For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 174565763
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पंचायतीराज चुनाव-2026 संभागीय आयुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक ने विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा |  Ajmer Breaking News: उर्स के दौरान विशेष रेलगाड़ियों के संचालन व यात्री व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक संपन्न |  Ajmer Breaking News: छतों पर सोलर प्लांट लगाकर बिजली बिल में पाएं राहत, पीएम सूर्यघर योजना के लिए विशेष शिविर शुरू कलेक्ट्रेट परिसर में शिविर का हुआ शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: राजस्थान पुलिस के उप निरीक्षक सर्वेश पारीक ने अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक जीता,  |  Ajmer Breaking News:  तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत अजमेर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, सीएमएचओ डॉ. ज्योत्स्ना रांगा ने किया जागरूकता पोस्टर का विमोचन |  Ajmer Breaking News: भारतीय जनता पार्टी का जन जागरण अभियान लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ को लेकर निकली पदयात्रा,भाजपा का विपक्ष पर तीखा हमला |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर में मंत्री का जानकार बताकर एक व्यक्ति पर ट्रांसफर कराने के नाम पर 1 लाख रुपए हड़पने का आरोप |  Ajmer Breaking News: गुरुवार को सेंट मेरिज़ सी-सै-स्कूल अजमेर की छात्राओं द्वारा खुशियों का खज़ाना बाँटकर मनाई दिवाली |  Ajmer Breaking News: वन्दे मायलेजर कंपनी के एमडी सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने प्रेस वार्ता कर लगाए गंभीर आरोप, बोले- कंपनी की छवि खराब करने और अवैध वसूली का बनाया गया दबाव,करेंगे क़ानूनी कार्यवाही  |  Ajmer Breaking News: देश के युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और उन्हें नशे की लत से दूर रखने के लिए आज से 'टोबैको फ्री यूथ कैंपेन 4.0 की शुरुआत हो गई | 

राजस्थान

राजस्थान न्यूज़: मतगणना में 16 दिन बाकी, डेगाना-भैरूंदा के भाजपा प्रत्याशी बाड़ाबंदी में; पुष्कर में ताश और स्विमिंग पूल, कांग्रेस दिवाली के बाद जुटाएगी

राजस्थान न्यूज़: डेगाना (नागौर)। पंचायतराज चुनाव में वोट पड़ चुके हैं, लेकिन मतगणना में अभी 16 दिन बाकी हैं। इस बीच जिला प्रमुख और पंचायत समिति प्रधान की कुर्सी के लिए भाजपा और कांग्रेस ने अपने जीतने वाले सदस्यों को बचाए रखने की तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा ने डेगाना और भैरूंदा पंचायत समिति क्षेत्र के अपने समर्थित प्रत्याशियों को बाड़ाबंदी में भेज दिया है, जबकि कांग्रेस ने बैठक कर दीपावली के बाद अपने प्रत्याशियों को एक जगह जुटाने पर चर्चा की है। मतगणना 20 नवंबर को होगी। तब तक सदस्यों को अपने खेमे में बनाए रखना दोनों दलों के लिए सबसे बड़ी चुनौती है, क्योंकि नतीजों के बाद जिला प्रमुख और प्रधान का चुनाव इन्हीं सदस्यों के वोट से होना है। पंचायत समिति सदस्य एक जगह, जिला परिषद सदस्य पुष्कर में भाजपा ने अपने समर्थित जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशियों को इलाके से बाहर ले जाकर ठहराया है। जानकारी के मुताबिक पंचायत समिति सदस्यों को एक जगह रखा गया है, जबकि जिला परिषद सदस्य पुष्कर में ठहरे हैं। पार्टी नेता प्रत्याशियों की गतिविधियों पर भी नजर रख रहे हैं, ताकि मतगणना से लेकर प्रधान और जिला प्रमुख के चुनाव तक कोई खेमे से बाहर न जाए।पुष्कर में ठहरे प्रत्याशियों की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। इनमें प्रत्याशी समूह में बैठकर ताश खेलते, आपस में चर्चा करते और ग्रुप फोटो खिंचवाते दिख रहे हैं। कुछ तस्वीरों में प्रत्याशी स्विमिंग पूल में नहाते भी नजर आ रहे हैं। दीपावली को देखते हुए कुछ प्रत्याशियों को घर जाने की छूट भी दी गई है। कांग्रेस की बैठक: दिवाली के बाद सबको एक जगह ठहराने की तैयारी कांग्रेस ने डेगाना विधानसभा क्षेत्र में पंचायत समिति सदस्यों की बाड़ाबंदी अभी औपचारिक रूप से शुरू नहीं की है। मंगलवार को पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई, जिसमें दीपावली के बाद सभी प्रत्याशियों को इकट्ठा कर किसी सुरक्षित जगह ठहराने और प्रधान चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई। पार्टी की कोशिश है कि मतगणना के बाद जो समीकरण बनें, उनके हिसाब से प्रधान पद पर मजबूत दावेदारी पेश की जाए। निर्दलीयों से भी संपर्क, बहुमत के लिए जोड़-तोड़ दोनों दल अपने सदस्यों को साथ रखने में जुटे हैं, वहीं प्रधान पद के दावेदार निर्दलीय और दूसरे दलों के प्रत्याशियों से भी संपर्क कर रहे हैं। बहुमत का आंकड़ा जुटाने के लिए अंदरखाने जोड़-तोड़ शुरू हो चुकी है। 20 नवंबर को जिला परिषद और पंचायत समितियों के नतीजे आने के बाद ही जिला प्रमुख और प्रधान के चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। बाड़ाबंदी का यह सिलसिला दूसरे जिलों में भी है। अलवर में भाजपा ने जिला परिषद प्रत्याशियों को करीब 1,850 किलोमीटर दूर गुवाहाटी में ठहराया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पंचायत चुनाव में बाड़ाबंदी पर रोक लगाने की मांग कर चुके हैं।

Read more 5th Nov 2026

राजस्थान न्यूज़: सरकार के तीन साल के कार्यक्रमों की कमान आईएएस गौरव गोयल को, नोडल अधिकारी बनाए; लोकसभा सचिवालय से लौटने के तीन दिन बाद जिम्मेदारी

राजस्थान न्यूज़: जयपुर। भजनलाल सरकार के तीन साल पूरे होने पर प्रदेशभर में होने वाले कार्यक्रमों और गतिविधियों का जिम्मा 2006 बैच के आईएएस अधिकारी गौरव गोयल को सौंपा गया है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने उन्हें इन कार्यक्रमों का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। गोयल को यह जिम्मेदारी लोकसभा सचिवालय से कार्यमुक्त होने के तीन दिन बाद मिली है। आयोजना (परिवीक्षण) विभाग की ओर से 3 नवंबर को जारी आदेश में कहा गया है कि सरकार के तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर राज्य में अलग-अलग कार्यक्रम और गतिविधियां प्रस्तावित हैं। इनके सुचारु आयोजन और सभी संबंधित विभागों से तालमेल के लिए गोयल नोडल अधिकारी रहेंगे। आदेश की प्रति मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव के उप सचिव, मुख्य सचिव के विशेषाधिकारी और सभी विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव और शासन सचिवों को भेजी गई है। आयोजना (परिवीक्षण) विभाग का 3 नवंबर का आदेश, जिसमें गौरव गोयल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। 15 दिसंबर को पूरे होंगे सरकार के तीन सालमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 15 दिसंबर 2023 को पद की शपथ ली थी। इस हिसाब से सरकार 15 दिसंबर को तीन साल पूरे करेगी, यानी तैयारियों के लिए करीब छह हफ्ते बचे हैं। मुख्यमंत्री ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर उच्चस्तरीय बैठक लेकर तीसरी वर्षगांठ पर जयपुर में बड़ा आयोजन करने के निर्देश दिए थे। इसमें युवाओं के लिए एआई से जुड़ी गतिविधियां और महाराणा प्रताप, महाराजा सूरजमल, मां अमृता देवी और मीराबाई जैसी विभूतियों के इतिहास पर प्रतियोगिताएं होंगी। मुख्य आयोजन की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है। अगस्त 2024 से लोकसभा सचिवालय में थे गोयल गोयल 21 अगस्त 2024 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर लोकसभा सचिवालय में संयुक्त सचिव थे। राज्य सरकार के अनुरोध पर लोकसभा सचिवालय ने उन्हें 31 अक्टूबर को कार्यमुक्त कर उनकी सेवाएं राजस्थान को लौटा दीं। उनकी यह प्रतिनियुक्ति करीब दो साल दो महीने चली। दिल्ली जाने से पहले वे जयपुर में राजभवन में राज्यपाल के सचिव थे।

Read more 5th Nov 2026

राजस्थान न्यूज़: गहलोत पर मुख्यमंत्री की टिप्पणियों का भाजपा को उठाना पड़ेगा नुकसान: पवन खेड़ा; जोधपुर में जादूगर के बेटे वाले बयान पर घमासान जारी

राजस्थान न्यूज़: जयपुर। कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जो टिप्पणियां की हैं, उनका नुकसान भाजपा को उठाना पड़ेगा। खेड़ा ने यह बात कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही। जोधपुर में मुख्यमंत्री ने कहा था- आप जादूगर के बेटे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार, 3 नवंबर को जोधपुर में गहलोत पर तीखे हमले किए थे। उन्होंने कहा था कि गहलोत की खाद-बीज की दुकान थी और वे किसानों को लूटते थे। मुख्यमंत्री ने खुद को किसान का बेटा और गहलोत को जादूगर का बेटा बताया था। गहलोत ने मांगे थे सबूत, जूली ने याद दिलाई 2003 की जमानत जब्ती इसके जवाब में गहलोत ने उसी दिन मुख्यमंत्री से कहा था कि वे अपने आरोपों के तथ्य और दस्तावेज जनता के सामने रखें, नहीं तो 24 घंटे में माफी मांगें। गहलोत ने आईएएस शिखर अग्रवाल के विला मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग भी दोहराई थी। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी पलटवार करते हुए कहा था कि जब गहलोत 5 बार सांसद और 3 बार केंद्रीय मंत्री रह चुके थे, तब 2003 में भजनलाल शर्मा की जमानत जब्त हुई थी। इसके बाद बुधवार को गहलोत ने भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्राओं पर तंज कसते हुए कहा था कि देश पहली बार ‘सत्ताधारी विपक्ष’ देख रहा है। इस अभियान के तहत गुरुवार को जयपुर में मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव पदयात्रा में शामिल हो रहे हैं।

Read more 5th Nov 2026

अजमेर

अजमेर न्यूज़: 1100 वर्ष पूर्व स्थापित मंदिर की बड़ी है मान्यता, दूर दराज से पहुंचते हैं हजारों श्रद्धालु

Read more 31st Aug 2022

अजमेर न्यूज़: 1968 से कस्बे की धार्मिक संस्था श्री ब्रह्म पुष्कर सेवा संघ कर रही है इस अनूठी परंपरा का निर्वहन

Read more 31st Aug 2022

अजमेर न्यूज़: 10 टीमें 8 - 8 वार्डो में जाकर घूम रही गायों का करेंगीं प्राथमिक उपचार

Read more 31st Aug 2022

राष्ट्रीय - अंतर्राष्ट्रीय

राष्ट्रीय न्यूज़: 24 घंटे हो गए मोदी जी, किसी भी मंच पर बहस कीजिए, डरिए मत: राहुल गांधी; शाह बोले- हिम्मत है तो संसद में चर्चा करके दिखाइए

राष्ट्रीय न्यूज़: नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से बहस की चुनौती दी है। मंगलवार को सोशल मीडिया पर जारी करीब पौने दो मिनट के वीडियो में उन्होंने कहा, "24 घंटे हो गए मोदी जी। मैंने आपको चैलेंज दिया है। आप कहते हो कि विपक्ष देशद्रोही है। किसी भी स्टेज पे आप जगह चुनिए, डिबेट कीजिए मेरे साथ।" राहुल ने पूछा, "देशद्रोही कौन है? विदेशी फोर्सेस का कनेक्शन किसका है? और किस प्रकार का कनेक्शन है? जल्दी से जल्दी कीजिए, डरिए मत।" बोले- अमेरिकी डील, अडाणी केस और एपस्टीन पर होगी खुली चर्चा राहुल ने कहा, "सवाल उठेंगे फाइनेंशियल सिस्टम पर, फाइनेंशियल स्ट्रक्चर पर, US डील कैसे हुई, क्यों हुई, इतनी जल्दी क्यों हुई, सिर्फ आपने क्यों की, कैबिनेट को क्यों नहीं बताया, अडाणी का केस बंद क्यों हुआ, एपस्टीन, ऐसी बहुत सारी चीजें हैं जिस पर खुलकर डिस्कशन होगा। आ जाइए, डरिए मत।" "मुझ पर मानहानि के 45 केस" राहुल ने कहा, "बाकी चीजों पे आपने डिफेमेशन केस लगा रखा है, शायद 45 डिफेमेशन केस मेरे ऊपर हैं। मगर इस डिबेट मामले पर, फॉरेन कनेक्शन पर आप डिफेमेशन नहीं लगा रहे हो। लगाइए ना, वहां भी डिस्कस करेंगे, खुल के। ये सब डिस्कस करते हैं, आइए। हैप्पी दिवाली, मोदी जी।" शाह बोले- हिम्मत है तो संसद में चर्चा करके दिखाइए इधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में कहा कि राहुल गांधी ने नकली संसद बनाकर असली संसद का मखौल उड़ाया और चर्चा का नाटक किया। उन्होंने कहा, "हिम्मत है तो संसद में देश की जनता के सामने चर्चा करके दिखाइए। हाथ में संविधान लेकर घूमने से संविधान का समर्थन नहीं होगा। आचरण संवैधानिक होना चाहिए।" शाह ने कहा, "मैं कहना चाहता हूं कि नरेंद्र मोदी सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है, संसद चलने दो। हम विशेष सत्र बुलाकर एसआईआर पर चर्चा के लिए तैयार हैं।" विपक्षी दलों ने 31 अक्टूबर को मॉक संसद लगाकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन-महाभियोग चलाया था। मानहानि के मामलों में पिछले हफ्ते सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल को अमित शाह पर 2018 की टिप्पणी से जुड़े केस में बरी किया था।

Read more 4th Nov 2026

राष्ट्रीय न्यूज़: सलाहकार और चारों नए मंत्री हटाएं, वरना समर्थन वापस: उमर सरकार को NC के 25 विधायकों का 14 दिन का अल्टीमेटम; श्रीनगर सांसद देंगे इस्तीफा

राष्ट्रीय न्यूज़: श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस के 25 विधायकों ने मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर सोगामी और 27 अक्टूबर के कैबिनेट विस्तार में मंत्री बने चारों विधायकों को हटाने की मांग की है। विधायकों ने रविवार को पार्टी नेतृत्व को 14 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि मांगें नहीं मानी गईं तो वे उमर अब्दुल्ला सरकार से समर्थन वापस ले लेंगे। वे मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल की मांग भी कर रहे हैं। विधायकों ने सोगामी पर पार्टी नेतृत्व को गुमराह करने और संगठन के कामकाज में दखल देने का आरोप लगाया है। रविवार, 1 नवंबर से गिनें तो अल्टीमेटम की मियाद 15 नवंबर को पूरी होगी। गुरेजी और मुजफ्फर इकबाल खान की अगुआई में मिलेगा प्रतिनिधिमंडल बैठक में विधायकों ने चार सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल बनाने का फैसला किया। इसकी अगुआई पार्टी के वरिष्ठ नेता और गुरेज विधायक नजीर अहमद गुरेजी तथा थानामंडी विधायक मुजफ्फर इकबाल खान करेंगे। प्रतिनिधिमंडल पार्टी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मिलकर मांगों का ज्ञापन सौंपेगा। विधायक नेतृत्व के जवाब का इंतजार करेंगे और उसके बाद आगे की रणनीति तय करेंगे। श्रीनगर सांसद रूहुल्लाह मेहदी बोले- 3 नवंबर को पार्टी और लोकसभा दोनों से इस्तीफा दूंगा इसी बीच श्रीनगर से नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद आगा सैयद रूहुल्लाह मेहदी ने भी इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि वे 3 नवंबर को पार्टी और लोकसभा की सदस्यता, दोनों से औपचारिक रूप से इस्तीफा दे देंगे। रूहुल्लाह ने पार्टी नेतृत्व पर अपनी वैचारिक प्रतिबद्धताओं को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पार्टी अनुच्छेद 370 पर केंद्र सरकार के फैसले को चुनौती देने के अपने वादे से पीछे हट रही है। विस्तार में मंत्री बने चार विधायक, कई वरिष्ठ रह गए थे बाहर 27 अक्टूबर को हुए कैबिनेट विस्तार में नेशनल कॉन्फ्रेंस के चार विधायकों, अली मोहम्मद सागर, मीर सैफुल्लाह, शमीमा फिरदौस और अल्ताफ अहमद कल्लू को मंत्री बनाया गया था। निर्दलीय विधायक सतीश शर्मा को मंत्रिमंडल से हटा दिया गया था। इस विस्तार में कई ऐसे वरिष्ठ विधायक मंत्री नहीं बन पाए, जिनके नाम की चर्चा थी। इनमें नजीर अहमद गुरेजी और मुबारक गुल भी शामिल हैं। गुरेजी अब नाराज विधायकों के प्रतिनिधिमंडल की अगुआई कर रहे हैं। मुबारक गुल को बाद में फारूक अब्दुल्ला ने अली मोहम्मद सागर की जगह पार्टी का महासचिव नियुक्त किया।

Read more 2nd Nov 2026

क़लमकार

क़लमकार न्यूज़: ये जीवन और कुछ नहीं  बस खेल है छुपन – छुपाई का

क़लमकार: खोजते खोजते अचानक से खुद को पा लेना 

Read more 5th Mar 2022

क़लमकार न्यूज़: तानाशाह एक डरपोक आदमी

क़लमकार: तानाशाह को डर पैदा होता है कि गधे भी मेरे खिलाफ़ साजिश कर रहे हैं

Read more 4th Mar 2022

#Being Positive

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmer| वार्ड 58 वार्ड परेड - चंद्रशेखर शर्मा ( मोनी) भाजपा

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmer| वार्ड 58 वार्ड परेड - चंद्रशेखर शर्मा ( मोनी) भाजपा

Read more 26th Jan 2021

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmerदावेदार मैदान में  (बृजेश माथुर वार्ड 76)

#Being Positive: Horizon Hind Live| #Ajmerदावेदार मैदान में (बृजेश माथुर वार्ड 76)

Read more 23rd Jan 2021

Google Ads

Ajmer Headlines

#मधुकर कहिन

गुप्त ध्वनि किरणों के साथ ओशो पर किसने हमला किया?... 

गुप्त ध्वनि किरणों के साथ ओशो पर किसने हमला किया?...  * ओशो के निजी दंत चिकित्सक देवगेट ओशो की मृत्यु से 4 दिन पहले हुई घटनाओं के बारे में बात करते हैं (शरीर को छोड़कर)... * 15 aजनवरी, 1990 को, मेरे जन्मदिन पर, मुझे शुन्यो से एक संदेश मिला: ओशो चाहते थे कि मैं उनके पेट का एक्स-रे ले। हम दंaत कक्ष में मिले। ओशो का शरीर पतला और बेकार लग रहा था, फिर भी मैंने उसे शक्तिशाली रूप से उपस्थित महसूस किया। मुझे शुन्यो से पता था कि वह हर दिन बीस घंटे से अधिक सो रहा था, हर शाम बुद्ध हॉल में कुछ क़ीमती मिनटों के लिए अपनी शारीरिक ऊर्जा को बचा रहा था। ओशो नेa मुझे बताया कि उसके हमलावरों की आवाज़ से उसका शरीर बहुत कमजोर हो गया था। उन्होंने कहा कि उनमें से शायद तीन, दो पुरुष और एक महिला, ध्वनि तरंगों पर ध्यानaa केंद्रित करने और अपने शरीर को लक्षित करने के लिए एक विशेष गठन में बैठे थे। यहां भारत में प्राचीन योगिक प्रथाएं हैं जहां लोग कुछ ध्वनियों, कुछ मंत्रों को जानते हैं, जो लोगों को नुक़सान पहुंचाने के लिए ध्वनि को केंद्रित कर सकते हैं। लेकिन मुझ पर हमला करaaने वाले ये लोग भारतीय नहीं हैं। वे वही लोग हैं जिन्होंने अमेरिका में पहले मुझे मारने की कोशिश की थी। वे तब सफल नहीं हो सके, और अब वे जो शुरू किया उसे पूरा कर ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने मुझे बोलने से रोकने के लिए ज़हर की कोशिश की लेकिन मैं जारी रखने में कामयाब रहा। अब, पांच साल बाद वे वापस आ गए हैं। उन्होंने पहले बुद्ध हॉल में अपनी ध्वनि किरणों का उपयोग मेरे दिमाग़ पर हमला करने के लिए किया लेकिन मैं अपने दिमाग़ में नहीं हूं। मैं एक नो-मन हूं और उनकी आवाज़ का बहुत कम प्रभाव था। इसलिए उन्होंने अपनी रणनीति बदल दी, अब वे मेरे शरीर पर हमला कर रहे हैं। मेरे गरीब शरीर को उनकी किरणों से कोई सुरक्षा नहीं है। हर दिन यह कमजोर होता जाता है। वे मुझे मार नहीं सकते लेकिन वे मेरे शरीर को नुक़सान पहुंचा सकते हैं। अभी मेरे जिगर के क्षेत्र में बहुत दर्द हो रहा है। क्या आप इसे एक्स-रे कर सकते हैं? दुख की बात है, मैंने समझाया कि मेरी दंत एक्स-रे मशीन शायद अपर्याप्त थी क्योंकि यह केवल दांतों और जबड़े की छोटी फिल्में ले सकती थी, लेकिन हम कोशिश कर सकते थे। अमृतो को हमारे पास सबसे बड़ी एक्स-रे फ़िल्म मिली, जबकि मैंने इसकी बीम को चौड़ा करने के लिए डेंटल एक्स-रे मशीन के साथ जिग्गल किया। मैंने वह करने की कोशिश की जो ओशो पूछ रहा था। मैंने उसके जिगर के क्षेत्र की एक तस्वीर ली और फिर दंत विकास में बड़ी फ़िल्म विकसित करने में कामयाब रहा टैंक जिसे छोटी इंट्रा-ओरल डेंटल फ़िल्मों के लिए डिज़ाइन किया गया था, लेकिन परिणामी छवि धुंधली और अस्पष्ट थी। यह आख़िरी बार था जब मैंने ओशो को उसके भौतिक शरीर में देखा था। 19 जनवरी को शाम 4:30 बजे थे: मैं अपनी प्रेमिका के साथ अपने कमरे में था जब दरवाजे पर एक ज़रूरी दस्तक हुई। मनीषा, पीला और तनावग्रस्त दिख रही थी, ने पूछा कि क्या वह मेरे कमरे के फ़ोन का उपयोग कर सकती है। मुझे पता था कि वह केवल पूछेगी कि क्या कुछ असामान्य हो रहा है। अस्थायी सचिव के रूप में कार्य करते हुए वह इनर सर्कल के सदस्यों को फ़ोन कर रही थी और उन्हें कृष्णा हाउस में एक असाधारण बैठक में तुरंत आने के लिए कह रही थी। ओशो ने पंद्रह महीने पहले इक्कीस लोगों की एक कम्यून प्रबंधन टीम की स्थापना की थी, इसे इनर सर्कल का नाम दिया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका काम कम्यून के दिन-प्रतिदिन चलने का प्रबंधन करना था। मैं मूल चयन में नहीं था, लेकिन कुछ महीने बाद मुझे शामिल होने के लिए कहा गया था। फ़ोन करने के बाद, मनीषा ने कहा, “गीट, तुमने सुना कि मैं दूसरों को क्या बता रहा था। बैठक कृष्णा हाउस की छत पर ब्लू रूम में है। क्या आप वहां तुरंत जा सकते हैं?” इससे पहले कि मैं कोई सवाल पूछ पाता, वह जल्दी से गलियारे में चली गई, स्पष्ट रूप से एक और महत्वपूर्ण कार्य में शामिल थी। मैंने दोपहर के अधिकांश समय अजीब तरह से विपुल महसूस किया था। बाहरी मामलों की उथल-पुथल के बावजूद मैं कई दिनों से उत्साहित महसूस कर रहा था। मेरे दिल में ख़ुशी का एक अकथनीय नृत्य था। अंदर से मुझे उत्साह, आनंद महसूस हुआ। ब्लू रूम में पहुंचने पर, मैंने देखा कि अधिकांश इनर सर्कल पहले से ही वहां इकट्ठा हो चुके थे। माहौल तनावपूर्ण और तनावपूर्ण था। मेरा अपना उत्साह जगह से बाहर लग रहा था। मैं बैठ गया और इंतज़ार किया। कुछ मिनटों के बाद जयेश ने अमृतो के साथ प्रवेश किया। यह देखने के लिए संक्षेप में चारों ओर देखते हुए कि हम सभी मौजूद हैं, उन्होंने एक दृढ़, हालांकि शांत आवाज़ में कहा, “मुझे लगता है कि इसे लपेटने का कोई तरीक़ा नहीं है। मैं आपको सीधे बताऊंगा। ओशो ने कुछ समय पहले लगभग 4:45 बजे अपना शरीर छोड़ दिया था दोपहर।” स्तब्ध, मैंने अपनी घड़ी को देखा। शाम के 5:15 बजे थे। उपस्थित दो या तीन लोग रोने लगे। जयेश ने जल्दी से बीच में टोका, “देखो, मुझे तुम्हारी सारी मदद की ज़रूरत है। कृपया अभी तक अलग न हों। मुझे आप सभी की ज़रूरत है कि ओशो के भेजने को उतना ही सुंदर बनाने में मदद करें जितना वह हकदार है। यह आख़िरी चीज है जो हम उसके लिए कर सकते हैं भौतिक शरीर, चलो इसे अद्भुत बनाते हैं। उसने मुझे ठीक से बताया कि वह कैसे चाहता है कि ऐसा हो। उसने मुझे हर चीज के लिए विस्तृत निर्देश दिए, लेकिन मुझे यहां हर किसी की मदद की ज़रूरत है।” जयेश के शब्दों को सुनकर मेरा पहले का उत्साह सदमे में बदल गया था, लेकिन मैंने ओशो को अपने लोगों के साथ अपने अंतिम उत्सव का आनंद लेने में सक्षम बनाने के लिए हमारी मदद के लिए जयेश की अपील को स्पष्ट रूप से सुना। जैसे ही मैंने ब्लू रूम छोड़ा, जयेश ने मुझे बताया कि ओशो ने अनुरोध किया था कि मैं उनके शरीर को जलते हुए घाटों तक ले जाने के लिए एक वाहक बनूं। गतिविधि और भ्रमित भावनाओं के एक धुंध में मुझे याद है कि ओशो के इस अंतिम उपहार के लिए बेहद आभारी महसूस कर रहा था। - स्वामी देवगीत पुस्तक : ओशो - द फर्स्ट बुद्ध इन द डेंटल चेयर अध्याय: 17 अध्याय का नाम: ओशो का अंतिम दंत नाटक: अधिनियम V अंतिम सुनहरी झलक

Latest News

• New! पंचायतीराज चुनाव-2026 संभागीय आयुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक ने विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

• New! उर्स के दौरान विशेष रेलगाड़ियों के संचालन व यात्री व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक संपन्न

• New! छतों पर सोलर प्लांट लगाकर बिजली बिल में पाएं राहत, पीएम सूर्यघर योजना के लिए विशेष शिविर शुरू कलेक्ट्रेट परिसर में शिविर का हुआ शुभारंभ

• New! राजस्थान पुलिस के उप निरीक्षक सर्वेश पारीक ने अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक जीता, 

• New!  तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत अजमेर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, सीएमएचओ डॉ. ज्योत्स्ना रांगा ने किया जागरूकता पोस्टर का विमोचन

• New! भारतीय जनता पार्टी का जन जागरण अभियान लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ को लेकर निकली पदयात्रा,भाजपा का विपक्ष पर तीखा हमला

• New! ​अजमेर में मंत्री का जानकार बताकर एक व्यक्ति पर ट्रांसफर कराने के नाम पर 1 लाख रुपए हड़पने का आरोप

• New! गुरुवार को सेंट मेरिज़ सी-सै-स्कूल अजमेर की छात्राओं द्वारा खुशियों का खज़ाना बाँटकर मनाई दिवाली

• New! वन्दे मायलेजर कंपनी के एमडी सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने प्रेस वार्ता कर लगाए गंभीर आरोप, बोले- कंपनी की छवि खराब करने और अवैध वसूली का बनाया गया दबाव,करेंगे क़ानूनी कार्यवाही 

• New! देश के युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और उन्हें नशे की लत से दूर रखने के लिए आज से 'टोबैको फ्री यूथ कैंपेन 4.0 की शुरुआत हो गई