For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 168121533
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: राजस्थान ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ ने नवनिर्वाचित महापौर अनामिका शर्मा एवं पार्षदों का किया भव्य अभिनंदन |  Ajmer Breaking News:  पुष्कर सरोवर में स्नान के दौरान चूरू के युवक की मौत: साथी को भी अस्पताल पहुंचाया, तीर्थ पुरोहित ने घाटों पर सुरक्षा और बचाव व्यवस्थाओं को लेकर उठाए गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: चाय विक्रेता पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद |  Ajmer Breaking News: नए दोहरीकृत रेल मार्ग पर चली ट्रेन (झड़वासा–सिंघावल दोहरीकृत रेल खंड पर संरक्षा स्वीकृति के बाद रेल यातायात शुरू) |  Ajmer Breaking News: स्वच्छता पखवाड़ा के तहत अजमेर मंडल के स्टेशनों पर अवांछित पोस्टर, बैनर और गुटखा के दाग हटाए गए |  Ajmer Breaking News: सही खान-पान स्वस्थ राजस्थान अभियान के अंतर्गत बिरला पब्लिक स्कूल की मैस में मिली गंभीर अनियमितताएं, निरमा वाशिंग पाउडर से बर्तन धोए जा रहे थे |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में भिक्षुक के 8 हजार रुपए चोरी, किराना दुकान भी निशाने पर, देव नगर रोड पर दुकान से नकदी और सामान ले गए चोर; |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर: घूघरा गांव का पोलिंग बूथ बदलने पर ग्रामीणों में आक्रोश, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।   |  Ajmer Breaking News: घूघरा गांव में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, 11-12 लाख के जेवर-नकदी पार; मुख्य सड़क पर वारदात से सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: अजमेर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज व चिकित्सालय परिसर में राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन द्वारा प्रदर्शन, | 

जॉब न्यूज़: IIT JEE Results कुछ देर में घोषित होंगे परीक्षा परिणाम

Post Views 181

June 11, 2017

रिपोर्ट- आईआईटी में एंट्री दिलाने वाली चुनौतीपूर्ण परीक्षा जेईई एडवांस का रिजल्‍ट 11 जून 2017 को सुबह 10 बजे जारी किया जाएगा. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) मद्रास ने इस बात की जानकारी दी है. आईआईटी में विभिन्न स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस आयोजित की जाती है. जेईई एडवांस परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा. जेईई एडवांस्ड पेपर 1 और पेपर 2 परीक्षा 21 मई को आयोजित की गई थी.
 इससे पहले आईआईटी मद्रास ने 4 जून को आधिकारिक वेबसाइट पर जेईई एडवांस्ड 2017 के आंसर की जारी कर दी थी. परिणाम घोषित किए जाने के बाद सफल उम्मीदवारों की कैटेगरी-वाइज ऑल इंण्यिा रैंक (एआईआर) ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध होगी. उम्मीदवारों को उनके रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबरों पर मैसेज भी भेजे जाएंगे.
हालांकि, जेईई एडवांस्ड (2017) में क्वालीफाइंग, विकल्प भरने और/या संयुक्त सीट आवंटन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को आईआईटी में प्रवेश पाने की गारंटी नहीं है. एडमिशन, सीट आवंटन के समय विभिन्न राउंड के दौरान सीटों की उपलब्धता पर निर्भर करेगा.
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
- जेईई एडवांस 2017 का रिजल्ट देखने के लिए जेईई की ऑफिशियल वेबसाइट (Jeeadv.ac.in) पर जाएं.
- वेबसाइट पर बने रिजल्ट पेज पर क्लिक करें.
- JEE Advanced (2017) रिजल्ट पर क्लिक करें.
-  इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर अपना रिजल्ट देखें.
- स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा results.nic.in या results.gov.in पर भी चेक कर सकते हैं.
जेईई एडवांस रैंक लिस्ट
रैंक लिस्ट में केवल उन्हीं उम्मीदवारों को शामिल किया जाएगा जो प्रत्येक विषय और एग्रीगेट में न्यूनतम निर्धारित अंक प्राप्त करेंगे. न्यूनतम निर्धारित अंक कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं. पेपर नंबर 1 और पेपर नंबर 2 देने वाले सभी उम्मीदवारों का ओआरएस ऑनलाइन पोर्टल पर प्रदर्शित किया जाएगा.

इंजीनियरिंग कोर्सेस में एडमिशन के लिए होता है जेईई

 देशभर के एनआईटी, आईआईटी और अन्य सरकारी मान्यता प्राप्त इंजीनियरिंग संस्थानों में B.Tech./BE/B.Arch कोर्सेज में एडमिशन लेने के लिए जेईई मेन परीक्षा आयोजित की जाती है. इसके अलावा देश के बहुत से निजी संस्थान भी जेईई मेन रिजल्ट का स्कोर स्वीकार करते हैं. इसके अलावा देश की तमाम आईआईटी में दाखिला जेईई एडवांस के आधार पर मिलता है जेईई मेन में आपका प्रदर्शन ही जेईई एडवांस में आपको एंट्री दिलाएगा.


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved