान की तीन राज्यसभा सीटों पर चुनाव की घोषणा कर दी गई है। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार इन सीटों के लिए 18 जून को मतदान होगा और उसी दिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, भारतीय जनता पार्टी के सांसद राजेंद्र गहलोत और कांग्रेस सांसद नीरज डांगी का कार्यकाल 21 जून 2026 को समाप्त हो रहा है। इनके कार्यकाल पूर्ण होने के कारण राज्यसभा की ये तीनों सीटें रिक्त हो रही हैं। फिलहाल किसी भी राजनीतिक दल ने अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को एक बार फिर राज्यसभा उम्मीदवार बना सकती है। विधानसभा में वर्तमान संख्या बल को देखते हुए राज्यसभा की इन तीन सीटों में से दो सीटों पर भाजपा और एक सीट पर कांग्रेस की जीत लगभग तय मानी जा रही है। ऐसे में यदि भाजपा तीसरा उम्मीदवार और कांग्रेस दूसरा उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारती है तो चुनाव निर्विरोध भी हो सकता है। हालांकि अंतिम स्थिति दोनों प्रमुख दलों की रणनीति पर निर्भर करेगी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि अपेक्षा से अधिक उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरते हैं तो क्रॉस वोटिंग की आशंका भी बनी रह सकती है। राजस्थान विधानसभा में मौजूदा संख्याबल के आधार पर भाजपा को दो सीटों पर स्पष्ट बढ़त हासिल है, जबकि कांग्रेस एक सीट आसानी से जीत सकती है। ऐसे में राज्यसभा चुनाव को लेकर दोनों दलों के भीतर रणनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।आने वाले दिनों में उम्मीदवारों की घोषणा के बाद चुनावी समीकरण और अधिक स्पष्ट होने की संभावना है।
Read more 22nd May 2026
अग्निवीर सेना भर्ती रैली, 20 जून के अभ्यर्थी देंगे 26 जून को रिपोर्ट
अग्निवीर सेना भर्ती रैली, 0 जून के अभ्यर्थी देंगे 26 जून को रिपोर्ट अजमेर, 19 जून। सेना भर्ती कार्यालय जोधपुर के निदेशक (भर्ती) कर्नल दीपांकर बसु ने बताया कि अजमेर में चक्रवात के कारण हुई अतिवृष्टि से अग्निवीर सेना भर्ती रैली के कार्यक्रम में परिवर्तन किया गया है। इसके कारण 20 जून को कायड़ विश्राम स्थली में रिपोर्ट करने वाले अभ्यर्थी अब 26 जून को प्रातः 2 बजे कायड़ विश्राम स्थली पर रिपोर्ट करेंगे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved