For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 170247972
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। |  Ajmer Breaking News: छोटे पर्दे पर महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में बसने वाले प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता सौरभ राज जैन तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। | 

Udaipur News:

September 28, 2026

उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन अजमेर मंडल द्वारा ड्राइंग एवं निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान समारोह आयोजित

उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन, अजमेर मंडल के तत्वावधान में आयोजित 'ऑन द स्पॉट' ड्राइंग एवं निबंध प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम संगठन की अध्यक्षा श्रीमती रिंकल भूतड़ा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संगठन की सचिव श्रीमती ज्योति ऊषाहरा, कोषाध्यक्ष श्रीमती सुषमा कुमारी सहित कार्यकारिणी के अन्य सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायकों के मूल्यांकन के पश्चात निबंध प्रतियोगिता में 9 तथा ड्राइंग प्रतियोगिता में 9, यानी कुल 18 प्रतिभाशाली बच्चों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्षा श्रीमती रिंकल भूतड़ा ने सभी विजेता बच्चों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस प्रकार की रचनात्मक प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास और कलात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देती हैं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों और बच्चों का आभार व्यक्त किया गया।

July 12, 2026

गाय को रोटी खिलाने निकली बुजुर्ग महिला से सोने की चूड़ियां पार, बाइक सवार बदमाशों पर आरोप

शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला के हाथ से सोने की दो चूड़ियां पार होने का मामला सामने आया है। घटना कांता मारवाह मार्ग, पुलिस लाइन क्षेत्र की बताई जा रही है। पीड़िता के भतीजे ने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट देकर बाइक सवार बदमाशों पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार कांता मारवाह मार्ग पुलिस लाइन अजमेर निवासी जितेन्द्र नारवानी पुत्र चिमनदास नारवानी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया गया कि उनकी चाची मीना नारवानी उम्र 75 वर्ष घर से पीछे वाली गली में गाय को रोटी खिलाने के लिए निकली थीं। गली में गाय नहीं मिलने पर वे मुख्य सड़क की ओर पुलिस लाइन चौराहे की तरफ जाने लगीं। इसी दौरान बाइक सवार 2 से 3 युवक उनके पीछे चलने लगे। आरोप है कि इनमें से एक युवक बाइक से उतरकर बुजुर्ग महिला के साथ-साथ चलने लगा और उनसे बातचीत करने की कोशिश करने लगा। कुछ देर बाद महिला को ऐसा महसूस हुआ कि उनकी आंखें बंद हो रही हैं और उन्हें ठीक से कुछ याद नहीं रहा। करीब पांच मिनट बाद जब महिला को होश आया तो उनके हाथों में पहनी सोने की दोनों चूड़ियां गायब थीं। इसी बीच बाइक सवार युवक मौके से फरार हो चुके थे। घटना से घबराई बुजुर्ग महिला घर लौटीं और परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद परिजनों ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बाइक सवार युवकों पर सोने की चूड़ियां चोरी करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई कैलाश चंद को सौंपी है। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और संदिग्ध युवकों की पहचान करने में जुटी है। बुजुर्ग महिला के साथ हुई इस घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में चिंता का माहौल है। परिजनों ने पुलिस से जल्द आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी और चोरी हुई ज्वेलरी बरामद करने की मांग की है।