For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 170369626
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। |  Ajmer Breaking News: छोटे पर्दे पर महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में बसने वाले प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता सौरभ राज जैन तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। | 

अजमेर न्यूज़: प्रदेश में नई गाइडलाइन के मुताबिक शनिवार रात 11 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक रहेगा वीकेंड कर्फ़्यू

Post Views 141

January 15, 2022

दूध,सब्ज़ी,फल,मेडिकल व पेरिशेबल फूड आइटम्स को छोड़ सब कुछ रहेगा बंद

प्रदेश में नई गाइडलाइन के मुताबिक शनिवार रात 11 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक रहेगा वीकेंड कर्फ़्यू

दूध,सब्ज़ी,फल,मेडिकल व पेरिशेबल फूड आइटम्स को छोड़ सब कुछ रहेगा बंद


गृह विभाग की ओर से कोरोना व ओमिक्रोन संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों को मद्देनजर रखते हुए जारी की गई नई गाइडलाइन के चलते शनिवार रात 11:00 बजे से वीकेंड कर्फ्यू शुरू होगा जो सोमवार सुबह 5:00 बजे तक लागू रहेगा। इस दरमियान फल, सब्जी, दूध, मेडिकल और अन्य पेरिशेबल फूड आइटम्स को छोड़कर इस दौरान सभी मार्केट, कार्यस्थल और व्यवसायिक कॉन्प्लेक्स बंद रहेंगे।जन अनुशासन कर्फ्यू की पालना कराने के लिए जिला और पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर विकास सांगवान ने बताया कि पुलिस की अलग-अलग टुकड़िया नाकाबंदी लगाकर बिना काम घर से निकलने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करेंगी। वहीं जरूरी काम को छोड़कर कोई भी घरों से बाहर ना निकले ऐसी अपील की गई है।गृह विभाग द्वारा जारी गाइड लाइन में बाजार, मॉल, सिनेमा हॉल, धार्मिक स्थल रात 8:00 बजे तक ही खुल सकेंगे, वहीं धार्मिक स्थलों पर फूल माला, प्रसाद, चादर व अन्य पूजन सामग्री ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। रेस्टोरेंट और क्लब में 50% क्षमता के साथ रात 10:00 बजे तक भोजन परोसा जा सकेगा। टेकअवे सेवा 24 घंटे जारी रह सकेगी। इसके अलावा शादी समारोह,जुलूस,सभा,धरने आदि में 50 व अंतिम संस्कार में 20 लोगों के शामिल होने की अनुमति होगी। गृह विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन की पालना कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है।पुलिस के जवान और अधिकारी जगह-जगह नाकाबंदी लगाकर लोगों को मास्क लगाने के लिए समझाइश कर रहे हैं। वही नियमों की अवहेलना करने पर सख्त कार्रवाई भी की जा रही है।

Scz1QSM-EJQ


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved